चंडीगढ़। Haryana Recruitment Scam: हरियाणा में भर्ती माफिया निशाने पर है और सरकारी नियुक्तियों में गड़बड़ी करने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है। राज्य में डेंटल सर्जन भर्ती की लिखित परीक्षा के अभ्यर्थियों के अंकों में हेराफेरी करने के मामले में पकड़े गए निलंबित एचसीएस अधिकारी अनिल नागर समेत तीनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इन सभी आरोपितों से पूछताछ के दौरान अलग-अलग स्थानों से चार करोड़ 22 लाख 97 हजार रुपये की राशि बरामद हुई है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपितों ने पुलिस को जो जानकारी दी, उसके आधार पर अन्य सबूत जुटाने और दोषियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने के लिए सरकार ने किसी तरह की रियायत न बरतने के आदेश अधिकारियों को दिए हैं। पुलिस रिमांड के दौरान अनिल नागर सहित आरोपितों ने उगले कई सच मुख्यमंत्री मनोहर लाल स्वयं इस पूरे मामले पर निगाह रखे हुए हैं तथा सीआइडी प्रमुख आलोक कुमार मित्तल व विजिलेंस प्रमुख शत्रुजीत कपूर से नियमित रूप से जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। विजिलेंस प्रमुख कपूर ने मुख्यमंत्री को भरोसे में लेने के बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस दौरान ...