Skip to main content

राज्यसभा सांसद की कोठी में छिपाकर रखा गया था ट्रैक्टर, सोनीपत से लाया गया था किराए पर

 


नई दिल्ली के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस मामले में जल्द ही कई पुलिस अधिकारियों व कर्मियों पर गाज गिर सकती है। इस घटना के बाद नई दिल्ली डीसीपी दीपक यादव बहुत नाराज बताए जा रहे हैं। 


राहुल गांधी समेत कांग्रेसी नेता बहुत ही सोची-समझी रणनीति के तहत ट्रैक्टर से संसद तक पहुंचे थे। ट्रैक्टर को हरियाणा के सोनीपत से किराए पर मंगाया था। ट्रैक्टर को कंटेनर में छिपाकर दिल्ली लाया गया था। कंटेनर को कांग्रेस के राज्यसभा सांसद व जाने-माने वकील केटीएस तुलसी की सरकारी कोठी में रखा गया था। करीब डेढ़ किमी चलकर ट्रैक्टर संसद तक पहुंच गया और दिल्ली पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। आतंकी हमले के इनपुट्स के बीच इसे सुरक्षा व्यवस्था में बहुत बड़ी सेंध माना जा रहा है। 

नई दिल्ली के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस मामले में जल्द ही कई पुलिस अधिकारियों व कर्मियों पर गाज गिर सकती है। इस घटना के बाद नई दिल्ली डीसीपी दीपक यादव बहुत नाराज बताए जा रहे हैं। 

 अधिकारी ने बताया कि कंटेनर को सोनीपत, हरियाणा से किराए पर मंगाया गया था। कंटेनर में टैक्टर को छिपाकर लाया गया था। कंटेनर चालक सुनील ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि वह धौला कुंआ के रास्ते 3, मोतीलाल नेहरू मार्ग में रहने वाले राज्यसभा सांसद केटीएस तुलसी के आवास पर पहुंचा था। यहां पर ट्रैक्टर को सोमवार सुबह कंटेनर से उतारा गया और इसके बाद कांग्रेसी नेता ट्रैक्टर से संसद तक पहुंचे। ट्रैक्टर मोतीलाल नेहरू मार्ग से संसद के गेट नंबर दो तक पहुंच गया। रास्ते में ट्रैक्टर को किसी ने भी नहीं रोका और न ही किसी पुलिसकर्मी की ट्रैक्टर पर नजर पड़ी। 

वोट क्लब चौकी इंचार्ज राजकिरण को जैसे ही सूचना मिली उन्होंने रेसक्रॉस रोड पर ट्रैक्टर को रोका। बताया जा रहा है कि यहां पर दिल्ली पुलिसकर्मी व राहुल गांधी की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों की काफी तीखी बहस हुई थी। यहां से 10 से ज्यादा कांग्रेसी नेताओं को हिरासत में ले लिया गया और मंदिर मार्ग थाने ले जाया गया। सभी को देर शाम छोड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि नई दिल्ली जिला डीसीपी दीपक यादव सुरक्षा में हुई सेंध को लेकर अपने अधिनस्थ पुलिसकर्मियों से बहुत ज्यादा नाराज हैं। इस मामले में जल्द ही कई पुलिसकर्मियों पर गाज गिर सकती है। 

दिल्ली पुलिस का खुफिया तंत्र फेल हुआ
ट्रैक्टर को कंटेनर में छिपाकर अति सुरक्षित इलाके में ले आया गया और दिल्ली पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। इसे दिल्ली पुलिस के खुफिया विभाग की नाकामी माना जा रहा है। गनीमत है कि ये राजनीति ड्रामा है। अगर इसकी जगह आतंकी होते तो कुछ भी हो सकता था। बिना अनुमति के व्यवसायिक वाहन को नई दिल्ली इलाके में प्रवेश नहीं है। फिर कंटेनर नई दिल्ली इलाके में कैसे आ गया। 

कंटेनर ड्राइवर सुनील को हिरासत में लिया गया
तीन, मोती लाल नेहरू मार्ग तुगलक रोड थाना इलाके में आता है। ऐसे में तुगलक रोड थाना पुलिस ने कंटेनर के ड्राइवर सुनील को हिरासत में ले लिया था। बिना अनुमति के नई दिल्ली इलाके में प्रवेश करने पर कंटेनर का चालान किया जा सकता है। दूसरी तरफ संसद मार्ग थाना पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। इस मामले में  संसद मार्ग थाना पुलिस जल्द ही मामला दर्ज कर सकती है। ट्रैक्टर को नई दिल्ली इलाके में लाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा हुआ है और संसद के इलाके समेत नई दिल्ली में धारा 144 लगी हुई है। 



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी अस्पताल के जच्चा-बच्चा कक्ष में छत का प्लॉस्टर गिरा:घटना के समय 6 महिलाएं मौजूद थीं, सभी को दूसरी जगह शिफ्ट किया

  घटना वाले कक्ष की छत के हालात रेवाड़ी में स्थित सरकारी अस्पताल के जच्चा-बच्चा कक्ष में छत से प्लॉस्टर गिर गया। प्लॉस्टर गिरने के समय 6 महिलाएं मौके पर मौजूद थी। जिन्हें घटना के बाद अस्पताल के दूसरे कक्ष में शिफ्ट किया गया। घटना से अस्पताल में भर्ती मरीजों में दहशत का माहौल बन गया था। रेवाड़ी अस्पताल स्थित जच्चा बच्चा कक्ष में वीरवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे छत से प्लॉस्टर गिर गया। प्लॉस्टर एक महिला के पास में गिरा, जिससे जच्चा-बच्चा कक्ष में चीख-पुकार मच गई। ड्यूटी पर तैनात नर्सिंग स्टाफ ने तुरंत अस्पताल प्रबंधन को बताया। जिसके बाद मरीजों को वहां से फर्स्ट फ्लोर पर शिफ्ट किया गया। डिलीवरी मरीज थी ज्यादा रेवाड़ी अस्पताल के में डिलीवरी के लिए आई गर्भवती महिलाओं की संख्या ज्यादा हो गई थी। जिसके कारण ग्राउंड फ्लोर पर भी डिलीवरी के बाद महिलाओं को यहां रखा गया था। हादसा हुआ तो मौजूद महिलाओं के परिजन बिफर गए। जिन्होंने कहा कि यहां पर महिलाएं सुरक्षित नहीं है। अस्पताल प्रशासन ने ऐसे कमरे में रखा है, जहां पर कभी भी हादसा हो सकता है।

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट:CLU के बदले 30-50 करोड़ रुपए मांगने के आरोप; 12 साल पुराना है केस

  कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में कोर्ट में चालान पेश किया गया है।               कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में कोर्ट में चालान पेश किया गया है। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने करीब 12 साल पुराने भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व हेल्थ मिनिस्टर राव नरेंद्र सिंह के खिलाफ नारनौल कोर्ट में पीसी एक्ट के तहत चालान पेश किया है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि इससे राव नरेंद्र की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कांग्रेस के अध्यक्ष पर आरोप है कि उन्होंने धर्मेंद्र कुहाड़ से पलवल में 30 एकड़ जमीन की सीएलयू (CLU) कराने की एवज में 30 से 50 करोड़ रुपए की डिमांड की थी। धर्मेंद्र कुहाड़ ने इसका स्टिंग ऑपरेशन करके ऑडियो व वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली थी, जिसकी सीडी बनाकर उसने इनेलो के तत्कालीन विधायक रामपाल माजरा को दी। रामपाल माजरा ने साल 2014 में प्रदेश के लोकायुक्त के पास शिकायत नंबर 44 दर्ज कराई थी। इनेलो की ओर से स्टिंग ऑप...