Skip to main content

टोल पर देना होगा दोगुना शुल्क:हाईवे प्राधिकरण ने 5 से लेकर 15 रुपए टोल बढ़ोतरी की, आज आधी रात से लागू होंगी दरें

 

         फाइल फोटो

 (हरियाणा )रेवाड़ी

एक अप्रैल से राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल से गुजरते समय अब और अधिक जेब ढीली करनी होगी। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने 1 अप्रैल से तमाम टोल प्लाजा की दरों में बढ़ोतरी कर दी है। जिला में मौजूद एकमात्र एनएच-71 के टोल प्लाजा पर भी अब गुजरते समय वाहन चालकों को 5 से 15 रुपए तक का अधिक टोल अदा करना होगा। वहीं अब सबसे बड़ा झटका प्राधिकरण ने बगैर फास्टैग चलने वाले वाहन चालकों को दिया है उनसे पहले की तरह की दोगुना टोल लिया जाएगा।

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की तरफ से हर साल एक अप्रैल से यह बढ़ोतरी की जाती है। हालांकि पिछले वर्ष यह बढ़ोतरी लॉकडाउन अवधि में तमाम टोल प्लाजा बंद किए जाने की वजह से यह बढ़ोतरी 20 अप्रैल से लागू की थी। अब इस वार्षिक बढ़ोतरी को 1 अप्रैल से पूर्व की तरह ही लागू किया जा रहा है। नई दरें 31 मार्च की आधी रात बाद ही लागू हो जाएगी।

नई दरों के अनुसार हलके वाहनों के लिए यह बढ़ोतरी 5 रुपए लागू की गई जबकि भारी वाहनों के लिए यह बढ़ोतरी 15 रुपए हैं। नई दरें लागू होने के बाद अब कार एवं अन्य पर्सनल वाहन मालिकों को रेवाड़ी से झज्जर जाते समय गंगायचा टोल पर एक तरफ का टोल 85 रुपए देना होगा जबकि पहले यह 80 रुपए थी।

बता दें कि सभी टोल प्लाजा पर कैश लेन को समाप्त किया जा चुका है ऐसे में यदि कोई वाहन चालक बगैर फास्टैग के गुजरता है उससे अब प्राधिकरण की तरफ से पेनल्टी वसूल की जाएगी। यह पेनल्टी टोल की दोगुनी राशि के रूप में होगी। रेवाड़ी से झज्जर जाते समय बगैर फास्टैग कार-जीप चालक से 85 रुपए के स्थान पर 170 रुपए बतौर पेनल्टी वसूल किए जाएंगे।

यह होगी टोल की नई दरें

31 मार्च की आधी रात से लागू होने वाली इन दरों के चलते अब कार, जीप व एलएमवी के लिए 80 के स्थान पर 85 रुपए, हलके व्यवसायिक, हलके मालवाहक वाहन व मिनी बस से 125 रुपए के स्थान पर 130 रुपए, बस और ट्रक से 255 रुपए के स्थान पर 265 रुपए, भारी और तीन व छह पहिया वाहनों से 390 की जहग 405 रुपए, ओवरसाइज व सात एवं अधिक पहिया वाहनों से 495 रुपए की जगह 515 रुपए वसूल किए जाएंगे। वहीं बगैर फास्टैग वाहन चालकों से यह टोल राशि क्रमश: 170 रुपए, 260 रुपए, 530 रुपए, 810 और 1030 रुपए होगी।

जेब से जाएंगे हर दिन 75 हजार रुपए अधिक

जिला में मौजूद एनएच-71 पर स्थित गंगायचा टोल प्लाजा से प्रतिदिन लगभग 8 हजार के लगभग वाहन गुजरते हैं। इसमें भारी वाहनों की संख्या अधिक होती है। दिल्ली में सिंधु बॉर्डर और केएमपी पर किसान आंदोलन की वजह से पड़ रहे असर के चलते अब पंजाब, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर की तरफ जाने वाले अधिकतर वाहन चालक एनएच-71 से ही गुजरते हैं। इस बढ़ोतरी के बाद औसत रूप से हर दिन लगभग 70 से 75 हजार रुपए का अधिक टोल मिलेगा।

स्थानीय वाहन चालकों को मासिक पास 285 का

टोल प्रबंधन की तरफ से 20 किमी क्षेत्र के दायरे वाले निजी वाहन चालकों के मासिक पास बनाए जाते हैं। पहले यह मासिक पास 280 रुपए में बनता था लेकिन अब इस पर भी 5 रुपए की बढ़ोतरी करते हुए इसे 285 रुपए का कर दिया गया है। इसी तरह कार जीप सहित अन्य हल्के वाहनों के मासिक पास में भी 85 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। यह पास पहले 2665 रुपए में बनता था लेकिन अब यह 2750 रुपए में बनेगा।



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...