Skip to main content

60 साल बाद बन रहा खरीदारी का ऐसा शुभ संयोग, दिवाली से पहले घर ले आएं ये चीजें

 


ज्योतिषविदों के मुताबिक, दिवाली से पहले खरीदारी के लिए महामुहूर्त गुरु पुष्य नक्षत्र 60 साल बाद शनि-गुरु की युति में आ रहा है. 28 अक्टूबर को मकर राशि में शनि-गुरु की युति रहेगी और पुष्य नक्षत्र की शुभता को बल मिलेगा.


  • शनि-गुरु की युति में 60 साल बाद गुरु पुष्य नक्षत्र
  • नई चीजों की खरीदारी करना बेहद शुभ साबित होगा

Dhanteras, Diwali 2021 Shopping Muhurat: भारत में दीपावली और धनतेरस जैसे त्योहारों पर खरीदारी की पुरानी परंपरा है. इस साल दिवाली और धनतेरस से पहले खरीदारी का बहुत शुभ मुहूर्त बनने जा रहा है. ज्योतिषविदों के मुताबिक, दिवाली से पहले खरीदारी के लिए महामुहूर्त गुरु पुष्य नक्षत्र 60 साल बाद शनि-गुरु की युति में आ रहा है. 28 अक्टूबर को मकर राशि में शनि-गुरु की युति रहेगी और पुष्य नक्षत्र की शुभता को बल मिलेगा. इस दिन सुबह 6:33 से 9:42 तक सर्वार्थसिद्धि योग भी बनेगा. इस दौरान नई चीजों की खरीदारी करना बेहद शुभ साबित होगा.

क्यों खास है पुष्य नक्षत्र? (Pusya nakshatra sayog for shopping)
ज्योतिष शास्त्र में पुष्य को नक्षत्रों का राजा माना जाता है. इस नक्षत्र पर शनि और गुरु की विशेष कृपा होती है. शनि शक्ति और ऊर्जा के स्वामी माने जाते हैं, जबकि गुरु ज्ञान और धन का कारक होता है. इस साल गुरुवार, 28 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र के दिन शनि और गुरु दोनों एकसाथ मकर राशि में विराजमान रहेंगे. इस दौरान नई वस्तुओं की खरीदारी करने से घर में शुभता बढ़ेगी.

किन क्षेत्रों में निवेश से होगा लाभ?
ज्योतिषियों के मुताबिक, शनि-गुरु की इस युति का व्यापार, उद्योग और कार्यक्षेत्र में अच्छा असर देखा जा सकता है. ऐसे में बीमा पॉलिसी, वाहन, विभिन्न प्रकार की योजनाओं में निवेश, लोहा, सीमेंट, ऑयल कंपनी, कपड़ा, लकड़ी और इलेक्ट्रानिक्स से जुड़ी क्षेत्र में निवेश या खर्च करने से लाभ मिलेगा. वहीं दूसरी ओर बृहस्पति की अनुकंपा से शिक्षा और मेडिकल साइंस जैसे क्षेत्रों में सफलता मिल सकती है.

ये चीजें खरीदना फायदेमंद
शनि-गुरु की युति से बने गुरु पुष्य नक्षत्र में घर, जमीन सोने चांदी के गहने या सिक्के, टू व्हीलर या फोर व्हीलर, इलेक्ट्रानिक्स आइटम्स, लकड़ी या लोहे का फर्नीचर, कृषि से जुड़ा सामान, पानी या बोरिंग की मोटर, बीमा पॉलीसी, म्यूचल फंड या शेयर मार्केट में निवेश करने से लाभ की प्राप्ति हो सकती है.

बहीखाते खरीदना शुभ
हिंदू धर्म में पुष्य नक्षत्र पर किसी नए काम या व्यापार की शुरुआत करना बेहद शुभ माना जाता है. इस दिन अगर आप आप नए बहीखाते या कलम-दवात खरीदें तो भी काम-काज में शुभता बढ़ेगी. बहीखाते या कलम-दवात खरीदने के बाद इनकी विधिवत पूजा करें. आप चाहें तो धार्मिक पुस्तकों की भी खरीदारी कर सकते हैं.

60 साल पहले बना था ऐसा संयोग
ज्योतिषविदों का कहना कि ग्रह गोचर में पुष्य नक्षत्र के स्वामी और उपस्वामी की युति लगभग 60 साल बाद बन रही है. इससे पहले साल 1961 में ये दुर्लभ संयोग बना था.



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...