Skip to main content

रेवाड़ी से हरिद्वार-शिमला और कोसली से चंडीगढ़ के लिए आज से शुरू होंगी रोडवेज की सेवाएं

 


कोरोना के मामलों में कमी आने के साथ ही रोडवेज प्रबंधन ने कई रूटों पर बसों की बहाली तेज की


कोसली से 5 बजे होगी रवाना, 11:50 बजे चंडीगढ़ से वापस


शिमला सुबह 6:40 और हरिद्वार के लिए 8 बजे रवाना होगी बस

 हरियाणा/ रेवाड़ी

कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने के साथ ही रोडवेज प्रबंधन की तरफ से तमाम रूटों पर बसों की बहाली तेज कर दी गई है। इसी कड़ी में 1 जुलाई से कोसली से चंडीगढ़ के साथ शहर से हरिद्वार और शिमला के लिए बस सेवाओं की शुरूआत की जा रही है। कोसली से फिलहाल चंडीगढ़ के लिए बस सेवा नहीं होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी।

वहीं हरिद्वार के लिए अप्रैल में ही बस सेवा की शुरूआत की गई थी लेकिन बाद में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के बाद इसे बंद कर दिया गया था। अब गुरुवार से बस का नियमित संचालन कर दिया गया है। कोराना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के बाद उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की तरफ से अंतर्राज्यीय बस सेवाओं पर रोक लगा दी गई थी।

इस वजह प्रबंधन की तरफ से हरिद्वार के लिए शुरू की गई इस बस सेवा को महज 20 दिन बाद ही बंद करना पड़ा था। हरिद्वार में आयोजित कुंभ के दौरान ही यहां से बस गई थी लेकिन केसों की बढ़ोतरी की वजह से हर यात्री की कोरोना रिपोर्ट अनिवार्य कर दी गई थी।

बाद में बसों की भी अनुमति रद्द कर दी गई थी। अब अनुमित मिलने के साथ ही प्रबंधन ने हरिद्वार के लिए बस सेवा का संचालन कर दिया है। शहर के बस स्टैंड से यह बस प्रतिदिन सुबह 8 बजे रवाना होगी और शाम को हरिद्वार पहुंचेगी। हरिद्वार में रात्रि ठहराव के बाद अगले दिन सुबह 8 बजे रेवाड़ी के लिए चलेगी।

शिमला की बस भी एक साल बाद हुई बहाल

रेवाड़ी-शिमला बस सेवा पूरे एक साल बाद रूट पर आ गई है। इस बस सेवा को पिछले साल 22 मार्च से लगे लॉकडाउन के बाद बंद कर दिया गया था। इसके बाद पश्चात अक्टूबर तक हिमाचल प्रदेश की तरफ से अंतर्राज्यीय बस सेवाओं को अनुमति नहीं दी थी। सर्दियों के दौरान इस रूट पर बस को बंद करना पड़ता था।

अब अप्रैल में फिर इसे शुरू करने का प्रयास किया गया तो फिर से कोरोना की वजह से अनुमति नहीं मिली थी। अब हिमाचल सरकार ने इंटर स्टेट सेवाओं के लिए अनुमति दे दी है। इस प्रकार शहर से शिमला की बस एक साल से भी अधिक समय बाद बहाल हुई है।

कोसली-चंडीगढ़ बस की थी मांग

कोरोना काल में कोसली-चंडीगढ़ बस सेवा को भी बंद करना पड़ा था। अब स्थिति सामान्य होने के बाद जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने के बाद प्रबंधन ने इस बस सेवा का भी संचालन कर दिया है। यह बस कोसली से प्रतिदिन सुबह 5 बजे चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी और 11 बजे पहुंच जाएगी। चंडीगढ़ से सुबह 11:50 बजे वापस कोसली आएगी।

गुरुवार से कोसली से चंडीगढ़ की बस के साथ शहर से शिमला और हरिद्वार की बस सेवाओं का संचालन प्रारंभ कर रहे हैं। यूपी को छोड़कर अन्य सीमावर्ती सभी राज्यों के लिए बसें चला दी है। यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ अन्य रूटों पर बसों का संचालन शुरू होगा



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...