Skip to main content

1 अप्रैल से 45 मिनट में तय होगा दिल्ली-मेरठ का सफर, अभी नहीं देना होगा टोल टैक्स भी... देखें तस्वीरें

 


काफी लंब समय से दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस के खुलने का इंतजार अब खत्म हो गया है। करीब 45 मिनट में ही अब आप दिल्ली से मेरठ पहुंच जाएंगे। एक अप्रैल को एनएचएआई इसे पब्लिक के लिए खोलने की तैयारी कर लिया है। फिलहाल अभी से पब्लिक इस पर तेजी के साथ चल रही है। रास्ते में कुछ एरिया में लगाए गए बैरियर को हटा दिया गया है। डासना का फ्लाईओवर बनकर तैयार हो गया है। इसे खोल दिया गया है। साथ ही महरौली गांव के पास 300 मीटर की जमीन का जो विवाद था वह भी खत्म हो गया और वहां पर भी सड़क को तैयार कर दिया गया है। सड़क का काम पूरी तरह से खत्म हो चुका है।

गाजियाबाद और मेरठ की दूरी 30 मिनट में होगी तय

-30-

इस एक्सप्रेसवे के खुल जाने के बाद हजारों यात्रियों को रोज यात्रा में सुविधा मिलेगी। दिल्ली और मेरठ के बीच दूरी मात्र 60 मिनट में तय होगी तो गाजियाबाद और मेरठ के बीच यात्रा का समय सिर्फ 30 मिनट का होगा। सबसे ज्यादा खुशी की बात है कि फिलहाल इस एक्सप्रेसवे को टोल टैक्स फ्री रखा गया है।

1 अप्रैल से यहां हटा दिए जाएंगे बैरियर

1-

टोल के अलावा छोटे-मोटे सुरक्षा के मानक वाले काम किए जा रहे हैं। अधिकारी बताते हैं कि एक दिन के भीतर इसे भी पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद पब्लिक के लिए इसे खोल दिया जाएगा। फिलहाल पब्लिक आवागमन अभी से जारी है। लेकिन एनएचएआई ने औपचारिक रूप से पब्लिक के लिए डासना से मेरठ वाले हिस्से को नहीं खोला है। ईपीए और डीएमआई के मिलने वाले स्थान पर बनाए गए क्लोवर लीफ को भी पूरा कर दिया गया है। एक अप्रैल से यहां पर लगाए गए बैरियर को हटा दिया जाएगा।

चिपियाना आरओबी में लगेगा समय

यूपी गेट से डासना वाले हिस्से में आने वाले चिपियाना के पास रेलवे के ऊपर तैयार किए जा रहे पुल में अभी छह महीने से अधिक समय लगने की संभावना जताई जा रही है। यहां पर काम को तीन हिस्से में बांटकर किया जा रहा है। जब तक यहां पर काम चलेगा तब तक ट्रैफिक को पुराने पुल के माध्यम से निकाला जाएगा। जब तक यह आरओबी बन नहीं जाता है तब तक यहां पर कुछ जाम की समस्या हो सकती है।

सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

एनएचएआई ने पहले चरण में निजामुद्दीन से यूपी गेट तक 15 सीसीटीवी कैमरे लगा दिए हैं। यूपी गेट से डासना तक के दूसरे चरण में 30 कैमरे लगाए जा रहे हैं। डासना से मेरठ तक चौथे चरण के हिस्से में 35 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। कुछ खास ब्लैक स्पाट एवं अंडरपास के आसपास भी कैमरे लगाए जा रहे हैं।

एक्सप्रेसवे पर लगे पैनिक बटन ऐसे करेंगे मदद

दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस के अधिकांश हिस्से में साइनबोर्ड लगाए जाने का काम पूरा किया जा चुका है। साथ ही पैनिक बटन लगाया जा चुका है। जिससे यदि किसी को एक्सप्रेसवे पर किसी प्रकार की जरूरत हो तो इसका प्रयोग करके मदद मांगी जा सकती है।




Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...