शुक्र राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। कुछ राशियों के लिए शुक्र गोचर शुभ परिणाम लेकर आएगा। शुक्र को सुख-समृद्धि का कारक माना जाता है। शुक्र तुला और वृषभ राशि के स्वामी हैं। ये मीन राशि में उच्च और कन्या राशि में नीच के होते हैं। शुक्र का राशि परिवर्तन 2 अक्टूबर को होगा। इस दौरान ये वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे और 30 अक्टूबर तक इसी राशि में रहेंगे। शुक्र राशि परिवर्तन से 4 राशि वालों के आएंगे अच्छे दिन-
मिथुन- शुक्र गोचर काल में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को शुभ समाचार मिल सकता है। इस दौरान नौकरी पेशा करने वाले जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। कारोबारियों को मुनाफा हो सकता है। कार्यक्षेत्र का माहौल अच्छा रहेगा। शुक्र गोचर काल में आपको कार्यों में सफलता हासिल होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे
कन्या- कन्या राशि वालों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। इस दौरान आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नए मित्र बनेंगे। कार्यों में सफलता हासिल होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। यात्रा से लाभ के योग बन रहे हैं।
कर्क- कर्क राशि वालों के लिए समय अनुकूल है। इस दौरान आपको धन लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। इस दौरान मेहनत का पूरा फल मिलेगा। जीवन में खुशहाली और समृद्धि आएगी। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।
सिंह- ये गोचर काल आपके लिए लाभकारी साबित होगा। आपके निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। वाहन सुख प्राप्त हो सकता है। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। करियर के लिहाज से यह समय अनुकूल है। निवेश से लाभ के आसार बन रहे हैं।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।


Comments
Post a Comment