यात्रीगण ध्यान दें! अप्रैल में चलेंगी दुरंतो, शताब्दी, गरीब रथ जैसी स्पेशल ट्रेनें, जानें कहां कब से होगी शुरू
Indian Railways: कोरोना संक्रमण की वजह से रेलवे अभी पूरी तरीके से ट्रेनों का संचालन नहीं कर रही है. ऐसे में सिर्फ चरणबद्ध तरीके से ही स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर यात्रियों को सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है. अब रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों के संचालन करने का फैसला किया है. नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण की वजह से रेलवे अभी पूरी तरीके से ट्रेनों का संचालन नहीं कर रही है. ऐसे में सिर्फ चरणबद्ध तरीके से ही स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर यात्रियों को सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है. इस बीच अब रेल यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों के संचालन करने का फैसला किया है. अप्रैल माह में चलने वाली इन सभी स्पेशल ट्रेनों में दुरंतो, शताब्दी एक्सप्रेस, दैनिक शताब्दी एक्सप्रेस, साप्ताहिक एक्सप्रेस, गरीब रथ, सुपरफास्ट और दूसरी अन्य प्रमुख रूप से शामिल हैं. इन सभी ट्रेनों के संचालन के बाद यात्रियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिल सकेगी. उत्तर रेलवे के मुताबिक 02265/02266 दिल्ली सराय रौहिल्ला-जम्मूतवी-दिल्ली सराय रौहिल्ला दुरंतो एक्सप्रेस स्पेशल सप्ताह ...