Skip to main content

हरियाणा में बेरोजगार युवक 30 जून तक कर सकते हैं One Time Registration, जानें क्या है इसका फायदा

 


चंडीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से सरकारी नौकरियों के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन की आवेदन की तिथि 30 जून तक है। कोरोना काल के कारण यह समय आगे बढ़ाया गया था। रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदकों के लिए अभी भी चार दिन का समय शेष है। युवा इस मौके का फायदा उठा सकते हैं। बता दें, शुरू में यह पोर्टल 31 मार्च तक खोला गया था। बाद में इसकी तिथि बढ़ाकर 31 मई कर दी गई थी। आवेदनों की संख्या बढ़ाने और नए युवाओं को मौका देने के लिए एक बार आवेदन की तिथि 30 जून तक बढ़ा दी गई थी। 

जनवरी माह में हरियाणा सरकार ने युवाओं को जाब देने के लिए नई शुरूआत की थी। इस रजिस्ट्रेशन से युवाओं को नौकरियों के लिए बार-बार रजिस्‍ट्रेशन नहीं करवाना पड़ेगा। इसके साथ बस एक बार फीस भरनी होगी। बता दें कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने इसकी शुरुआत करते हुए कहा था कि हरियाणा सरकार तीन साल से इस तरह की व्‍यवस्‍था बनाने में लगी थी कि एक उम्मीदवार को विभिन्न भर्तियों को बार-बार फार्म न भरना पड़े और बार-बार फीस न भरनी पड़े। इसके साथ ही कर्मचारी चयन आयोग को बार-बार वांछित दस्तावेजों की जांच पड़ताल न करनी पड़े। अभी तक भर्ती प्रक्रिया में बहुत समय लगता था। भर्तियों की चयन प्रक्रिया को सरल करने व उसे गति प्रदान करने के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की गई है। पारर्शिता व योग्यता के मानदंड को अधिक मजबूती मिलेगी।

जानें कितनी है फीस

हरियाणा में जितनी भी ग्रुप सी व डी की नौकरियां हैं, उनमें एक बार रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए उन्हें एक ही बार जनरल कैटेगरी के लिए 500 व आरक्षित के लिए 250 रुपये की फीस देनी होगी। इस पोर्टल से खुद को रजिस्टर्ड करने के लिए परिवार पहचान पत्र का लिंक रहेगा। वन टाइम रजिस्ट्रेशन के बाद कंडीडेट को यूनिक आइडी नंबर प्राप्त होगा, जो हमेशा चलेगा। इसके बाद सीईटी यानी कामन एंट्रेस टेस्ट होगा।

ग्रुप सी व डी के लिए साल में कम से एक एक बार काम एंट्रेस टेस्ट होगा। ग्रुप सी के एंट्रेस टेस्ट की वैद्यता तीन साल तक रहेगी। मसलन पटवारी के लिए 500 पद आते हैं और इसके लिए भर्ती की बेसिक क्वालीफिकेशन 10+2 है। इसके लिए इच्‍छु‍क युवाओं से पोर्टल पर यस का आप्शन लिया जाएगा। अगर पोस्ट 30 तक हैं तो पांच गुणा कंडीडेट बुलाए जाएंगे। 30 से 50 पदों के लिए 150 कंडीडेट बुलाए जाएंगे।



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...