चंडीगढ़। E-Vehicle Policy in Haryana: गुरुग्रााम व फरीदाबाद सहित हरियाणा में ई वाहन खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ई व्हीकल खरीदने पर उसके रजिस्ट्रे्शन में छूट देगी। इसके साथ ही पेट्रोल व डीजल वाहनों काे इलेक्ट्रिक वाहन में परिवर्तित करने पर भी खास रियायत मिलेगी। राज्य के सरकारी कर्मचारियों को ई वाहन खरीदने पर सरकार उनको विशेष रियासत देगी। हरियाणा सरकार राज्य में ई व्हीकल नीति तैयार कर रही है। इसके तहत इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने को प्राेत्साहित करेगी। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राज्य में प्रदूषण की समस्या को नियंत्रित करने में ई वाहन बेहद अहम साबित होंगे। इसी को ध्यान में रखकर राज्य सरकार ई वाहनों को प्रोत्साहित करने के लिए नीति तैयार कर रही है। उन्होंने बताया कि हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों को पहला इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर विशेष रियायत दी जाएगी। इसके अलावा संस्थानों में ई-मोबिलिटी के क्षेत्र में शोध एवं विकास के लिए पांच करोड़ रुपये तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चाैटाला ने बृहस्पतिवार को...