भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी जिले के युवाओं के लिए 12 मार्च से शहर के राव तुलाराम स्टेडियम में होने वाली सेना भर्ती रैली अब 14 मार्च से 5 अप्रैल तक हिसार मिलिट्री स्टेशन में आयोजित की जाएगी। सेना भर्ती कार्यालय निदेशक ने इसकी जानकारी दी। निदेशक ने बताया कि भर्ती रैली के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं तथा इच्छुक युवा अपने प्रवेश पत्र पर दी हुई तारीख व समय पर हिसार मिलिट्री स्टेशन हरियाणा में भर्ती प्रक्रिया के लिए रिपोर्ट करेंगे। उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों को सभी आवश्यक शर्तों व नियमों का पालन करना होगा।
20 रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो जरूरी
निदेशक ने बताया कि आवेदक युवा तय समय पर रैली में अपने मूल प्रमाण पत्र व 20 रंगीन पासपोर्ट साइज के फोटो लेकर पहुंचे। इसके साथ ही कोविड जांच सर्टिफिकेट लाना जरूरी होगा। आवेदक अपने शपथपत्र रैली नोटिफिकेशन में दिए गए सैंपल के अनुसार ही बनवा कर लाएंगे। रैली की पूरी जानकारी ज्वाइन इंडियन आर्मी वेबसाइट पर दी गई है। किसी उम्मीदवार के पास जरूरी दस्तावेजों की मूल प्रति नहीं होगी तो उसको रैली में भाग लेने नहीं दिया जाएगा। कोई भी उम्मीदवार व उनके अभिभावक किसी दलाल के झांसे में न आए।

Comments
Post a Comment