Skip to main content

NCB का बड़ा खुलासा: टीवी इंडस्ट्री के लोगों को ड्रग्स सप्लाई करता था एजाज खान

 


NCB के मुताबिक ड्रग्स केस में गिरफ्तार किए गए एजाज खान (Ajaz Khan) के ज्यादातर क्लाइंट टीवी इंडस्ट्री से जुड़े लोग हैं और वह उन्हीं लोगों को ड्रग्स की सप्लाई करता था.


मुंबई. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी NCB ने एक बड़ा खुलासा किया है. NCB के मुताबिक ड्रग्स केस में गिरफ्तार किए गए एजाज खान (Ajaz Khan) के ज्यादातर क्लाइंट टीवी इंडस्ट्री से जुड़े लोग हैं और वह उन्हीं लोगों को ड्रग्स की सप्लाई करता था. NCB की जांच में यह भी सामने आया है कि वह जो ड्रग्स टीवी इंडस्ट्री के लोगों को सप्लाई करता था, वह फारुख बटाटा के बेटे सादाब बटाटा से ही लेता था. एजाज टीवी इंडस्ट्री के लोगों को ड्रग्स पहुंचाने के लिए वॉइस नोट का इस्तेमाल करता था और जैसे ही ऑर्डर डिलीवर हो जाता था तो उसे डिलीट कर देता था, ताकि कोई सबूत न रहे.

इतना ही नहीं, लॉकडाउन के दौरान उसने कई टीवी कलाकारों से ज्यादा ड्रग्स खरीदने को भी कहता था. इस जानकारी के सामने आने के बाद टीवी इंडस्ट्री से जुड़े उन लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं, जो एजाज के जरिए ड्रग्स खरीदते थे. इस मामले में जल्द ही NCB उन लोगों को समन कर पूछताछ करने की तैयारी में है.

NCB के जॉइंट डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बताया कि सादाब बटाटा और उसके साथी शाहरुख खान ने ही एजाज खान का नाम पूछताछ में लिया था और यह भी बताया था कि वह उनके ड्रग्स लेकर टीवी इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को सप्लाई करता है. हमें 3 अप्रैल तक कस्टडी मिली है और आगे की जांच हम कर रहे हैं.
बता दें कि NCB ने कल एजाज खान को मुंबई एयरपोर्ट से उस वक्त डिटेन किया था, जब वह राजस्थान से लौट रहे थे. डिटेन करने के बाद एजाज खान के घर और उसके एक अन्य ठिकाने पर NCB ने छापेमारी की और बड़ी मात्रा में ड्रग्स बरामद किया था. ड्रग्स बरामद होने के बाद एजाज खान को NCB दफ्तर लाया गया था, जहां उससे करीब 8 घंटों की पूछताछ की गई. इसी पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर NCB ने एजाज खान को गिरफ्तार कर लिया. एजाज का नाम शादाब बटाटा और शाहरुख खान ने लिया था. फिलहाल NCB इन तीनों को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ करने की तैयारी में है.


Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...