Skip to main content

कुलगाम में शहीद दीपक कुमार के गांव पहुंचकर सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने दी श्रद्धांजलि

 


➡️ कुलगाम में शहीद दीपक कुमार के गांव जुड्डी पहुंचकर सांसद दीपेंद्र हुड्डा  ने दी श्रद्धांजलि


◆दीपेंद्र हुड्डा किसान आंदोलन पर कहा कि उम्मीद है इस बार की बातचीत नतीजे तक पहुंचेगी, अगली तारीख नहीं होगी


◆पहले हुई वार्ताओं की तरह अड़ियल रवैया न अपनाये सरकार


◆ सिंघु बॉर्डर, टीकरी बॉर्डर आदि धरनास्थलों पर बिजली-पानी की व्यवस्था बाधित करना सरकार की नैतिक हार


◆ किसानों के बाद अब पत्रकारों का भी उत्पीड़न शुरु कर दिया है सरकार ने


◆ नागरिक व प्रेस स्वतंत्रता को कुचलने की कोशिशों को देश स्वीकार नही करेगा


◆ किसान आंदोलन की आड़ में हुए इंटरनेट बैन को तुरंत खत्म करे सरकार


कोसली, 31 जनवरी,2021 (सुनील खनेजा)


सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने आज शहीद दीपक कुमार के पैतृक गांव जुड्ड़ी पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवारजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। शहीद दीपक कुमार ने पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कोसली हलके के गांव गुडियानी पहुंचकर पूर्व मंत्री विक्रम यादव के ससुर के निधन पर भी शोक प्रकट किया।


उन्होंने बताया कि सिंघु बॉर्डर, टीकरी बॉर्डर आदि धरनास्थलों पर बिजली-पानी की व्यवस्था को बाधित करने की ख़बरें आ रही हैं। आंदोलनरत किसानों की बिजली-पानी बाधित करना सरकार की नैतिक हार है। सरकार के इशारे पर अफसरों द्वारा इसे अंजाम दिया जा रहा है। उन्होंने चेताया कि प्रजातंत्र में कोई भी सरकार स्थायी नहीं रहती और जो कोई अफसर किसानों की बिजली-पानी बाधित करने में शामिल होंगे उनको समझ लेना चाहिए कि वक़्त बदलते वक्त नहीं लगता।


सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि सरकार और किसानों के बीच 2 फरवरी को बातचीत शुरु होने की खबर आयी है। इस बातचीत की सफलता के लिये जरुरी है कि सरकार अपना अड़ियल रवैया छोड़े और किसानों की मांगें माने। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे पहले हुई 12 दौर की बातचीत की तरह इस बार की बातचीत निष्फल नहीं होगी। सरकार इस बार वार्ता को अंजाम तक पहुंचायेगी और हर बार की तरह अगली तारीख नहीं देगी। उन्होंने कहा कि सरकार यदि राजहठ और जिद करके बातचीत के दरवाजे खोलेगी तो उसके कोई मायने नहीं हैं। उन्होंने सरकार से अपील की है कि वो सिर्फ बातचीत के द्वार ही न खोले बल्कि खुले दिमाग से वार्ता भी करे।


 

दीपेंद्र हुड्डा ने देश भर में पत्रकारों पर मुकदमे दर्ज करने और उत्पीड़न की कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि सरकार ने किसानों के बाद अब पत्रकारों का भी उत्पीड़न शुरु कर दिया है। जिस प्रकार रोहतक के पत्रकार मनदीप पुनिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। अगर नागरिक व प्रेस स्वतंत्रता को कुचलने की कोई भी कोशिश की जाती है तो ऐसे प्रयासों को देश स्वीकार नही करेगा। उन्होंने मांग करी कि पत्रकारों पर दर्ज मुकदमें वापस लिये जाएं और मनदीप पुनिया को रिहा किया जाए।


उन्होंने किसान आंदोलन की आड़ में जगह-जगह इंटरनेट बैन किये जाने को आपत्तिजनक बताया और कहा कि कोरोना की वजह से बच्चों की ऑनलाइन कक्षाएं भी प्रभावित हो रही है।




Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...