झज्जर में भाजपा की विजय संकल्प रैली में खाली पड़ी कुर्सियां और लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम मनोहर लाल। हरियाणा के झज्जर में शुक्रवार को भाजपा की विजय संकल्प रैली में कुर्सियां खाली रह गई। भाजपा की ओर से ऐलान किया गया था कि सीएम नायब सैनी रैली में भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा के लिए वोट की अपील करने पहुंचेंगे, लेकिन वे नहीं आए। सीएम के रैली मे नहीं आने की वजह अभी स्प्ष्ट नहीं हुई है। पूर्व सीएम मनोहर लाल ने विजय संकल्प रैली में लोगों को संबोधित किया और कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी में संस्कार नाम की कोई चीज नहीं है। भाजपा की विजय संकल्प रैली झज्जर शहर के बीच में स्थित पुराना बस स्टैंड परिसर में रखी गई थी। विजय संकल्प रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को मुख्य तिथि के रूप में शिरकत करने आना था l लेकिन वे रैली में नहीं पहुंचे। रैली में भाजपा के अनुमान के हिसाब से लोगों की भीड़ नहीं पहुंची। जितनी कुर्सियां लोगों के बैठने के लिए लगाई गई थी, उनमें से अधिकतर खाली रह गई। पूर्व सीएम मनोहर लाल व भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा का स्वागत करते हुए कार्यकर्ता। झज्जर में भाजपा की विजय...