Skip to main content

Vastu Shastra: घर में इस चीज का इस्तेमाल करने से आर्थिक तंगी से मिल सकता है छुटकारा, नहीं होती धन की कभी कमी

 


Vastu Tips For Home: वास्तु अनुसार फिटकरी के इस्तेमाल से आर्थिक समस्याओं का अंत हो जाता है और जीवन में सकारात्मकता आती है। साथ ही कर्ज से भी मुक्ति मिलती है।


Vastu Tips For Home: वास्तु शास्त्र में जीवन से नकारात्मक ऊर्जा दूर करने और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने के लिए कई उपाय बताये जाते हैं। मान्यता है इन उपायों को करने से जीवन की कई परेशानियों का अंत हो जाता है। ऐसा ही एक उपाय है फिटकरी से जुड़ा। वास्तु अनुसार फिटकरी के इस्तेमाल से आर्थिक समस्याओं का अंत हो जाता है और जीवन में सकारात्मकता आती है। साथ ही कर्ज से भी मुक्ति मिलती है। जानिए कैसे करें फिटकरी का इस्तेमाल।

यदि आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो एक कांच की कटोरी में फिटकरी रख कर घर के किसी कोने में रख दें। ध्यान रखें इस फिटकरी को इस तरह से रखें कि किसी की नजर इस पर न पड़े। मान्यता है इससे आर्थिक स्थिति में सुधार आने लगता है।

घर में मौजूद वास्तु दोष दूर करने के लिए पोछा लगाने के पानी में नमक या फिटकरी मिला लें। फिर इस पानी से पोछा लगाएं। मान्यता है ऐसा करने से वास्तु दोष दूर हो जाता है। यदि आर्थिक तंगी से परेशान हैं तो नहाने के पानी में फिटकरी मिलाकर नहाएं। ऐसा करने से धन लाभ के योग बनने की मान्यता है। बिजनेस में तरक्की नहीं मिल रही है तो एक काले कपड़े में फिटकरी बांध कर उसे दुकान या अपने कार्यालय के मुख्य द्वार में बांध दें। ऐसा करने से धन लाभ के रास्ते खुलते हैं।

घर के बाथरूम में एक कटोरी में फिटकरी जरूर रखें। मान्यता है ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा घर से चली जाती है। कर्ज से मुक्ति के लिए एक काले कपड़े में 5 टुकड़े फिटकरी और 6 नीले फूल बांधकर पोटली बना लें। इस पोटली को अपनी जेब में रख लें। ऐसा हर बुधवार को करें। मान्यता है इससे धन में वृद्धि होने लगती है। धन प्राप्ति के लिए रोज रात को सोते समय अपने दांत फिटकरी से साफ करें। मान्यता है ऐसा करने से धन लाभ होता है

अगर अचानक से आपकी तरक्की रुक गई है और आपको लग रहा है कि किसी की नजर लगने के कारण ऐसा हो रहा है तो फिटकरी का टुकड़ा लेकर किसी दूसरे व्यक्ति से आप अपने सिर से पांव तक 7 बार उतरवाएं। ध्यान रखें कि फिटकरी के टुकड़े को सिर से घुमाना शुरू करें। इसके बाद इस टुकड़े को आग में डाल दें। कहते हैं जैसे जैसे फिटकरी में आग लगेगी वैसे-वैसे नजर उतरने लगेगी



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...