Skip to main content

अगले हफ्ते से नोएडा से अक्षरधाम का सफर होगा आसान, विपरीत दिशा में नहीं चलना होगा 700 मीटर

 


नई दिल्ली,  अगले सप्ताह से नोएडा से मयूर विहार फेज-एक और मयूर विहार-एक से अक्षरधाम की ओर जाना हो बहुत आसान हो जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने यूपी लिंक रोड पर दो-तरफा क्लोवरलीफ तैयार कर दिया है। अगले सप्ताह से इसके चालू होते ही इसके जरिये लोग कर आवागमन कर सकेंगे। फिलहाल इस दूरी के लिए वाहन चालकों को एक किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर काटना पड़ता है। इन दोनों क्लोवरलीफ को पिछले पांच साल से बनाया जा रहा था। यह क्लोवरलीफ बारापुला फेज-तीन एलिवेटेड कॉरिडोर का हिस्सा है, हालांकि, इस एलिवेटेड कॉरिडोर को बनने में अभी 2 साल का और समय लगेगा।

क्लोवर लीफ

मयूर विहार से अक्षरधाम और नोएडा से मयूर विहार के यातायात को बारापुला से मिलाने के लिए दो क्लोवर लीफ बने हैं। इनकी चौड़ाई साढ़े 7 मीटर है। अक्षरधाम की तरफ से बारापुला पर आने के लिए दो लेन की सड़क और नोएडा की तरफ से आने के लिए दो लेन की सड़क का निर्माण किया गया है। इससे लोग मयूर विहार फेज-एक के फ्लाईओवर पर न जाकर सीधे इस सड़क से बारापुला पर चढ़ सकेंगे। इसके अतिरिक्त नोएडा की तरफ जाने और आने के फ्लाईओवर के साथ दीवार बनाई गई है, जिससे सुरक्षित यात्रा संभव हो सके।

यहां के लोगों को अभी इसलिए होती है परेशानी

मयूर विहार एक से अक्षरधाम आने के लिए अभी पहले मयूर विहार से निकल कर यूपी लिक रोड पर करीब 700 मीटर विपरीत दिशा में नोएडा की ओर जाना पड़ता है। फिर अगले फ्लाईओवर के नीचे से यू-टर्न कर वापस आना होता है और फिर अक्षरधाम की ओर जाना होता है। नई व्यवस्था में मयूर विहार से निकलकर सामने की तरफ सीधे क्लोवरलीफ पर चढ़ेंगे और इसके माध्यम से यूपी लिक रोड पर आकर अक्षरधाम की ओर चले जाएंगे। इसी तरह अभी नोएडा से मयूर विहार आने के लिए यूपी लिक रोड पर मयूर विहार फेज एक से करीब एक किलोमीटर आगे राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर बने फ्लाईओवर के नीचे से यू-टर्न करके लौटना होता है। आना-जाना मिलाकर यह दूरी करीब दो किलोमीटर बैठती है। अब नई व्यवस्था में दो किलोमीटर का चक्कर लगाने से लोग बच जाएंगे, क्योंकि नोएडा की ओर से आकर मयूर विहार के सामने बने फ्लाईओवर से क्लोवरलीफ पर उतर कर मयूर विहार फेज- एक में प्रवेश कर जाएंगे।

बारापुला फेज-3 के शुरू हो जाने पर इन क्लोवरलीफ का मिल सकेगा पूरा लाभ

वहीं, ये क्लोवरलीफ बारापुला एलिवेटेड कॉरिडोर फेज-3 योजना का हिस्सा हैं। जिसका मकसद सराय काले खां की ओर से बारापुला होते हुए यूपी लिक रोड पर आने वाले यातायात को सुविधापूर्वक विभाजित करना है। यानी जिसे नोएडा की तरफ या अक्षरधाम की ओर जाना है या मयूर विहार फेज-एक में जाना है वह इन क्लोवरलीफ का उपयोग कर सके। बारापुला फेज-तीन कॉरिडोर तैयार होने में अभी समय लगेगा।



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...