Skip to main content

Posts

हरियाणा: वाहन निर्माण, मरम्मत और बिक्री में गड़बड़ी करने पर अब लगेगा एक लाख रुपये जुर्माना

  अधिसूचना के अनुसार मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन पर कम से कम जुर्माना 500 रुपये व अधिकतम एक लाख रुपये प्रति घटक अनुसार होगा। पास या बिना टिकट यात्रा व कंडक्टर के कर्तव्य की अवहेलना पर 500 रुपये जुर्माने का प्रावधान किया गया है। हरियाणा सरकार ने मोटर वाहन अधिनियम में किए गए संशोधनों को लागू कर दिया है। वाहन निर्माण, मरम्मत और बिक्री में गड़बड़ी करने पर एक लाख रुपये जुर्माना लगेगा। यह जुर्माना प्रति वाहन होगा। ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अयोग्य व्यक्ति वाहन चलाते पकड़ा जाता है तो दस हजार रुपये का चालान कटेगा। मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद नई चालान राशि की अधिसूचना परिवहन विभाग प्रकाशित कर चुका है। परिवहन विभाग के तत्कालीन प्रधान सचिव शत्रुजीत कपूर की ओर से यह जारी हुई है। अगर वाहन चालकों, निर्माताओं, लाइसेंस धारकों व अन्य लोगों को नई चालान राशि के बारे में जानकारी नहीं है तो जरूर हासिल कर लें। अगर वाहन के नाजुक सुरक्षा घटकों के साथ कंपनी कोई छेड़छाड़ करती है तो पकड़े जाने पर एक लाख रुपये प्रति घटक जुर्माना वसूला जाएगा। अगर वाहन मालिक नाजुक व जरूरी सुरक्षा घटकों में कोई गैर जरूरी बदल...

हरियाणा में गुटखा और पान मसाले पर लगा एक साल का बैन, आदेश जारी

  चंडीगढ़ ।  गुटखा या विभिन्न प्रकार की तंबाकू का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा हानिकारक होता है. दरअसल इनकी थैली के ऊपर साफ तौर पर लिखा हुआ रहता है, कि इसका सेवन करने से कैंसर होता है. लेकिन फिर भी लोग इनका सेवन करने से बाज नहीं आते. कई युवा तंबाकू का सेवन फैशन के तौर पर भी करते हैं. उनको तंबाकू का सेवन करना अच्छा लगता है. ऐसे में वो अपने आप को हीरो देखने लगते हैं. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि हरियाणा की खट्टर सरकार ने गुटखा पान मसाला के ऊपर बैन लगा दिया है, यानी हरियाणा में अब गुटका नहीं मिलेगा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2011 के विनियम 2.3.4 के अनुसार किसी खाद्य उत्पाद में संघटकों के रूप में तम्बाकू व निकोटीन (गुटखा और पान मसाला) के उपयोग पर विभाग द्वारा 7 अक्टूबर 2020 से एक वर्ष के लिए प्रतिबंधित किया गया है. अब वापिस से आयुक्त खाद्य सुरक्षा हरियाणा ने इस कार्यकाल के आदेश क्रमांक 3/14-3फ़ूड-2020/7201 दिनांक 27 अक्टूबर 2021 से आगे 1 वर्ष के लिए हरियाणा राज्य में किसी खाद्य उत्पाद में संघटकों के रूप में तम्बाकू व ...

कहीं आपके घर में तो इन द‍िशाओं का वास्‍तु दोष नहीं, जान‍िए क‍िस द‍िशा के वास्‍तुदोष से झेलनी पड़ती है कौन सी बीमारी

  कहीं आपके घर में तो इन द‍िशाओं का वास्‍तु दोष तो नहीं कई बार बीमार‍ियों का कारण हमारी लाइफ स्‍टाइल के बजाए हमारे घर का वास्‍तु दोष भी होता है। वास्‍तुशास्‍त्र के अनुसार अगर घर की द‍िशाओं का ख्‍याल रखा जाए तो भी आप कई तरह की बीमार‍ियों से बच सकते हैं। तो आइए जानते हैं क‍ि वास्‍तु के अनुसार क‍िस द‍िशा के वास्‍तु दोष से कौन सी बीमारी होती है और इससे राहत पाने के क्‍या उपाय हैं? 2 /5 पूर्व द‍िशा का वास्‍तु दोष लाता है ऐसी बीमार‍ियां वास्‍तुशास्‍त्र के अनुसार अगर भवन में पूर्व द‍िशा का स्‍थान ऊंचा हो, तो व्यक्ति का सारा जीवन आर्थिक अभावों, परेशानियों में व्यतीत होता है। इसके अलावा जातकों को पेट और यकृत रोगों की भी परेशानी झेलनी पड़ती है। इसके अलावा अगर पूर्व दिशा में खाली स्‍थान न हो और बरामदे की ढलान पश्चिम दिशा की ओर हो, तो परिवार के मुखिया को नेत्र और हृदय संबंधी बीमारी हो सकती है। इससे राहत पाने के ल‍िए पूर्व द‍िशा में पानी की टंकी और नल लगवा लें। या फ‍िर पूर्वी दीवार पर ‘सूर्य यंत्र’ स्‍थाप‍ित करना चाह‍िए। मान्‍यता है क‍ि ऐसा करने से जातकों को पूर्वी द‍िशा के वास्‍तु दोष से राहत ...

2 अक्टूबर से इन 4 राशि वालों को करियर में होगा लाभ, शुक्र के प्रभाव से बनेंगे सभी बिगड़े काम

  शुक्र राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। कुछ राशियों के लिए शुक्र गोचर शुभ परिणाम लेकर आएगा। शुक्र को सुख-समृद्धि का कारक माना जाता है। शुक्र तुला और वृषभ राशि के स्वामी हैं। ये मीन राशि में उच्च और कन्या राशि में नीच के होते हैं। शुक्र का राशि परिवर्तन 2 अक्टूबर को होगा। इस दौरान ये वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे और 30 अक्टूबर तक इसी राशि में रहेंगे। शुक्र राशि परिवर्तन से 4 राशि वालों के आएंगे अच्छे दिन- मिथुन-  शुक्र गोचर काल में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को शुभ समाचार मिल सकता है। इस दौरान नौकरी पेशा करने वाले जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। कारोबारियों को मुनाफा हो सकता है। कार्यक्षेत्र का माहौल अच्छा रहेगा। शुक्र गोचर काल में आपको कार्यों में सफलता हासिल होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे कन्या-  कन्या राशि वालों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। इस दौरान आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नए मित्र बनेंगे। कार्यों में सफलता हासिल होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। यात्रा से लाभ के योग बन रहे हैं। कर्क- कर्क राशि वालों के लिए...

आज से बुध इस राशि में चलेंगे वक्री चाल, 18 अक्टूबर तक इन राशियों को होगा लाभ

  ग्रहों के राजकुमार बुध 27 सितंबर से तुला राशि में वक्री चाल चलेंगे। तुला राशि में वक्री चाल चलने के बीच 2 अक्टूबर को इसी अवस्था में ही कन्या राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद 18 अक्टूबर को कन्या राशि में मार्गी हो जाएंगे। बुध की वक्री चाल से मिथुन और कन्या समेत कई राशियों को शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। जानिए किन राशियों को होगा लाभ- मिथुन-  बुध अपनी वक्री चाल में आपकी राशि के पांचवें भाव पर संचार करेंगे। कुंडली में पांचवें भाव को प्यार, रोमांस और संतान का भाव माना जाता है। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। कन्या-  बुध अपनी वक्री चाल में आपकी राशि के दूसरे स्थान पर गोचर करेंगे। यह स्थान परिवार और वाणी को दर्शाता है। इस दौरान आपके अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे होंगे। करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे। जीवनसाथी के साथ तालमेल बैठा कर रखें। धनु - वक्री बुध आपके 11वें भाव में गोचर कर रहे हैं। यह स्थान वैदिक ज्योतिष शास्त्र में इच्छा, लाभ और आय को दर्शाता है। इस दौरान आपकी कार्यक्षेत्र में ...

हरियाणा में अनाधिकृत कालोनियों में नहीं होगी प्लाटों की रजिस्ट्री, सरकार ने लगाई रोक

  चंडीगढ़। हरियाणा में अब अनअप्रूव्ड (अनाधिकृत) कालोनियों में प्लाटों की रजिस्ट्री नहीं होगी। प्रदेश सरकार ने अवैध कालोनियों में तुरंत प्रभाव से प्लाटों की रजिस्ट्री बंद करने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही लोगों को ऐसी कालोनियों में प्लाट नहीं खरीदने की सलाह दी है। इसके अलावा नई अवैध कालोनियां नहीं पनपने देने के लिए स्थानीय स्तर पर अफसरों की जवाबदेही तय की जाएगी। प्रदेश के हर शहर और कस्बों के बाहरी इलाकों में तेजी से अवैध कालोनियां काटी जा रही हैं। इनमें बुनियादी सुविधाओं के नाम पर लोगों को कुछ नहीं मिलता। प्रदेश में फिलहाल करीब 1200 अवैध कालोनियां हैं जिन्हें सरकार ने मंजूरी देने की तैयारी कर ली है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पहले 31 मार्च 2015 से पहले विकसित उन अवैध कालोनियों को नियमित करने की घोषणा की थी जिनमें 50 फीसद से ज्यादा मकान बन चुके हैं। बाद में सरकार ने दो कदम और बढ़ाते हुए विधानसभा के मानसून सत्र में हरियाणा नगरपालिका क्षेत्रों में अपूर्ण सुख-सुविधाओं तथा अवसंरचना का प्रबंधन संशोधन विधेयक में बदलाव कर दिया। इसके तहत अब तक की सभी अवैध कालोनियों को नियमित किया जाएगा। इ...

घर में तुलसी का पौधा है तो भूलकर भी ना करें ये गलतियां, सौभाग्य की जगह आता है दुर्भाग्य

  Rules For Tulsi Planting: तुलसी का पौधा घर में होने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है. ध्यान देने की जरूरत ये भी है कि तुलसी का पौधा तो हर कोई आसानी से लगा सकता है, लेकिन इसके लिए कुछ विशेष नियमों का पालन करना भी अनिवार्य है. दक्षिण-पूर्व दिशा में न लगाएं तुलसी का पौधा तुलसी के पौधे को घर के ऊंचे स्थान पर रखें Rules For Tulsi Planting:  तुलसी की रोगों के उपचार में रामबाण होती है, तो वहीं इस पौधे को पवित्र और शुभ माना जाता है. हर हिंदू परिवार में तुलसी का पौधा (Tulsi Ka Pudha) अवश्य मिलेगा. मान्यता है कि सुबह के समय तुलसी के पौधे में जल देने से घर में सुख और समृद्धि का वास होता है. यही नहीं, धार्मिक अनुष्ठान और हर प्रकार के छोटे से बड़े पूजन में तुलसी का प्रयोग किया जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी का पौधा घर में होने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है. ध्यान देने की जरूरत ये भी है कि तुलसी का पौधा तो हर कोई आसानी से लगा सकता है,  लेकिन इसके लिए कुछ विशेष नियमों का पालन करना भी अनिवार्य है....

Vyas Media Network

Vyas Media Network