Skip to main content

देश के अधिकतर राज्यों में बढ़ा लॉकडाउन, यूपी-दिल्ली, महाराष्ट्र में पाबंदियों में कमी, जानें अपने राज्य का हाल

 


नई दिल्ली, एजेंसियां। कोरोना संक्रमण में जैसे-जैसे कमी आ रही है, राज्य सरकारें बंदिशें कम करने लगी हैं। रविवार को उत्तर प्रदेश, हरियाणा,महाराष्ट्र समेत कई राज्यों ने राहत की घोषणा की। हालांकि कोई भी राज्य ढिलाई के मूड में नहीं है और पूरी एहतियात बरती जा रही है। गोवा, कर्नाटक, ओडिशा, तेलंगाना और सिक्किम समेत दक्षिण और उत्तर-पूर्वी भारत के कई राज्यों ने लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी है। हालांकि, उत्तर प्रदेश , दिल्ली, महाराष्ट्र समेत कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां लॉकडाउन में थोड़ी ढील दी गई है। आइए जानते हैं देश भर के राज्यों ने लॉकडाउन को लेकर क्या-क्या फैसला लिया है। पूरी अपडेट..

यूपी के 55 जिलों में लॉकडाउन में थोड़ी छूट

उत्तर प्रदेश सरकार ने आंशिक कोरोना कर्फ्यूसे राहत देने का फैसला किया है। एक जून से कंटेनमेंट जोन के बाहर दुकानें-बाजार खोलने की अनुमति दे दी गई है। यह राहत सप्ताह में पांच दिन सुबह सात से शाम सात बजे तक रहेगी। शनिवार-रविवार की साप्ताहिक बंदी और नाइट कर्फ्यूअभी चलता रहेगा। खास बात यह है कि जिन बीस जिलों में अभी कोरोना के सक्रिय केस 600 से अधिक हैं, वहां किसी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी। 30 मई की स्थिति के अनुसार इस दायरे में कुल 55 जिले आते हैं।

दिल्ली में आज से लॉकडाउन में थोड़ी छूट

दिल्ली में औद्योगिक क्षेत्रों व निर्माण स्थलों पर शुरू होगा काम। राजधानी में आज से औद्योगिक क्षेत्रों और निर्माण स्थलों को खोल दिया जाएगा। इन क्षेत्रों में काम करने वालों को ई-पास लेकर जाना होगा। इसे कामगार खुद या कंपनी के प्रबंधतंत्र के जरिये जारी करा सकेंगे।

जम्मू में खुलेंगे बाजार

जम्मू कश्मीर में एहतियात के तौर पर सभी 20 जिलों में रोज रात के कर्फ्यूके अलावा वीकेंड कर्फ्यू(शुक्रवार शाम से सोमवार सुबह तक) लागू रहेगा। बाजारों में सभी तरह की दुकानें शनिवार-रविवार को छोड़ वैकल्पिक दिनों में खुलेंगी। इंडोर माल में 25 फीसद तक दुकानें खुलेंगी। अलबत्ता, 15 जून तक स्कूल, कालेज, विश्वविद्यालय और को¨चग संस्थान बंद रहेंगे। रेड जोन वाले पुलवामा, अनंतनाग, बारामुला, बड़गाम और कुपवाड़ा में सार्वजनिक वाहनों के चलने पर पाबंदी रहेगी। यहां माल भी बंद रहेंगे

हरियाणा में बाजार खोलने का समय बढ़ा

हरियाणा में चार सप्ताह से चल रहा लाकडाउन एक सप्ताह (सात जून) के लिए और बढ़ा दिया गया है। हालांकि व्यापारियों और दुकानदारों को बड़ी राहत देते हुए बाजार खोलने का समय पांच घंटे से बढ़ाकर छह घंटे कर दिया गया है। बाजारों में आड-ईवन आधार पर अब सुबह सात के बजाय नौ बजे दुकानें खुलेंगी और दोपहर 12 बजे के बजाय तीन बजे इन्हें बंद करना होगा। शापिंग माल भी सुबह दस से छह बजे तक खुल सकेंगे। एक समय में सीमित संख्या में लोग ही शा¨पग माल में खरीदारी कर पाएंगे। होटल भी खुल सकेंगे, लेकिन इनमें शादी समारोह और कांफ्रेंस की इजाजत नहीं होगी। होटलों में रेस्टोरेंट और बार भी बंद रहेंगे तथा सिर्फ कमरों की सुविधा मिलेगी। स्कूल-कालेज और आइटीआइ को 15 जून व आंगनबाड़ी तथा क्रेच को 30 जून तक बंद किया गया है।

ओडिशा, तेलंगाना व सिक्किम ने बढ़ाया लॉकडाउन

तेलंगाना में सुबह छह बजे से दोपहर एक बजे तक छूट के साथ लाकडाउन 10 दिनों के लिए बढ़ाया गया है। ओडिशा ने 17 जून तक लाकडाउन बढ़ाया है। सिक्किम ने भी लाकडाउन को बढ़ाने की घोषणा की है। महाराष्ट्र ने कुछ ढील के साथ 15 दिनों के लिए प्रतिबंधों को बढ़ाया है। गोवा सरकार ने भी कोरोना कर्फ्यूको सात जून तक बढ़ाने का फैसला किया है।



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...