Skip to main content

गर्मियों में बेस्ट दिल्ली-NCR से नजदीक ये 10 टूरिस्ट डेस्टिनेशन, बजट में ट्रिप

 


दिल्ली-एनसीआर वालों के लिए बेस्ट ये 10 डेस्टिनेशन
  • 1/11

गर्मी के मौसम में ठंडे और हरे-भरे इलाकों में घूमने का मजा ही कुछ और होता है. हालांकि व्यस्त समय के चलते ऐसी डेस्टिनेशन पर जाना लोगों के लिए आसान नहीं रह गया है. लेकिन दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों के लिए 300-400 किलोमीटर की रेंज में ऐसे कई टूरिस्ट स्पॉट हैं, जहां वे वीकेंड पर एक छोटा सा ट्रिप प्लान कर सकते हैं. आपका ये मिनी टूर बजट में पूरा हो सकता है.

कंगोजोड़ी
  • 2/11

कंगोजोड़ी गांव, हिमाचल प्रदेश: अगर आप नेचर की खूबसूरती को पास से देखना चाहत हैं तो हिमाचल प्रदेश के कंगोजोड़ी गांव पहुंचे. सिरमौर जिले के इस गांव तक पहुंचने के लिए आपको दिल्ली से करीब 275 किलोमीटर की यात्रा करनी होगी. लेकिन यहां के नजारे कुछ ही देर में सारी थकान भगा देंगे.

Photo: Getty Images

बिनसर
  • 3/11

बिनसर (उत्तराखंड): रोज की भागदौड़ से दूर जाना चाहते हैं तो जल्दी प्लान बना लें बिनसर जाने का. इस छोटे-से हिल स्टेशन के बारे में लोग कम ही जानते हैं. लिहाजा सुकून भरी छुट्टी के लिए यह जगह बेस्ट रहेगी.

कसौनी
  • 4/11

कसौनी (उत्तराखंड): दिल्ली से इस खूबसूरत जगह की दूरी बस 417 किलोमीटर की है और एक बार यहां आने के बाद आपका मन जल्दी जाने को नहीं करेगा. यहां के नजारे वापसी का आपसे वादा भी ले लेंगे. 

Photo: Getty Images

लैंसडाउन
  • 5/11

लैंसडाउन (उत्तराखंड): प्रकृति की गोद में कुछ समय बिताना चाहते हैं तो एक बार लैंसडाउन जरूर जाएं. दिल्ली से इस हसीन वादियों वाली जगह की दूरी मात्र 279 किलोमीटर है.

Photo: Getty Images

पिथौरगढ़
  • 6/11

पिथौरागढ़ (उत्तराखंड): यह प्रसिद्ध जगह दिल्ली से 463 किलोमीटर दूर है. इसे हिल स्टेशन तो नहीं बोल सकते, लेकिन यहां का मौसम 12 महीने बहुत अच्छा रहता है. पहाड़ों से घिरे इस शहर की खूबसूरती देखते ही बनती है.

Photo: Getty Images

ऋषिकेश
  • 7/11

ऋषिकेश (उत्तराखंड)- ऋषिकेश अपने पौराणिक धार्मिक स्थलों और आश्रमों के अलावा ऊंचे पर्वतों और घने जंगलों के लिए भी जाना जाता है. ये जगह दिल्ली से करीब 244 किलोमीटर दूर है. यहां बहने वाली पवित्र गंगा नदी में आप रिवर राफ्टिंग का लुत्फ उठा सकते हैं. इसके अलावा, बंजी जंपिंग, वॉटरफॉल, क्लिंबिंग और ट्रैकिंग के लिए भी यहां जा सकते हैं.

Photo: Getty Images

शोझा
  • 8/11

शोझा (हिमाचल प्रदेश): हिमाचल प्रदेश की इस जगह को बहुत कम लोग जानते हैं. पर्यटकों की हलचल से दूर इस जगह पर आपको वैसी ही फील आएगी जैसी आप फिल्मों में देखते हैं. बिल्कुल ताजी, साफ और स्वस्थ.

चंडीगढ़
  • 9/11

चंडीगढ़- दिल्ली-एनसीआर के लोग चाहें तो चंडीगढ़ की तरफ भी रुख कर सकते हैं. चंडीगढ़ के खूबसूरत बाजार यहां के आकर्षण का केंद्र हैं. इसके अलावा सुखना लेक, रॉक गार्डन और किकर लॉज के पास जिप लाइनिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं.

Photo: Getty Images

भरतपुर बर्ड सेंचुरी
  • 10/11

ओसला भरतपुर बर्ड सैंक्चुअरी (राजस्थन)- ओसला भरतपुर बर्ड सैंक्चुअरी दुनिया के सबसे अच्‍छे बर्ड सेंचुरी पार्क में से एक है और केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान के नाम से भी जाना जाता है. यह राजस्‍थान में स्थित है. यहां आपको हजारों की संख्या में दुर्लभ और विलुप्त जाति के पक्षी देखने को मिल जाएंगे.

Photo: Getty Images

अलवर
  • 11/11

अलवर (राजस्थान)- अगर आप प्रकृति से हटकर सांस्कृतिक विरासत या धरोहरों को देखना पसंद करते हैं तो राजस्थान का अलवर एकदम सही जगह है. आप यहां ऊपर की तरफ बाला किला जा सकते हैं. इसके अलावा सरिस्का टाइगर रिजर्व भी देखने जा सकते हैं. यहां सिलीसेढ़ लेक भी सैलानियों के बीच काफी लोकप्रिय है.



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...