Skip to main content

पंजाब -हरियाणा से होकर यात्रा करनी है तो ठीक से कर लें पता, 25 अगस्‍त तक 215 ट्रेनें कैंसिल

 


यदि आपको हरियाणा और पंजाब होकर रेलयात्रा करनी है तो ट्रेनों के बारे में ठीक से पता कर लें। पंजाब में गन्‍ना किसानों के आंदोलन के कारण रेल सेवा बुरी तरह प्रभावित हुई है। इससे रेल यात्री परेशान हैं। पंजाब में जालंधर के पास किसानों ने रेल पटरी पर धरना लगा दिया है। इस कारण पंजाब के साथ-साथ हरियाणा में भी ट्रेनों का आवागमन प्रभावति हुआ है। अब रेलवे ने पंजाब और हरियाणा होकर चलने वाली करीब 215 ट्रेनों को रद कर दिया है। काफी संख्‍या में ट्रेनों को बीच रास्‍ते में रद किया गया है। सबसे अधिक परेशानी पहले रिजर्वेशन कराने वाले यात्रियाें को हो रही है।

पंजाब में किसान आंदोलन के कारण अब तक 215 ट्रेनें कैंसिल, 47 के रूट बदले, हरियाणा में यात्री परेशान

पंजाब में किसानों के आंदोलन को देखते हुए रेलवे ने 20 से 25 अगस्त के बीच 215 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। इसके साथ ही 47 ट्रेनों के मार्ग को परिवर्तित किया है। इसके अलावा 68 रेलगाडिय़ों को बीच रास्ते कैंसिल करने व 38 गाडिय़ों की यात्रा को कम कर दिया है।

रेलवे प्रवक्ता के अनुसार 20 अगस्त को 12 गाडिय़ों कैंसिल किए जाने के साथ 21 निरस्त की गई थी। इस तरह कुल मिलाकर 25 अगस्त तक पंजाब आंदोलन के मुख्य मार्ग से होकर जाने वाली रेलगाडिय़ों को निरस्त कर दिया गया है या फिर मार्ग परिवर्तित व शार्ट करने का निर्णय लिया गया है। मंगलवार से निरस्त होने वाली ट्रेनों में गाड़ी संख्या 02014, 02029, 02030, 02053, 02054, 02066, 04067, 04068, 04077, 04078, 04467, 04468,04503,04504,04537,04538, 04561, 04562, 04629,04630, 04665,04666, 04681, 057034, 04012, 04481 और 04482 शामिल है।

दूरी घटाकर ट्रेनें हुई निरस्त

रेलवे ने 11 रेलगाडिय़ों की दूरी कम करके हरियाणा के अलग-अलग रेलवे स्टेशनों पर पहुंचने के बाद निरस्त किया है। इसमें गाड़ी नंबर 05211, 03151, 08309, 05733, 02715, 02925, 08103, 01449, 02903, 02358 और 02355 प्रमुख है।

दूसरे स्टेशन से चलेगी ट्रेनें

अपने निर्धारित स्टेशन से चलने वाली रेल गाडिय़ों को भी किसान आंदोलन को देखते हुए दूसरे सेंटर से बनाकर चलाया जाएगा। इसमें गाड़ी नंबर 05312, 03152, 05098, 08310, 05734, 02716, 02926, 04674, 02318, 08104, 01450, 02904, 02358 और 02356 को निर्धारित स्टेशन की बजाय नजदीकी रेलवे स्टेशन से चलाने का फैसला दिया गया है।



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...