Skip to main content

हरियाणा चुनाव के लिए BJP ने 2 कमेटियां बनाईं:खट्‌टर संग राव इंद्रजीत भी शामिल; कुलदीप बिश्नोई को भी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी


हरियाणा में BJP की चुनाव कमेटियों ने चौंकाया:​​​​​भजनलाल परिवार पर दांव, चौटाला-बंसीलाल फैमिली बाहर; अनिल विज-राव इंद्रजीत को भी संकेत


हरियाणा चुनाव के लिए BJP की 2 कमेटियों का ऐलान:कुलदीप बिश्नोई को दोहरा जिम्मा, किरण-चौटाला, विज-जिंदल का नाम नहीं; 7 वजहों से चौंकाया



 हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने प्रदेश चुनाव समिति और चुनाव प्रबंधन समिति का गठन कर दिया है। प्रदेश चुनाव समिति में मनोहर लाल खट्‌टर समेत सभी 3 केंद्रीय मंत्रियों और सीएम नायब सैनी समेत 20 नेताओं को शामिल किया गया है।

प्रदेश चुनाव समिति में मनोहर लाल खट्‌टर के साथ राव इंद्रजीत और कृष्णपाल गुर्जर समेत 20 नेताओं को शामिल किया गया है।

प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति की कमान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली को सौंपी गई है। वह हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष भी हैं। भाजपा के हरियाणा प्रभारी सतीश पूनिया ने इस संबंध में पत्र जारी करते हुए कहा कि यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

भाजपा यह चुनाव CM नायब सैनी (बाएं) की अगुआई में लड़ने का ऐलान कर चुकी है। चुनाव प्रबंधन की पूरी कमान प्रदेश अध्यक्ष मोहन बड़ौली (दाएं) के हाथ में रहेगी।
भाजपा यह चुनाव CM नायब सैनी (बाएं) की अगुआई में लड़ने का ऐलान कर चुकी है। चुनाव प्रबंधन की पूरी कमान प्रदेश अध्यक्ष मोहन बड़ौली (दाएं) के हाथ में रहेगी।

इस लिस्ट में सबसे चौंकाने वाली 6 बातें सामने आई हैं।

पहली... लिस्ट में पूर्व सीएम भजनलाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई को पूरी अहमियत दी गई है। उन्हें प्रदेश चुनाव समिति का मेंबर और प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक बनाया गया है। वह हिसार से लोकसभा टिकट काटे जाने के बाद पार्टी से नाराज चल रहे थे।

दूसरी... लोकसभा चुनाव में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से अपनी बेटी श्रुति चौधरी को टिकट न मिलने पर कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुई किरण चौधरी या उनकी बेटी श्रुति चौधरी को BJP ने दोनों कमेटियों में से किसी में जगह नहीं दी।

तीसरी... हरियाणा में खट्‌टर की जगह नायब सैनी को सीएम बनाने के बाद तेवर दिखा रहे अनिल विज को भी झटका दिया गया है। पूर्व गृहमंत्री व राज्य में भाजपा के दिग्गज माने जाते नेता विज को किसी कमेटी में नहीं रखा गया है।

चौथी... इसके अलावा कुरूक्षेत्र से भाजपा सांसद नवीन जिंदल को भी किसी कमेटी में जगह नहीं दी गई है। उनकी मां सावित्री जिंदल कुलदीप बिश्नोई के गढ़ हिसार से विधानसभा चुनाव को लेकर सक्रियता दिखा रहीं थी।

पांचवीं... सिरसा से लोकसभा टिकट काटे जाने से नाखुश चल रहीं पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल को भी दोनों कमेटियों में जगह दी गई है। भाजपा ने उनकी जगह AAP से आए अशोक तंवर को टिकट दी थी लेकिन वह हार गए।

छठी... भाजपा ने रणजीत चौटाला को भी झटका दिया है। पूर्व डिप्टी पीएम देवीलाल के बेटे रणजीत चौटाला को न तो किसी कमेटी में जगह दी गई और न उनकी कुलदीप बिश्नोई-कैप्टन अभिमन्यु के खिलाफ दी रिपोर्ट को तरजीह दी गई।

सातवीं... अहीरवाल बेल्ट के सहारे तेवर दिखा रहे केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत और उनकी विरोधी भाजपा संसदीय बोर्ड की मेंबर सुधा यादव को भी शामिल किया गया है। दोनों को एक-दूसरे का कट्‌टर विरोधी माना जाता है।

किरण चौधरी ने बेटी श्रुति चौधरी के साथ दिल्ली में भाजपा जॉइन की थी। किरण चौधरी पूर्व सीएम बंसीलाल की बहू हैं और उनकी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रही हैं।
किरण चौधरी ने बेटी श्रुति चौधरी के साथ दिल्ली में भाजपा जॉइन की थी। किरण चौधरी पूर्व सीएम बंसीलाल की बहू हैं और उनकी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रही हैं।

किस कमेटी में कौन-कौन से नेता

प्रदेश चुनाव समिति : इसमें प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, सीएम नायब सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर, राव इंद्रजीत सिंह, कृष्णपाल गुर्जर, भाजपा संसदीय बोर्ड की मेंबर पूर्व सांसद सुधा यादव, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा, राष्ट्रीय सचिव ओपी धनखड़, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, मंत्री जेपी दलाल, भिवानी-महेंद्रगढ़ सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह, पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई, राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, रोहतक से लोकसभा चुनाव हारे अरविंद शर्मा, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री कृष्ण बेदी, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी, एसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सत्यप्रकाश जरावता को शामिल किया गया है।

प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति: इसमें मोहनलाल बड़ौली को अध्यक्ष, कुलदीप बिश्नोई को संयोजक, कृष्ण पंवार और वेदपाल एडवोकेट को सह संयोजक बनाया गया है। इसके अलावा ओमप्रकाश धनखड़, सुनीता दुग्गल, विपुल गोयल, कृष्णमूर्ति हुड्‌डा, जवाहर यादव, अजय बंसल, संदीप जोशी, जीएल शर्मा, सुनीता दांगी, रेणु डाबला, कैप्टन भूपेंद्र, उषा प्रियदर्शी, अरविंद यादव, मानस डेका, वरिंद्र गर्ग, मेयर मदन चौहान, मदन गोयल, उमेश शर्मा, नागेंद्र शर्मा, प्रवीन जैन, राजीव जेटली, अरूण यादव, आदित्य चावला, सुनील राव, मनोज शर्मा, संचित नांदल, डॉ. बलवान और कर्नल राजेंद्र सुहाग को मेंबर बनाया गया है।

PM मोदी से मिले थे कुलदीप बिश्नोई
कुलदीप बिश्नोई ने पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की थी और कहा था कि वह हरियाणा में चुनाव को लीड करना चाहते हैं। इसी को देखते हुए कुलदीप बिश्नोई को प्रदेश चुनाव समिति में जगह दी गई है और प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक बनाया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कुलदीप बिश्नोई, उनकी पत्नी रेणूका बिश्नोई, विधायक बेटा भव्य बिश्नोई व भव्य की IAS पत्नी परी बिश्नोई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कुलदीप बिश्नोई, उनकी पत्नी रेणूका बिश्नोई, विधायक बेटा भव्य बिश्नोई व भव्य की IAS पत्नी परी बिश्नोई।

प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का अहम रोल
प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति ही तय करती है कि राज्य में किस नेताओं के दौरे कब और कहां होंगे, सार्वजनिक सम्मेलनों, चुनाव प्रचार सामग्री के वितरण और राज्य स्तरीय चुनाव घोषणापत्र तैयार करने आदि का काम संभालती है।

लोकसभा चुनाव की नाराजगी साधने का प्रयास
भाजपा ने लोकसभा चुनाव से सबक लेते हुए सभी नेताओं को एकजुट करने का प्रयास किया है। BJP ने प्रदेश चुनाव समिति में एक दूसरे के विरोधी नेताओं को साथ रखने का प्रयास किया है। राव इंद्रजीत के साथ सुधा यादव को जगह दी है।

किरण चौधरी की एंट्री से नाराज हुए चौधरी धर्मबीर, रणजीत चौटाला को टिकट देने से नाराज हुए कैप्टन अभिमन्यु और कुलदीप बिश्नोई और अशोक तंवर की एंट्री से नाराज सुनीता दुग्गल जैसे नेताओं को जगह दी है। इन नेताओं ने लोकसभा चुनाव में प्रचार से दूरी बनाई थी।

रणजीत चौटाला की रिपोर्ट से BJP का किनारा
लोकसभा चुनाव में हिसार लोकसभा से हार के बाद रणजीत चौटाला ने सारा ठीकरा कैप्टन अभिमन्यु और कुलदीप बिश्नोई पर फोड़ा था। कैप्टन अभिमन्यु को प्रदेश चुनाव समिति में जगह दी है। वहीं कुलदीप बिश्नोई को दोहरी जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही चौटाला परिवार और बंसीलाल परिवार के किसी सदस्य को दोनों सूची में जगह नहीं दी गई। रणजीत चौटाला की रिपोर्ट भी उनके किसी काम नहीं आई।

BJP ने दो प्रतिद्वंद्वी एक कमेटी में शामिल
प्रदेश चुनाव समिति में दो प्रतिद्वंद्वी राव इंद्रजीत सिंह और डा. सुधा यादव को शामिल किया गया हैं। राव इंद्रजीत सिंह मोदी सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार तो डा. सुधा यादव भाजपा पार्लियामेंट्री बोर्ड की सदस्य हैं।

अहीरवाल इलाके से इन दो दिग्गज प्रतिद्वंद्वी को एक साथ कमेटी में शामिल करने से साफ है कि बीजेपी यहां गुटबाजी को खत्म कर सबका साथ वाले फॉर्मूले पर चल रही हैं। अहीरवाल इलाका बीजेपी का गढ़ कहा जाता हैं।

अक्सर राव इंद्रजीत सिंह हर मंच पर कहते रहे हैं कि प्रदेश की सत्ता का रास्ता दक्षिणी हरियाणा यानी अहीरवाल से होकर ही निकलता हैं। ऐसे में बीजेपी ने अपने गढ़ अहीरवाल को साधने के लिए कमेटी में दोनों प्रतिद्वंद्वी को एक साथ शामिल किया है।

1999 के चुनाव में भाजपा कैंडिडेट डा. सुधा यादव ने राव इंद्रजीत सिंह को हराया था। उस वक्त राव इंद्रजीत सिंह कांग्रेस में थे और डा. सुधा यादव बीजेपी में थी। लेकिन 2014 में राव इंद्रजीत सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद से एक ही पार्टी में है।

BJP की जारी कमेटियों की लिस्ट देखें...

Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

Haryana BJP:भाजपा उम्मीदवार व राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार के खिलाफ बगावत शुरू हो गई,शेरा का निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान; बोले- मनोहर लाल-संजय भाटिया ने संगठन का नाश मारा

  हरियाणा के पानीपत की इसराना विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार व राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार के खिलाफ बगावत शुरू हो गई है। यहां से स्थानीय भाजपा नेता सत्यवान शेरा ने निर्दलीय लड़ने का ऐलान कर दिया है। टिकट ना मिलने से नाराज सत्यवान ने अपनी पत्नी के साथ तीन दिन पहले ही पार्टी से इस्तीफा दिया था। इसके बाद आज सोमवार को उन्होंने प्रेस कान्फ्रेंस कर भाजपा के कई बड़े नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है। सत्यवान ने कहा, "हम संगठन के लिए कई वर्षों से काम कर रहे हैं। लेकिन, यहां से पार्टी ने राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार को टिकट देकर बाकी कार्यकर्ताओं की अनदेखी की है। अब चुनावों में पंवार को वोटों की चोट झेलनी होगी"। बता दें कि कांग्रेस ने यहां से अपने मौजूदा विधायक बलबीर सिंह वाल्मीकि को मैदान में उतारा है। मनोहर और संजय खुद से बड़ा किसी को नहीं समझते: शेरा सत्यवान शेरा ने कहा, "प्रदेश के संगठन का दो लोगों ने नाश मार दिया है। ये नेता मनोहर लाल और संजय भाटिया हैं। दोनों ही पार्टी में खुद से बड़ा किसी को नहीं समझते। दोनों अपनी मनमर्जी चलाते हैं। अगर प...

Haryana Congress :Haryana Congress :हरियाणा कांग्रेस में टिकट वितरण पर घमासान:जीता हुड्‌डा का MP दीपेंद्र पर आरोप

  हरियाणा के करनाल में भाजपा के बाद कांग्रेस नेताओं ने भी बगावत शुरू कर दी है। नीलोखेड़ी (रिजर्व) सीट से टिकट न मिलने पर पूर्व मंत्री राजकुमार वाल्मीकि ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। वह धर्मपाल गोंदर को कांग्रेस उम्मीदवार बनाने से नाराज हैं। राजकुमार वाल्मीकि ने कहा, 'इस बार पूरी उम्मीद थी कि उन्हें टिकट मिलेगी, लेकिन पार्टी ने धर्मपाल गोंदर को प्राथमिकता दी। इसलिए वे अब आजाद मैदान में उतरने का फैसला कर चुके हैं।' करनाल में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ पूर्व मंत्री राजकुमार वाल्मीकि। 1991 में बने थे विधायक राजकुमार वाल्मीकि 1986 से लेकर 1991 तक यूथ कांग्रेस कमेटी के जॉइंट सेक्रेटरी रह चुके हैं। 1991 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर करनाल जिले की जुंडला विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और विधायक बने। उस दौरान उन्हें रेवेन्यू और वन मंत्री बनाया गया। इसके बाद 1998 और 2014 में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा और हार गए। 2019 विधानसभा चुनाव में जब कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दी तो वह इनेलो में शामिल हो गए। 2023 में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जब करनाल पह...