आज 4 फीडरों में बंद रहेगी 3 घंटे बिजली; रामपुरा सब स्टेशन से जुड़े कुतुबपुर व हंसनगर फीडर में भी 2 घंटे बंद रहेगी
शहर के झज्जर रोड स्थित 220 केवी सब स्टेशन में मेंटेनेंस कार्य की वजह से 31 मई को यहां से निकलने वाले सिटी-2 फीडर सहित तीन अन्य फीडरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस वजह से सोमवार सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे शहर के दो फीडरों सहित चार फीडरों में बिजली आपूर्ति को बंद रखा जाएगा।
निगम के जेई बबलेश ने बताया कि 220 केवी सब स्टेशन में गर्मियों और बारिश के मौसम से पहले वार्षिक मेंटीनेंस का काम किया जाना है। यह कार्य सोमवार सुबह 9 बजे प्रारंभ किया जाएगा। इसकी वजह से सब स्टेशन से निकलने वाले सिटी-2, बीबी आश्रम, घासेड़ा और बीकानेर के 11 केवी क्षमता फीडरों की आपूर्ति को दोपहर 12 बजे तक बंद रखा जाएगा।
कुतुबपुर और हंसनगर फीडर में भी 2 घंटे बंद रहेगी बिजली
रामपुरा स्थित 33 केवी सब स्टेशन से निकलने वाले कुतुबपुर और हंसनगर फीडर में भी सोमवार को मेंटीनेंस से संबंधित काम होगा। इस वजह से इन दोनों फीडरों की आपूर्ति सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी। जेई अमित सोनी ने बताया कि मेंटीनेंस कार्य की वजह से आपूर्ति को बंद रखा जाएगा। इस अवधि में कुतुबपुर, तुलाराम विहार, गुलाबी बाग, मयूर विहार, सुभाष बस्ती, खड्डा बस्ती, जसवंत नगर की सप्लाई बंद रहेगी।


Comments
Post a Comment