Skip to main content

हरियाणा सरकार का फैसला / पंचायत चुनाव होने तक सरपंच करते रहेंगे काम, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने किया ऐलान

हरियाणा सरकार का फैसला / 

  • मंगलवार को हरियाणा सरपंच एसोसिएशन के प्रतिनिधि डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से मिले।मंगलवार को हरियाणा सरपंच एसोसिएशन के प्रतिनिधि डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से मिले।

  • सरपंच एसोसिएशन के प्रतिनिधि ने की डिप्टी सीएम से मुलाकात
  • ई-टेडरिंग को लेकर विभाग की ओर से कोई आदेश नहीं


चंडीगढ़. डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि जब तक आगामी पंचायत चुनाव नहीं होते तब तक पुरानी ग्राम पंचायतें काम करती रहेंगी। सरपंचों से न तो उनके थैले लिए जाएंगे और न ही उनके काम-काज में किसी प्रकार की बाधा आएगी। डिप्टी सीएम ने पंचायत कार्यों में ई-टेंडरिंग को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया किया कि पंचायत विभाग की ओर से इस प्रकार के कोई आदेश नहीं है।
मंगलवार को हरियाणा सरपंच एसोसिएशन के प्रतिनिधि प्रदेशाध्यक्ष दिलबाग सिंह गुराया के अगुवाई में ग्राम पंचायतों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित पार्टी प्रदेश कार्यालय में डिप्टी सीएम दुष्यंत से मुलाकात ही। उन्होंने कहा कि संशोधित पंचायती राज अनिधियम 2020 के तहत प्रदेश में ग्राम पंचायतों की पांच वर्ष की अवधि उस दिन से शुरू होगी जिस दिन नई चुनी गई नई पंचायत के गठन की अधिसूचना प्रदेश निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की जाएगी।
यानि कि सरपंच-पंच सहित पूरी पंचायत उस दिन तक काम करती रहेंगी जबकि आगामी ग्राम पंचायतों के चुनाव की तय समय पर घोषणा नहीं हो जाती। ग्राम पंचायत के गठन की अधिसूचना की तिथि से लेकर पांच वर्ष की अवधि पूरी होने से पहले न तो सरपंचों से उनका थैला लिया जाएगा और न ही पंचायते भंग होंगी। करोना के चलते प्रदेश में ग्राम पंचायतों के चुनाव करवाने का कोई इरादा नहीं है।
उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि यदि हरियाणा में कोरोना पर काबू पा लिया जाता है तो ग्राम पंचायतों के चुनाव पांच वर्ष की समय अवधि पूरी होने पर आगामी वर्ष 2021 जनवरी-फरवरी में ही करवाए जाएंगे। यदि करोना पर काबू नहीं पाया जा सकता तो सरकार आगामी विकल्पों पर विचार करेगी। ग्राम पंचायतें बीस लाख रूपये तक के विकास कार्य पूर्व प्रणाली की भांति बिना ई- टेंडरिंग के करवाने के लिए अधिकृत हैं।

Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network