सन्त शिरोमणि श्री गुरु रविदास
जी की 644वीं जयंती शनिवार
को रेवाड़ी के रविदास होस्टल
में मनाई गई, जिसमें उपायुक्त
यशेन्द्र सिंह ने बतौर मुख्य
अतिथि शिरकत की और संत
गुरु रविदास के चित्र के समक्ष
दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम
का शुभारंभ किया और अपने
श्रद्घासुमन अर्पित किए।
उपायुक्त ने संत शिरोमणि गुरू
रविदास जी की 644वीं जयंती
पर शुभकामनाएं देते हुए कहा
कि गुरू रविदास जी 15वीं
सदी के महान समाज सुधारक,
दार्शनिक, कवि तथा अध्यात्मिक
विभूति थे। उन्होंने संत शिरोमणि
गुरू रविदास जी को नमन करते
हुए कहा कि राज्य सरकार गरीबों
के उत्थान के लिए काम कर
रही है। उन्होंने कहा कि संत
शिरोमणि गुरू रविदास जी की
जयंती पूरे भारत में मनाई जाती
है। उन्होंने कहा कि
माघ महीने की पूर्णिमा को संत
रविदास की जयंती के रुप में
मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि
संत रविदास आध्यात्मिक, प्रबुद्ध
व महान सामाजिक सुधारक के
रुप में जाने जाते है। उन्होंने कहा
कि संत रविदास जी का मानना
था कि मन चंगा तो कठौती में
गंगा का मतलब शरीर को आत्मा
से पवित्र होने की जरुरत है ना
कि किसी पवित्र नदी में नहाने
से, अगर हमारी आत्मा और
ह्रदय शुद्ध है तो हम पूरी तरह
से पवित्र है।


Comments
Post a Comment