Skip to main content

महाराष्ट्र-पंजाब सहित 8 राज्यों को केंद्र का निर्देश, कोरोना के खिलाफ ढिलाई ना बरतें

 


Covid-19 cases: बैठक में कैबिनेट सचिव ने राज्यों से कहा कि कोरोना गाइडलाइंस का पालन सुनिश्चित हो और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए.


नई दिल्ली. देश के कई राज्यों में बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के मामलों बीच कैबिनेट सचिव राजीव गौबा (Rajeev Gauba) ने शनिवार को महाराष्ट्र, पंजाब, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिवों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की. इन राज्यों में पिछले हफ्ते से कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. बैठक में कैबिनेट सचिव ने राज्यों से कहा कि सतर्कता और जागरूकता बनाए रखने की जरूरत है. कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए यथासंभव प्रयास किए जाए, ताकि पिछले साल साझा प्रयासों के चलते मिली सफलता जाया ना हो. कैबिनेट सचिव ने कहा कि राज्य सतर्कता के साथ कड़ाई से नियमों का पालन कराएं. टेस्टिंग की जाए, कोरोना गाइडलाइंस का पालन सुनिश्चित हो और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए.

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 8,333 केस

बता दें कि पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में एक दिन में संक्रमण के सबसे ज्यादा 8,333 मामले आए. केरल में 3671 मामले और पंजाब में 622 मामले आए. मंत्रालय ने कहा कि देश में पिछले 24 घंटे में 16,488 नए मामले आए जिनमें से 85.75 प्रतिशत मामले छह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश से आए.
मंत्रालय ने कहा, ‘‘आठ राज्यों में रोजाना के मामलों में बढ़ोतरी दिख रही है.’’ मंत्रालय ने कहा, ‘‘पिछले दो हफ्ते में केरल में उपचाराधीन मामलों में सबसे ज्यादा गिरावट आई. राज्य में 14 फरवरी को उपचाराधीन मरीजों की संख्या 63,847 थी, जो आज घटकर 51,679 रह गई है. महाराष्ट्र में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी जारी है. महाराष्ट्र में 14 फरवरी को 34,449 उपचाराधीन मरीज थे और अब राज्य में 68,810 मरीज हैं.’’
13 फरवरी से दूसरी खुराक देने की शुरुआत
सुबह सात बजे तक अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार टीकाकरण अभियान के तहत देश में कुल 2,92,312 सत्र में 1,42,42,547 खुराक दी गई. इनमें से 66,68,974 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली खुराक, 24,53,878 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी खुराक दी गई. इसके अलावा अग्रिम मोर्चे के 51,19,695 कर्मियों को पहली खुराक दी गई. टीकाकरण अभियान के लिए 13 फरवरी से दूसरी खुराक देने की शुरुआत हुई थी. अग्रिम मोर्चे के कर्मियों के लिए दो फरवरी से टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था.
टीकाकरण अभियान के 42वें दिन (27 फरवरी) कुल 7,64,904 खुराक दी गई. कुल 13,397 सत्र में 3,49,020 लोगों को पहली खुराक और 4,20,884 लोगों को दूसरी खुराक दी गई.


Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...