Skip to main content

हरियाणा के बरोदा विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए दिल्‍ली में रणनीति बनाएगी कांग्रेस

 


हरियाणा की बरोदा विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा होने के साथ ही कांग्रेस ने दिल्ली में दिग्गज नेताओं की बैठक बुला ली है। इसमें कांग्रेस बरोदा उपचुनाव जीतने की रणनीति तय करेगी। पार्टी के प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल ने इस बैठक में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष किरण चौधरी, प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा, राष्ट्रीय महामंत्री रणदीप सुरजेवाला, वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्नोई, कैप्टन अजय यादव और कुलदीप शर्मा सहित कई नेताओं को बुलावा भेजा है। पार्टी ने बरोदा से चुनाव लडऩे के इच्छुक नेताओं से 30 सितंबर तक आवेदन मांगे हैं।

पार्टी प्रभारी विवेक बंसल ने कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की बुलाई बैठक

तीन कृषि कानून लागू होने के बाद किसानों के बीच बनी स्थिति को भांपते हुए कांग्रेस ने यह लगभग तय कर लिया है कि पार्टी पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा परिवार से किसी नेता को चुनाव नहीं लड़ाएगी। अब पार्टी के दिग्गज नेता बरोदा हल्के से ही स्थानीय नेता को चुनाव लड़ाने पर जोर देंगे। चुनाव जीतने के लिए पार्टी आज ही यह फैसला भी ले लेगी कि बरोदा में चुनाव प्रभारी कौन होगा। इसके लिए अभी तक सर्वमान्य नाम राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा का माना जा रहा है मगर इस पर अंतिम मुहर प्रभारी विवेक बंसल ही लगाएंगे।


बंसल के लिए बरोदा उपचुनाव में कांग्रेस दिग्गजों की एकजुटता रहेगी चुनौती

कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल के लिए बरोदा उपचुनाव के दौरान राज्य में पार्टी के दिग्गज नेताओं की एकजुटता काफी बड़ी चुनौती रहेगी। असल में इस बार कांग्रेस के पास गत वर्ष हारे जींद उपचुनाव की सीख रहेगी। विवेक बंसल ने भी जींद उपचुनाव के दौरान पार्टी नेताओं के बीच हुई खींचतान का पूरा आकलन कर लिया है।


बैठक में बंसल यही संदेश देंगे कि जिस नेता को काम करना है वही बरोदा की ओर रुख करे। अभी तक विवेक बंसल ने पार्टी नेताओं को एक मंच पर लाने में सफलता प्राप्त की है। यह सफलता पिछले प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद को भी डाक्टर तंवर के प्रदेशाध्यक्ष रहते हुए नहीं मिली थी।

भाजपा चंडीगढ़ में बनाएगी रणनीति

बरोदा उपचुनाव को चुनौती से ज्यादा अवसर मान रही भाजपा चंडीगढ़ में चुनावी रणनीति तैयार करेगी। इसके लिए प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट सहित तीनों प्रदेश महामंत्रियों की बैठक चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय में बुलाई है। इस बैठक में ही यह तय किया जाएगा कि पार्टी उम्मीदवार तय करने के लिए कब तक इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन लेगी और चुनाव किन मुद्दों पर लड़ा जाएगा। तीन कृषि विधेयकों को लेकर भाजपा की किसानों के बीच क्या रणनीति रहेगी।



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...