Skip to main content

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 1 दिसंबर से ये सारी ट्रेनें रद्द रहेंगी, यहां देखिए पूरी लिस्ट

 


नई दिल्ली: ठंड ने दस्तक दें कि है। इसके साथ-साथ कोहरे ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। इंडियन रेलवे ने ठंड और कोहरे को देखते हुए 1 दिसंबर से कई ट्रेनों के परिचालन पर रोक लगाने कई फैसला किया है। इनमें जनता एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें शामिल है। वहीं यूपी से होकर गुजरने वाली करीब 15 ट्रेनों के समय में फेरबदल किया गया है। 

इसके साथ ही त्योहारी सीजन में शुरू हुई कई ट्रेनें भी 1 दिसंबर से बंद हो जाएंगी। ये सारी ट्रेनें फरवरी के महीने तक कैंसिल की जा रही है और उसके बाद इन्हें फिर से शुरू करने पर भी विचार हो सकता है। पश्चिमी रेलवे के मुताबिक उसने ठंड के मौसम में 10 ट्रेनों को एक दिसंबर से रद्द किया है। ये सभी ट्रेनें 1 दिसंबर, 2021 से 28 फरवरी, 2022 तक नहीं चलेंगी।

आपको बता दें कि त्योहारी सीजन में रेलवे ने करीब 668 स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया था। इनमें से ज्यादातर ट्रेनें दिवाली और छठ पूजा के मौके पर चलाया गया था। पश्चिमी रेलवे के मुताबिक जिन स्पेशल ट्रेनों की सेवाएं रद्द की जा रही हैं, वे महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और गुजरात तक चल रही हैं। जबकि, जिस ट्रेन के फेरे यात्रियों की डिमांड पर और बढ़ाना तय हुआ है, वह बिहार जाने वाली ट्रेन है।

इन ट्रेनों के परिचालन पर रोक

- ट्रेन नंबर 05068: बांद्रा टर्मिनस से गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल 3 दिसंबर, 2021 से 25 फरवरी, 2022 तक प्रत्येक शुक्रवार को रद्द करने का फैसला रेलवे की ओर से किया गया है। 

- ट्रेन नंबर 05067: गोरखपुर से बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक विशेष 1 दिसंबर, 2021 से 23 फरवरी, 2022 तक प्रत्येक बुधवार को रद्द करने का फैसला रेलवे की ओर से किया गया है। 

- ट्रेन नंबर 09403: अहमदाबाद से सुल्तानपुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को 7 दिसंबर, 2021 से 22 फरवरी, 2022 तक रद्द करने का फैसला रेलवे की ओर से किया गया है। 

-ट्रेन नंबर 09404: सुल्तानपुर से अहमदाबाद साप्ताहिक विशेष ट्रेन प्रत्येक बुधवार को 8 दिसंबर 2021 से 23 फरवरी 2022 तक रद्द करने का फैसला रेलवे की ओर से किया गया है। 

-ट्रेन नंबर 09407: अहमदाबाद से वाराणसी साप्ताहिक विशेष ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को 2 दिसंबर 2021 से 24 फरवरी 2022 तक रद्द करने का फैसला रेलवे की ओर से किया गया है। 

-ट्रेन नंबर 09408: वाराणसी से अहमदाबाद साप्ताहिक विशेष ट्रेन प्रत्येक शनिवार को 4 दिसंबर, 2021 से 26 फरवरी, 2022 तक रद्द करने का फैसला रेलवे की ओर से किया गया है। 

ट्रेन नंबर-09017: बांद्रा टर्मिनस-हरिद्वार स्पेशल (प्रत्येक बुधवार) को चलने वाली ये स्पेशल ट्रेन 1 दिसंबर, 2021 से 23 फरवरी,2022 तक रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर-09018: हरिद्वार-बांद्रा टर्मिनस (प्रत्येक गुरुवार) को चलने वाली ये स्पेशल ट्रेन 2 दिसंबर, 2021 से 24 फरवरी,2022 तक रद्द रहेगी।

 

24 फरवरी तक ये ट्रेनें भी रहेंगी कैंसिल

ट्रेन नंबर- 09111: वलसाड-हरिद्वार (प्रत्येक मंगलवार) को चलने वाली ये स्पेशल ट्रेन 7 दिसंबर, 2021 से 23 फरवरी,2022 तक रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर- 09112: हरिद्वार-वलसाड (प्रत्येक बुधवार) को चलने वाली ये स्पेशल ट्रेन 8 दिसंबर, 2021 से 23 फरवरी, 2022 तक रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर- 04309: उज्जैन-देहरादून (प्रत्येक बुधवार और गुरुवार) को चलने वाली ये स्पेशल ट्रेन 2 दिसंबर, 2021 से 24 फरवरी, 2022 तक रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर- 04310: देहरादून-उज्जैन (प्रत्येक गुरुवार और बुधवार) को चलने वाली ये स्पेशल ट्रेन 1 दिसंबर, 2021 से 23 फरवरी, 2022 तक रद्द रहेगी। 

आपको बता दें कि उत्तर और मध्य भारत में सर्दियों की शुरुआत होने के साथ ही भारतीय रेल सतर्क हो गई है। कोहरे के मौसम में होने वाले रेल हादसों पर रोक लगाने के लिए भारतीय रेल सभी जरूरी कदम उठा रही है। इसी सिलसिले में कई ट्रेनों को रद्द की गई है। गौरतलब है कि भारतीय हर साल कई ट्रेनों को रद्द कर देती है ताकि कोहरे की वजह से होने वाले रेल हादसों को रोका जा सके।



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...