Skip to main content

Posts

गुरुग्राम में कार के बोनट पर लगाया था तिरंगा, हो गई कार्रवाई, आप भी पढ़िए गाड़ी में तिरंगा लगाने का नियम क्या है

नई दिल्ली : भारतीय तिरंगा झंडा हमारा राष्ट्रीय ध्वज हमारी शान है। इसकी सुरक्षा के लिए हमारे वीर जवान अपना प्राण तक न्योछावर कर देते हैं। लोग 26 जनवरी और 15 अगस्त को इसे अपने घर कार, साइकिल में भी लगाकर घूमते हैं। इसके पीछे लोगों की देशभक्ति की भावना छुपी हुई होती है। लेकिन तिरंगे झंडे के फहराने को लेकर भी कई नियम हैं। हर कोई कहीं भी इसे ऐसे ही बिना नियम कायदे के नहीं लगा सकता। यह भारतीय झंडा संहिता का उल्लंघन है। गुरग्राम के डीएलएफ फेज थ्री में इसी नियम को तोड़ने के चलते पुलिस ने कार्रवाई की है। गलती सिर्फ इतनी थी कि कार मालिक ने तिरंगे झंडे को अपनी कार के बोनट में लगा लिया था। बस इसी चूक के चलते पुलिस ने चालक के खिलाफ कार्रवाई की। अगर आप भी ऐसी ही ध्वज को लेकर नियमों की अनदेखी कर रहे हैं तो सावधान हो जाइए। हम आपको आज तिरंगे झंडे को लेकर कुछ नियम बताएंगे। हम यह भी बताएंगे कि गाड़ी में तिरंगा लगाने का नियम क्या है। पहले गुरुग्राम का यह मामला जान लाजिए गुरग्राम के डीएलएफ फेज थ्री में कार के बोनट में तिरंगा झंडा लगाने पर गुरुग्राम पुलिस ने चालक के विरुद्ध कार्रवाई की है। पुलिस ने जब गाड़ी...

Haryana Panchayat Polls: 58 सीटों पर सिमटी BJP, जीते 95 निर्दलीय, कई दिग्गजों को मिली मात

हरियाणा जिला परिषद के चुनाव नतीजे आ गए हैं. सूबे की 22 जिला परिषद के लिए 411 सदस्य चुनने के लिए मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था. हरियाणा जिला परिषद के चुनाव नतीजे अब आ गए हैं. इन चुनावों में निर्दलीय उम्मीदवारों का पलड़ा भारी रहा है. सबसे अधिक निर्दलीय उम्मीदवार जिला परिषद सदस्य निर्वाचित हुए हैं. कुछ दिग्गज अपनी प्रतिष्ठा बचाने में कामयाब हुए तो कुछ के रिश्तेदार, समर्थित उम्मीदवारों को मात भी खानी पड़ी. अंबाला जिले के वार्ड नंबर चार से चुनाव मैदान में उतरीं कुरुक्षेत्र के बीजेपी सांसद नायब सिंह सैनी की पत्नी सुमन सैनी हार गईं. सुमन को चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा. इसी तरह रेवाड़ी में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह समर्थित सज्जन यादव को भी शिकस्त खानी पड़ी. हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री अकरम खान के भाई शमीम खान, इंडियन नेशनल लोक दल के करण चौटाला, कुख्यात गैंगस्टर राजेश सरकारी की पत्नी मंजू हुड्डा चुनाव जीत गए हैं. हरियाणा के जिला परिषद सदस्य चुनाव में 95 निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं. इसके बाद सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का नंबर आता है. बीजेपी के अधिकृत या पार्टी...

Rohtak: शहर के सबसे व्यस्त बाजार भिवानी स्टैंड स्थित 3 दुकानों में लगी आग, लाखों का माल खाक

हरियाणा के रोहतक शहर के सबसे व्यस्त इलाके के भिवानी स्टैंड स्थित तीन दुकानों में सोमवार सुबह आग लग गई। इसमें जूते, पर्स - बैग व कपड़ों की दुकानें शामिल हैं। पर्स व बैग शोरूम के तीन मंजिला भवन के ऊपरी हिस्से से आग शुरू होने का अनुमान है। आग ने कुछ ही देर में पड़ोस की दो दुकानों को भी लपेटे में ले लिया। आग लगने के कारण अस्पष्ट हैं। सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे कपड़ा व्यापारी राकेश के व्यक्तिगत सुरक्षा कर्मी ने ऊपर गोदाम से धुंआ उठता देखा। इस बारे में उसने शोरूम संचालक को सूचना दी। इसके बाद वहां आग लगने का शोर मच गया। यह सुनते ही आसपास के दुकानदार भी बाहर निकल आए। इस दौरान तीन दुकानों में आग लगने का पता लगा। इस पर सभी बचाव में दौड़ पड़े। इसी दौरान दमकल विभाग को सूचना दी गई। दुकानदारों का आरोप है कि दमकल को 6 बार कॉल की गई। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। इस घटना में लाखों रूपये का नुकसान होने का अंदेशा है।  जूता व्यापारी गुरुदयाल सिंह, पर्स व बैग व्यापारी हिम्मत सिंह व कपड़ा व्यापारी राकेश ने कहा कि हादसा सुबह करीब 10:30 से 10:45 के बीच का है। हमने बाहर से आग आग का शोर ...

Haryana: 51 हजार के नकली नोटों सहित तीन युवक गिरफ्तार, 400 रुपये में दे रहे थे 1000 रुपये

हरियाणा के सिरसा में 400 रुपये के असली नोट लेकर लोगों को हजार रुपये के नकली नोट देने वाले तीन आरोपियों को एंटी नारकोटिक्स सेल टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 51000 हजार रुपये के 255 नोट बरामद किए हैं। शिकायत के आधार पर शहर थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।  जानकारी अनुसार सिरसा एंटी नारकोटिक्स सेल टीम को सूचना मिली थी कि तीन युवक जिनका नाम मुकेश उर्फ मोनू निवासी बालासर रानियां हाल किरायेदार गुरु नानक नगर, गुरमीत सिंह व शंकर लाल निवासी भादड़ा निवासी सिरसा स्कूटी पर सवार होकर ऑटो मार्केट व कीर्तिनगर एरिया में लोगों को 200-200 रुपये के नकली नोट दे रहे हैं। आरोपी 400 रुपये के बदले एक हजार रुपये के नकली नोट दे रहे हैं। सूचना पाकर पुलिस ऑटो मार्केट क्षेत्र में पहुंची। ऐसे में स्कूटी सवार आरोपियों ने पुलिस की टीम को देखकर मुड़ने का प्रयास किया तो उनकी स्कूटी गिर गई। टीम ने उक्त युवकों से पूछा तो चालक ने अपना नाम मुकेश उर्फ मोनू निवासी बालासर रानियां हाल किरायेदार गुरु नानक नगर बताया। स्कूटी से गिरने के कारण चालक के हाथ क...

Gurugram News: गुरुग्राम के चौमा रेलवे फाटक पर बनेगा ओवरब्रिज, दिल्ली आना-जाना होगा और आसान

   फोटो सोशल मीडिया गुरुग्राम । दिल्ली-रेवाड़ी रेल मार्ग पर गुरुग्राम के चौमा गांव स्थित रेलवे फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज बनेगा। प्रोजेक्ट पर 68 करोड़ रुपये खर्च होंगे। आधी रकम भारतीय रेलवे की ओर से दी जाएगी। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (Haryana Shehri Vikas Pradhikaran) ने इस ओवरब्रिज के लिए पहले प्रस्ताव तैयार किया था। उस समय रेलवे ने रकम देने से मना कर दिया था। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) नए सिरे से प्रोजेक्ट को तैयार कर रेलवे मंत्रालय को भेजा तो वहां से अनुमति मिल गई है। ट्रेनों के आवागमन से अक्सर बंद रहता है फाटक बता दें कि गुरुग्राम से दिल्ली के नजफगढ़ तथा गुरुग्राम में रेलवे लाइन की दूसरी ओर विकसित तथा गांवों में आने-जाने के लिए यह मुख्य सड़क है। रोजाना डेढ़ लाख से अधिक लोगों का आना-जाना होता है। दिल्ली अथवा रेवाड़ी की ओर से इस रेल मार्ग पर हर 20 मिनट में ट्रेन और मालगाड़ी आती-जाती है, जिसके चलते चौमा फाटक बंद होता है। दोनों ओर एक किलोमीटर से अधिक दूरी तक वाहनों की कतार लग जाती है। एक साल में 15 लोग हादसे का शिकार हो चुके हैं। शहर की मेट्रो लाइन के कारण आ रह...

HTET एग्जाम में शादीशुदा महिलाओं को राहत:सिख परीक्षार्थी कृपाण ले जा सकेंगे, हरियाणा में 3-4 दिसंबर को परीक्षा, हेल्पलाइन नंबर जारी किए

हरियाणा में 3-4 दिसंबर को होने वाली अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) 2022 में शादीशुदा महिला परीक्षार्थियों को बड़ी राहत दी गई है। ऐसी महिलाओं को मंगल सूत्र, बिंदी, सिंदूर लगाने की छूट मिलेगी। साथ ही सिख परीक्षार्थियों को भी धार्मिक चिन्ह कृपाण आदि ले जाने की अनुमति मिलेगी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से इन छूटों के अलावा कई वस्तुओं पर बैन जारी रखा गया है। इन वस्तुओं पर जारी रहेगा बैन हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से अंगूठी, चैन, बालियां, हार, लटकन, नोज पिन, ब्रोच जैसे सभी गहने बैन किए गए हैं। इसके अलावा किसी भी धातु की वस्तु, कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल फोन, पेजर, ब्लू टूथ, इयरफोन, केलकुलेटर, घड़ी, पर्स, लॉग टेबल, हेल्थ बैंड, प्लास्टिक पाउच, कोरा या लिखा हुआ कागज, लिखित चिट लेकर जाने की अनुमति नहीं होगी। ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने अपने एडमिट कार्ड में त्रुटियां की हैं, उन्हें बोर्ड की ओर से राहत दी गई है। 29 तक कर सकेंगे एडमिट कार्ड करेक्शन ऐसे परीक्षार्थी जिन्होंने अपने एडमिट कार्ड में त्रुटिया की हैं, उन्हें बोर्ड की ओर से राहत दी गई है। परीक्षार्थी अपने एडमिट क...

Haryana: बॉन्ड पॉलिसी पर वार्ता फिर विफल, IMA का एलान- आज निजी अस्पतालों में भी OPD व इमरजेंसी बंद

बॉन्ड पॉलिसी का विरोध कर रहे एमबीबीएस विद्यार्थियों की हरियाणा सरकार के साथ रविवार को दूसरे दौर की वार्ता भी विफल रही। इस पर विद्यार्थियों के समर्थन में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने सोमवार को पूरे प्रदेश में निजी अस्पतालों में ओपीडी और इमरजेंसी बंद करने का फैसला किया है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की राज्य प्रधान डॉ. पुनिया असीजा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है कि बॉन्ड पॉलिसी वापस ली जाए। एमबीबीएस के विद्यार्थियों की मांगें नहीं मानी गई तो 28 नवंबर को निजी अस्पताल ओपीडी व आपात सेवाएं भी बंद कर देंगे। सीएमओ के अधिकारियों के साथ पांच घंटे चली मैराथन बैठक में एक भी बिंदु पर सहमति नहीं बन पाने पर विद्यार्थियों ने अब आंदोलन और तेज करने का एलान किया। रोहतक पीजीआई और करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस विद्यार्थियों की भूख हड़ताल जारी है। रोहतक में दो विद्यार्थियों की सेहत बिगड़ने का दावा किया गया है। वहीं, गोहाना के भगत फूल सिंह (बीपीएस) महिला मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्राओं का धरना जारी है। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन भी विद्यार्थियों के आंदोलन में शामिल हो गई है।...

Vyas Media Network

Vyas Media Network