Skip to main content

13 अप्रैल से अहमदाबाद से सुल्तानपुर और 15 से राजकोट- वाराणसी साप्ताहिक एक्सप्रेस लौटेगी पटरी पर, दोनों में सभी डिब्बे होंगे आरक्षित

 


ट्रेन नंबर 09403 रात 10 बजे रेवाड़ी स्टेशन पहुंचेगी


ट्रेन नंबर 09579 सुबह 8:43 बजे रेवाड़ी आएगी

 (हरियाणा) रेवाड़ी

लॉकडाउन का एक साल बीतने के साथ ट्रेनों के भी पटरी पर आने का क्रम तेज हो गया है। रेलवे प्रशासन की तरफ से 13 एवं 15 अप्रैल से तीन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन प्रारंभ किया जा रहा है। इन तीन ट्रेनों के संचालन से जिला से यूपी के लिए जाने वाले यात्रियों को दो और ट्रेनें मिल जाएगी। फिलहाल शहर से होते हुए यूपी के लिए भुज-बरेली आला हजरत एक्सप्रेस के अलावा योग एक्सप्रेस ही चल रही है।

उत्तर-पश्चिम रेलवे मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी गौरव गौड़ ने बताया कि ट्रेन नंबर 09403 अहमदाबाद-सुल्तानपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेल सेवा का संचालन 13 अप्रैल से प्रारंभ करते हुए आगामी आदेशों तक किया जा रहा है।

यह ट्रेन अहमदाबाद से प्रत्येक मंगलवार को 7:50 बजे रवाना होकर शाम 6:20 बजे जयपुर और रात 10 बजे रेवाड़ी स्टेशन पर पहुंचेगी और अगले दिन दोपहर 12 बजे सुल्तानपुर पहुंचेगी। इसी प्रकाश अगले दिन ट्रेन नंबर 09404 सुल्तानपुर-अहमदाबाद साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 14 अप्रैल से प्रत्येक बुधवार को आगामी आदेशों तक सुल्तानपुर से शाम 6:05 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 6:58 पर दिल्ली कैंट, 7.16 बजे गुड़गांव और 8:08 बजे रेवाड़ी स्टेशन पर पहुंचेगी।

यह ट्रेन पूरी तरह से आरक्षित होगी। जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि ट्रेन का ठहराव जयपुर, अलवर, रेवाड़ी, गुड़गांव, दिल्ली कैंट, दिल्ली, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, निहालगढ़, मुसाफिर खाना स्टेशन पर होगा। इसी तरह 15 अप्रैल से ट्रेन नंबर 09579, राजकोट-दिल्ली सराय रोहिल्ला साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल सेवा का संचालन आगामी आदेशों तक किया जाएगा।

यह ट्रेन राजकोट से प्रत्येक गुरुवार को 2:50 बजे रवाना होकर अगले दिन 04:30 बजे जयपुर और सुबह 8:43 बजे रेवाड़ी स्टेशन पर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 09580 दिल्ली सराय रोहिल्ला- राजकोट साप्ताहिक सुपरफास्ट 16अप्रैल से प्रत्येक शुक्रवार को दिल्ली से रवाना होगी। दिल्ली से दोपहर 1:20 बजे रवाना होने के बाद 2:48 बजे रेवाड़ी और 6 बजकर 20 मिनट पर जयपुर पहुंच जाएगी।

इसका ठहराव वांकानेर,सुरेंद्र नगर, विरमग्राम, महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, पिंडवाड़ा ,फालना, मारवाड़, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर, दौसा, बांदीकुई, अलवर, खैरथल, रेवाड़ी, गुड़गांव, दिल्ली कैंट स्टेशन पर होगा। इसमें भी सभी कोच आरक्षित होंगे। 15 अप्रैल से अहमदाबाद-वाराणासी एक्सप्रेस का संचालन प्रारंभ किया जा रहा है।

यह ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को अहमदाबाद से शाम 6:40 बजे रवाना होकर अगले दिन 09:15 बजे जयपुर और दोपहर 12:48 बजे रेवाड़ी स्टेशन पर पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 09408 वाराणसी-अहमदाबाद स्पेशल बनकर 17 अप्रैल से प्रत्येक शनिवार को वाराणसी से दोपहर 3:35 बजे रवाना होकर सुबह 8:08 बजे रेवाड़ी और दोपहर 11:20 बजे जयपुर पहुंचेगी।

इसका ठहराव साबरमती, महेसाना, पालनपुर, आबूरोड़, फालना, मारवाड़, ब्यावर, अजमेर, जयपुर, अलवर, रेवाड़ी, गुड़गांव, दिल्ली कैंट, मुरादाबाद, बेरली, लखनऊ, निहालगंज, सुल्तानपुर, जौनपुर स्टेशनों पर होगा। इसमें भी सभी डिब्बे आरक्षित होंगे।



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...