Skip to main content

नाखून में दिखने वाले आधे चांद को हल्के में न लें, तुरंत चेक करें अपनी उंगलियां और पता लगाएं कि आपके शरीर में क्या दिक्कतें हैं

 


हमारे नाखून हमारी उंगलियों को जबरदस्त सुरक्षा प्रदान करते हैं. नाखून के नीचे होने वाली त्वचा काफी नाजुक होती है और इसकी सुरक्षा बहुत जरूरी है. ऐसे में नाखून ही हमारी उंगलियों की नाजुक त्वचा की सुरक्षा करता है


आपने कई बार देखा होगा कि डॉक्टर या वैद्य हमारे शरीर को बाहर से देखकर की कई समस्याओं के बारे में बता देते हैं. फिर हमें लगता है कि आखिरी डॉक्टर या वैद्य को कैसे मालूम कि हमें ये दिक्कत है, जबकि उन्होंने तो हमारी समस्याओं का पता लगाने के लिए कोई टेस्ट भी नहीं किया होता. दरअसल, हमारा शरीर किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर अलग-अलग तरह से रिएक्ट करता है. इस वजह से हमारे शरीर में तरह-तरह के बदलाव होते रहते हैं. इन बदलावों को देखकर ही डॉक्टर या वैद्य हमारी कई दिक्कतों को बिना टेस्ट किए ही पकड़ लेते हैं. इसी सिलसिले में आज हम आपको हमारे शरीर में होने वाले एक ऐसे बदलाव के बारे में बताने जा रहे हैं, जो काफी महत्वपूर्ण है. यह बदलाव हमारे शरीर में होने वाली कई दिक्कतों के बारे में संकेत देते हैं, जिन्हें नजरअंदाज न करते हुए तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.

उंगलियों की नाजुक त्वचा की सुरक्षा करता है नाखून

हमारे नाखून हमारी उंगलियों को जबरदस्त सुरक्षा प्रदान करते हैं. नाखून के नीचे होने वाली त्वचा काफी नाजुक होती है और इसकी सुरक्षा बहुत जरूरी है. ऐसे में नाखून ही हमारी उंगलियों की नाजुक त्वचा की सुरक्षा करता है. अलग-अलग इंसान के नाखून भी अलग-अलग तरह के होते हैं. किसी के नाखून बहुत सख्त होते हैं तो किसी के नाखुन बिल्कुल साफ और मुलायम होते हैं. कई लोगों के नाखून तो हमेशा टूटते भी रहते हैं. इसके अलावा कोई लोगों के नाखून पर आधा चांद भी बना होता है. आज हम आपको नाखून के नीचे बनने वाले इसी आधे चांद के बारे में बताने जा रहे हैं कि ये हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना अहम है?

नाखून पर बना आधा चांद बताते हैं हमारा स्वास्थ्य

पहले तो आप अपने हाथ के नाखूनों को चेक कीजिए और देखिए कि आपके नाखून के नीचे भी आधा चांद बना हुआ है. नाखून में बना होने वाला ये चांद हमारे स्वास्थ्य को लेकर कई तरह के संकेत देता है. अगर नाखून में बना आधा चांद सफेद और साफ है तो समझिए आप बिल्कुल ठीक और स्वस्थ हैं. आमतौर पर अंगूठे पर बना चांद बिल्कुल साफ दिखाई देता है जबकि अन्य उंगलियों पर ये हल्का, बहुत हल्का या फिर न के बराबर दिखाई देता है. ये चांद आपके हाथों की जितनी ज्यादा उंगलियों पर दिखाई देगा मतलब समझिए वह उतना स्वस्थ है. नाखून पर दिखाई देने वाले ऐसे आधे चांद को लुनुला (Lunula) कहा जाता है.

लुनुला न होना मतलब खराब स्वास्थ्य

जिन लोगों के नाखून में ये लुनुला बिल्कुल नहीं दिखाई देता तो ये चिंता का विषय हो सकता है. दरअसल, शरीर में खून की कमी की वजह से लुनुला नहीं दिखाई देता. इसके अलावा यदि किसी व्यक्ति के नाखून में दिखने वाला लुनुला सफेद के बजाए पीला या नीला दिखे तो मतलब वह डायबिटीज का भी शिकार हो सकता है. इतना ही नहीं, कई लोगों में लुनुला का रंग लाल पाया जाता है. ऐसे लोगों को हृदय से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं. लुनुला के बारे में आपको इतना समझना होगा कि यदि ये सफेद रंग का है तो ठीक है. इसके अलावा ये आपके नाखून में नहीं है या फिर सफेद के अलावा किसी और रंग का है तो आपको डॉक्टर से मिलना चाहिए.



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...