रेवाड़ी | शहर के झज्जर रोड स्थित 220 केवी सब स्टेशन में 1 सितंबर को मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इस वजह से सब स्टेशन से निकलने वाले शहर सहित गांवों के फीडरों में सुबह 10 से 11 बजे तक एक घंटा तक
बिजली आपूर्ति को बंद रखा जाएगा। निगम के जेई बबलेश कुमार ने बताया कि इस अवधि में सब स्टेशन से निकलने वाले छह फीडरों की आपूर्ति को बंद रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि सुबह 10 से 11 बजे तक ग्यारह केवी अग्रवाल मेटल, ग्यारह केवी जाट, ग्यारह केवी सिटी-वन, ग्यारह केवी वाटर सप्लाई लिसाना, ग्यारह केवी वाटर सप्लाई धारुहेड़ा चुंगी और ग्यारह केवी सिटी-3 फीडरों की सप्लाई प्रभावित रहेगी
Comments
Post a Comment