Skip to main content

राशि अनुसार अहोई अष्टमी पर करें ये उपाय, घर में सुख-समृद्धि और धन लक्ष्मी का होगा वास

 


मकर राशि की महिलाएं अहोई माता को खीर का भोग लगाएं। इससे आपकी संतान को सभी सांसारिक सुखों की प्राप्ति होगी।


जिस तरह करवा चौथ का व्रत पति की लंबी आयु के लिए किया जाता है। उसी प्रकार माताएं अहोई अष्टमी का उपवास अपनी संतान की सुख-समृद्धि और लंबी आयु के लिए करती हैं। हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को अहोई अष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अहोई अष्टमी के दिन माता पावर्ती के अहोई स्वरूप की पूजा की जाती है। इस दिन नि:संतान महिलाएं भी संतान प्राप्ति के लिए उपवास करती हैं। इस साल 28 अक्टूबर को अहोई अष्टमी का यह त्योहार मनाया जाएगा। अहोई अष्टमी के दिन गुरु-पुष्य नक्षत्र भी लग रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार अगर माताएं इस शुभ योग में ये उपाय करेंगी तो उनकी संतान के जीवन में हमेशा सुख, शांति, समृद्धि और धन-लक्ष्मी का वास होगा।

मेष: अहोई अष्टमी के दिन व्रती महिलाओं को अहोई माता की तस्वीर पर सिंदूर चढ़ाना चाहिए। इससे उनकी संतान के सुखों में वृद्धि होती है।

वृष: संतान के जीवन में सुख-शांति के लिए महिलाएं भगवान शिव को सफेद चंदन अर्पित करें।

मिथुन: इस राशि के महिलाएं अहोई माता को द्रव्य दक्षिणा भेंट करें। आप चाहें तो घर में एक पौधा भी लगा सकती हैं।

कर्क: इस राशि की महिलाएं अहोई माता को फलों का भोग जरूर लगाएं। इससे संतान का स्वास्थ्य हमेशा ठीक रहेगा

सिंह: अहोई अष्टमी के दिन सिंह राशि की महिलाएं 108 बार महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। इससे ना सिर्फ आपकी संतान का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा बल्कि उसको अपने जीवन में कभी भय नहीं रहेगा।

कन्या: कन्या राशि की महिलाएं अहोई मां को सफेद फूल अर्पित करें। इससे आपकी संतान को धन का लाभ होगा।

तुला: इस राशि की महिलाएं अहोई अष्टमी के दिन माता अहोई को श्रृंगार अर्पित करें। इससे आपकी संतान को कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।

वृश्चिक: इस राशि की महिलाएं अहोई माता की कथा सभी को सुनाएं, इससे आपकी संतान हमेशा धर्म के मार्ग पर चलेगी।

धनु: अहोई अष्टमी के दिन धनु राशि की महिलाएं ध्यान लगाकर भगवान शिव के पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें। इससे संतान की सफलता के रास्ते में कोई बाधा नहीं आएगी।

मकर: इस राशि की महिलाएं अहोई माता को खीर का भोग लगाएं। इससे आपकी संतान को सभी सांसारिक सुखों की प्राप्ति होगी।

कुंभ: इस राशि की महिलाएं अहोई माता की पूजा के दौरान उन्हें आलता अर्पित करें और खुद को भी लगाएं। इससे आपकी संतान को उसके शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।

मीन: इस राशि की महिलाएं अहोई माता को सिंदूर अर्पित करें। इससे संतान को भविष्य में काफी सुख प्राप्त होगा।



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...