Skip to main content

CBSE 12th Result 2021: सीबीएसई के पंचकूला रीजन का रिजल्‍ट भी जारी, हितेश्‍वर को 500 में से 499 अंक

 


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। पंचकूला रीजन के विद्यार्थियों की रिजल्‍ट जारी कर दिया गया है। परीक्षार्थी सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in या cbse.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

पंचकूला के भवन विद्यालय के हितेश्‍वर शर्मा को 500 में से 499 अंक

पंचकूला के भवन विद्यालय के हितेश्‍वर शर्मा को 99.80 फीसद अंक मिले हैं। उसे कुल 500 में से 499 अंक मिले हैं। नॉन मेडिकल में दृष्टि गुप्‍ता को 500 में से 496 अंक मिले हैं। कामर्स में अबीर को कुल 500 में से 495 अंक प्राप्‍त हुए हैं। मेडिकल में श्रेय नरवाल को कुल 500 में से 489 अंक मिले हैं।

गौरतलब है कि कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं रद कर दी गईं थीं। छात्रों का रिजल्ट तैयार करने के लिए मूल्यांकन फॉर्मूला तैयार किया गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के क्षेत्रीय अधिकारी विजय यादव के अनुसार पंचकूला जोन में हरियाणा और हिमाचल के परिणाम घोषित किए गए हैं। चंडीगढ़ रीजन में पंजाब, जम्मू कश्मीर और चंडीगढ़ शामिल हैं।

सीबीएसई के 12वीं कक्षा के परिणाम में पंचकूला के हितेश्वर शर्मा ने 499 अंक प्राप्त किए‌। हितेश्वर शर्मा पंचकूला भवन विद्यालय के छात्र हैं और पिछले दिनों प्रधानमंत्री ने डिबेट के दौरान हितेश्वर शर्मा से बातचीत की थी।

पंचकूला रीजन में कुल एक लाख 26 हजार 245 विद्यार्थी हैं। इनमें हरियाणा के एक लाख 12 हजार 29 विद्यार्थी हैं और हिमाचल प्रदेश से 10 हजार 512 विद्यार्थी हैं।

इसके साथ ही प्राइवेट विद्यार्थियों की संख्‍या 3704 है। हरियाणा में सरकार स्‍कूलों के 216 , निजी स्‍कूलों के एक लाख 8182, जवाहर नवाेदय विद्यालय के 1352 और केंद्रीय विद्यालय के 2279 विद्यार्थी शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश में सरकारी स्‍कूलों के 137, निजी स्‍कूलों के 8605, जवाहर नवोदय विद्यालयों के 783, केंद्रीय विद्यालयों के 951 और सीटीएसए के 36 विद्यार्थी शामिल हैं।



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

तारीख पर तारीख से मिलेगी निजात... तीन नए कानूनों को लागू करने वाला पहला राज्य बनेगा हरियाणा, पढ़ें क्या होगा खास?

  HighLights हरियाणा में 28 फरवरी तक नए आपराधिक कानून लागू होंगे नए कानूनों में पहली बार मॉब लिंचिंग को किया गया परिभाषित देश की हर क्षेत्रीय भाषा में इन कानूनों को उपलब्ध कराया जाएगा  Three New Criminal laws in Haryana:  हरियाणा सरकार 28 फरवरी से तीनों नए आपराधिक कानून लागू करने जा रही है। इस बात का एलान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी कर दिया है। बीते शुक्रवार को सीएम नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा पहला राज्य बनेगा जो इन तीन नए आपराधिक कानूनों को अपने यहां लागू करेगा। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि 31 मार्च के लक्ष्य के विपरीत हरियाणा (Three New Criminal Laws in Haryana) मे 28 फरवरी तक नए आपराधिक कानून लागू होंगे। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि ये तीन नए कानून क्या हैं और इसमें क्या कुछ नया है। आइए, इस बार में डिटेल से जानते हैं। क्या हैं तीन नए आपरधिक कानून? तीन नए आपराधिक कानूनों में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) 2023, और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) 2023 शामिल हैं। ये तीन नए कानून 1 जुलाई, 2024 से भारतीय दंड संह...

रेवाड़ी अस्पताल के जच्चा-बच्चा कक्ष में छत का प्लॉस्टर गिरा:घटना के समय 6 महिलाएं मौजूद थीं, सभी को दूसरी जगह शिफ्ट किया

  घटना वाले कक्ष की छत के हालात रेवाड़ी में स्थित सरकारी अस्पताल के जच्चा-बच्चा कक्ष में छत से प्लॉस्टर गिर गया। प्लॉस्टर गिरने के समय 6 महिलाएं मौके पर मौजूद थी। जिन्हें घटना के बाद अस्पताल के दूसरे कक्ष में शिफ्ट किया गया। घटना से अस्पताल में भर्ती मरीजों में दहशत का माहौल बन गया था। रेवाड़ी अस्पताल स्थित जच्चा बच्चा कक्ष में वीरवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे छत से प्लॉस्टर गिर गया। प्लॉस्टर एक महिला के पास में गिरा, जिससे जच्चा-बच्चा कक्ष में चीख-पुकार मच गई। ड्यूटी पर तैनात नर्सिंग स्टाफ ने तुरंत अस्पताल प्रबंधन को बताया। जिसके बाद मरीजों को वहां से फर्स्ट फ्लोर पर शिफ्ट किया गया। डिलीवरी मरीज थी ज्यादा रेवाड़ी अस्पताल के में डिलीवरी के लिए आई गर्भवती महिलाओं की संख्या ज्यादा हो गई थी। जिसके कारण ग्राउंड फ्लोर पर भी डिलीवरी के बाद महिलाओं को यहां रखा गया था। हादसा हुआ तो मौजूद महिलाओं के परिजन बिफर गए। जिन्होंने कहा कि यहां पर महिलाएं सुरक्षित नहीं है। अस्पताल प्रशासन ने ऐसे कमरे में रखा है, जहां पर कभी भी हादसा हो सकता है।