Skip to main content

हिमाचल के फर्जी डिग्री घोटाले से 17 राज्यों में हडकंप, मानव भारती यूनिवर्सिटी से बेची गयीं 36 हजार फर्जी डिग्रियां

 


सोलन में मानव भारती विश्वविद्यालय के कुल 41 हजार में से 80 फीसदी से ज्यादा छात्रों की डिग्री फर्जी है. मानव भारती चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष राजकुमार राणा ने सिर्फ 11 साल में 440 करोड़ का साम्राज्य खड़ा कर दिया.

हिमाचल प्रदेश के सोलन में मानव भारती विश्वविद्यालय में हिमाचल पुलिस ने बड़े घोटाले का पर्दाफाश किया है. हिमाचल के फर्जी डिग्री घोटाले से 17 राज्यों में हडकंप मच गया है. फर्जी डिग्रियों का ये घोटाला 194 करोड़ 17 लाख का बताया जा रहा है, इस मामले में एसआईटी की टीम ने 75 जगहों पर छापेमारी की और 275 लोगों से पूछताछ की.


घोटाले का मुख्य आरोपी और मानव भारती ट्रस्ट के चैयरमैन राजकुमार राणा को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस घोटाले के तार 17 राज्यों तक फैले है. एसआईटी को अंदेशा है कि घोटाला और बड़ा भी हो सकता है. मानव भारती विश्वविद्यालय में ये डिग्री घोटाला कैसे हुआ. एसआईटी की टीम इसकी भी जांच करेगी.


80 फीसदी से ज्यादा छात्रों की डिग्री फर्जी
हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित मानव भारती विश्वविद्यालय में घोटाले की ये कहानी लिखी गई. राजधानी शिमला में जब कल हिमाचल के सबसे बड़े पुलिस अधिकारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की तो हड़कंप मच गया. डीजीपी संजय कुंडू और उनकी टीम मानव भारती विश्वविद्यालय मेंच ल रहे फर्जी डिग्री के घोटाले की एक एक तार खोलकर रख दिए.


विश्वविद्यालय के कुल 41 हजार में से 80 फीसदी से ज्यादा छात्रों की डिग्री फर्जी है. फर्जी डिग्री के इस कारोबार से मानव भारती चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष राजकुमार राणा ने सिर्फ 11 साल में 440 करोड़ का साम्राज्य खड़ा कर दिया. हिमाचल के इस सबसे बड़े घोटाले को रचने वाले राजकुमार राणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.


हिमाचल पुलिस की एसआईटी टीम के साथ ईडी, आयकर विभाग समेत प्रमुख जांच एजेंसियों ने इस घोटाले का पर्दाफाश किया है. लेकिन इस घोटाले ने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. आखिर कैसे 11 साल तक एक संस्था हजारों लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर सकती है. ना जाने कितने फर्जी डिग्री वाले देश में किन-किन पदों पर बैठे होंगे. ना जाने कितने लायक लोगों के हक फर्जी डिग्री से मारे गए होंगे और क्या अब उनकी भरपाई हो सकेगी.



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...