Skip to main content

हर‍ियाणा चुनाव ...तो क्‍या बगावत कर देंगे राव इंद्रजीत सिंह, नतीजों के बाद भी खत्‍म नहीं होगी बीजेपी की चुनौती!

 


Haryana Election: हरियाणा भाजपा के कद्दावर नेता राव इंद्रजीत सिंह की सीएम बनने की ख्वाहिश किसी से छिपी नहीं है. ऐसे में सवाल यह है कि वह सीएम बनने के लिए चुनाव बाद भाजपा पर दबाव बनाने में कामयाब हो पाएंगे.


राव इंद्रजीत सिंह. बीजेपी नेता. केंद्र में मंत्री. पर, ख्‍वाहिश मुख्‍यमंत्री बनने की. ख्‍वाहिश ऐसी भी नहीं कि दिल में छुपा के रखें. खुलेआम जताते रहे हैं. पार्टी हाईकमान की लाइन से अलग जाकर भी. पर, हाईकमान का फरमान ऐसा कि अरमानों पर पानी फिरता ही नजर आ रहा है. हाईकमान ने नायब सिंह सैनी को ही भावी सीएम घोषित कर रखा है.

तो क्‍या राव इंद्रजीत सिंह बगावत भी कर सकते हैं? अभी पक्‍का तो नहीं कहा जा सकता, पर वह बीच-बीच में तेवर तो दिखाते ही रहते हैं. जब भाजपा ने टिकट बांटना शुरू भी नहीं किया था, तभी से उनकी बेटी अनीता राव अटेली से चुनाव लड़ने को तैयार थीं. पार्टी टिकट दे या न दे, उन्‍होंने ऐलान कर दिया था. मंत्री पिता बेटी के साथ थे.

वह बार-बार यह भी कहते रहे हैं कि जनता उन्‍हें मुख्‍यमंत्री बनते देखना चाहती है. उन्‍होंने पार्टी से मौका नहीं मिलने को लेकर यहां तक कह दिया था कि 12 साल में तो कूड़े का भी नंबर आ जाता है. बता दें कि राव फरवरी 2014 में कांग्रेस से भाजपा में आए थे.

बगावत कर पिता बने थे सीएम
राव इंद्रजीत सिंह के पिता राव वीरेंद्र सिंह 1967 में हरियाणा के दूसरे सीएम बने थे. उसके बाद से दक्ष‍िण हरियाणा से कोई सीएम नहीं बना है. हर‍ियाणा में ज्‍यादातर समय लाल और चौटाला पर‍िवारों का ही शासन रहा है.

पिता के सीएम बनने के 10 साल बाद ही राव इंद्रजीत पहली बार विधायक बन गए थे. मुख्‍यमंत्री बनने की इच्‍छा उनके मन में सालों से दबी हुई है.

राव इंद्रजीत अपनी रैलियों में कहते रहे हैं, ‘यह चुनाव बस एक चुनाव भर नहीं है. यह दक्ष‍िण हरियाणा के लिए अपनी ताकत दिखाने का मौका है.’

1967 में जब राव इंद्रजीत के पिता सीएम बने थे तो उन्‍होंने भी बगावत ही की थी. वह उस समय विधानसभा अध्‍यक्ष थे. उन्‍होंने कांग्रेस छोड़ कर विशाल हरियाणा पार्टी बनाई और 24 मार्च, 1967 को मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ले ली. लेकिन, वह साल भर भी कुर्सी पर नहीं रह सके.

दगा कर सीएम बने, दगे का शिकार हो हटना पड़ा
कांग्रेस से दगा कर उनके साथ आए कुछ नेताओं ने उनके साथ भी दगा कर दिया. नतीजा रहा कि इंदिरा गांधी ने सरकार बर्खास्‍त कर राष्‍ट्रपति शासन लगा दिया. 20 नवंबर, 1967 को राव वीरेंद्र सिंह को सीएम की कुर्सी छोड़नी पड़ी.

1967 का साल वैसे भी हरियाणा की राजनीति के लिए ‘बेमिसाल’ रहा. चुनाव के बाद कांग्रेस को विधानसभा की 81 में से 48 सीटों पर जीत मिली थी. भागवत दयाल शर्मा मुख्‍यमंत्री बनाए गए थे. 10 मार्च को उन्‍होंने शपथ ली थी और एक सप्‍ताह के अंदर ही कांग्रेस के 12 विधायक टूट गए. उन्‍होंने हरियाणा कांग्रेस बना ली. निर्दलीय विधायकों ने भी अपना संयुक्‍त मोर्चा बना लिया. दल-बदल के दम पर संयुक्‍त मोर्चा के पास 48 विधायक हो गए. और, मोर्चे की सरकार बन गई. राव वीरेंद्र सिंह सीएम बन गए.

दल-बदल का हाल यह था कि हसनपुर (एससी सीट) से गया लाल निर्दलीय जीते थे. वह नौ घंटे के भीतर कांग्रेस में शामिल हुए और बाहर भी हो गए. फिर एक पखवाड़े के भीतर संयुक्‍त मोर्चा में शामिल हो गए.

दक्ष‍िण हरियाणा का सियासी गणित

दक्ष‍िण हरियाणा में तीन लोकसभा सीट हैं- गुरुग्राम, फरीदाबाद और भिवानी-महेंद्रगढ़. इनके तहत कुल 27 विधानसभा सीटें हैं. बीजेपी का यहां दबदबा रहा है. इस बार के लोकसभा चुनाव में पांच सीटें खोने के बावजूद बीजेपी ने दक्ष‍िण हरियाणा की तीनों सीटें जीती हैं. 2014 और 2019 में तो जीती थी हीं.

2019 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो बीजेपी की कुल सीटें घट कर 47 से 40 रह गई थीं. 40 में से 16 दक्ष‍िण हरियाणा ने दी थीं.

दक्ष‍िण हरियाणा में यादव (अहीर) बहुल 11 सीटें हैं. यहां 50-60 फीसदी आबादी अहीरों की है. 2014 में सभी बीजेपी के खाते में गई थीं. 2019 में आठ ही आईं. इस बार फिर बीजेपी सभी 11 सीटों पर कब्‍जा करना चाहती है. यह राव इंद्रजीत सिंह के लिए चुनौती है.

पार्टी नहीं, अपने दम पर चुनाव जीतते हैं सिंह
74 साल के राव इंद्रजीत सिंह छह बार के सांसद और चार बार के विधायक हैं. चुनावी राजनीति में करीब पांच दशक पूरा करने वाले हैं. वह ऐसे नेता हैं जो अपने बूते चुनाव जीतने का माद्दा रखते हैं, पार्टी के दम पर नहीं. उन्‍होंने दोनों पार्ट‍ियों (कांग्रेस और बीजेपी) में राजनीति की है और चुनाव जीते हैं.

राव इंद्रजीत अभी बीजेपी में हैं. पहले कांग्रेस में थे. वह पहली बार 1977 में रेवाड़ी के जटूसना से विधायक बने थे. तब से सात लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं. हारे केवल एक (1999 लोकसभा चुनाव) हैं. पहले महेंद्रगढ़ से जीतते थे. 2008 में परिसीमन के बाद गुरुग्राम से लड़ने लगे.

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे देखें तो इस बार हरियाणा के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी के रूप में भाजपा के सामने खड़ी लगती है. ऐसे में चुनाव नतीजों पर बहुत कुछ निर्भर करता है. अगर दक्ष‍िण हरियाणा इन नतीजों में ‘ताकत दिखाने’ में कामयाब रहा तो राव इंद्रजीत सिंह के तेवर भाजपा के सामने चुनौती खड़ी कर सकते हैं. ऐसी आशंका इसलिए भी दिखती है, क्‍योंकि वह मंत्री रहते हुए भी अपना असंतोष छिपा नहीं रहे हैं. कैबिनेट मंत्री नहीं बनाए जाने को लेकर भी उन्‍होंने खुले आम समर्थकों के बीच अपना असंतोष जाहिर किया था.

अब वह उम्र के जिस पड़ाव पर हैं, उसमें उनके लिए ‘अभी नहीं तो कभी नहीं’ वाली स्थिति बनती लग रही है. अगले चुनाव में उनकी उम्र 80 के करीब होगी. यह चुनाव उनके लिए उनकी बेटी को राजनीति में स्‍थापित कराने का भी चुनाव है. दो बार से कोशिश में लगे रहने के बाद इस बार आरती को बीजेपी का टिकट मिला है.

ऐसे में चुनाव के पहले और दौरान कई तरह की चुनौतियों से जूझ रही बीजेपी के लिए चुनाव के बाद भी चुनौतियां खत्‍म होती नहीं दिखाई दे रहीं.

 

 

Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी अस्पताल के जच्चा-बच्चा कक्ष में छत का प्लॉस्टर गिरा:घटना के समय 6 महिलाएं मौजूद थीं, सभी को दूसरी जगह शिफ्ट किया

  घटना वाले कक्ष की छत के हालात रेवाड़ी में स्थित सरकारी अस्पताल के जच्चा-बच्चा कक्ष में छत से प्लॉस्टर गिर गया। प्लॉस्टर गिरने के समय 6 महिलाएं मौके पर मौजूद थी। जिन्हें घटना के बाद अस्पताल के दूसरे कक्ष में शिफ्ट किया गया। घटना से अस्पताल में भर्ती मरीजों में दहशत का माहौल बन गया था। रेवाड़ी अस्पताल स्थित जच्चा बच्चा कक्ष में वीरवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे छत से प्लॉस्टर गिर गया। प्लॉस्टर एक महिला के पास में गिरा, जिससे जच्चा-बच्चा कक्ष में चीख-पुकार मच गई। ड्यूटी पर तैनात नर्सिंग स्टाफ ने तुरंत अस्पताल प्रबंधन को बताया। जिसके बाद मरीजों को वहां से फर्स्ट फ्लोर पर शिफ्ट किया गया। डिलीवरी मरीज थी ज्यादा रेवाड़ी अस्पताल के में डिलीवरी के लिए आई गर्भवती महिलाओं की संख्या ज्यादा हो गई थी। जिसके कारण ग्राउंड फ्लोर पर भी डिलीवरी के बाद महिलाओं को यहां रखा गया था। हादसा हुआ तो मौजूद महिलाओं के परिजन बिफर गए। जिन्होंने कहा कि यहां पर महिलाएं सुरक्षित नहीं है। अस्पताल प्रशासन ने ऐसे कमरे में रखा है, जहां पर कभी भी हादसा हो सकता है।

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट:CLU के बदले 30-50 करोड़ रुपए मांगने के आरोप; 12 साल पुराना है केस

  कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में कोर्ट में चालान पेश किया गया है।               कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में कोर्ट में चालान पेश किया गया है। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने करीब 12 साल पुराने भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व हेल्थ मिनिस्टर राव नरेंद्र सिंह के खिलाफ नारनौल कोर्ट में पीसी एक्ट के तहत चालान पेश किया है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि इससे राव नरेंद्र की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कांग्रेस के अध्यक्ष पर आरोप है कि उन्होंने धर्मेंद्र कुहाड़ से पलवल में 30 एकड़ जमीन की सीएलयू (CLU) कराने की एवज में 30 से 50 करोड़ रुपए की डिमांड की थी। धर्मेंद्र कुहाड़ ने इसका स्टिंग ऑपरेशन करके ऑडियो व वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली थी, जिसकी सीडी बनाकर उसने इनेलो के तत्कालीन विधायक रामपाल माजरा को दी। रामपाल माजरा ने साल 2014 में प्रदेश के लोकायुक्त के पास शिकायत नंबर 44 दर्ज कराई थी। इनेलो की ओर से स्टिंग ऑप...