Skip to main content

Haryana Chunav 2024: हरियाणा चुनाव में BJP ने गोपाल कांडा के आगे सरेंडर क्यों किया, क्या सिरसा में फंस गई BJP?

 




चंडीगढ़. हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए शुरुआत दौर में गोपाल कांडा (Gopal Kanda) के साथ गठबंधन करने का भाजपा दावा करती रही. लेकिन इस दौरान भाजपा ने सिरसा से अपना प्रत्याशी उतार दिया. बाद में गोपाल कांडा ने इनेलो और बसपा के साथ गठबंधन किया. लेकिन अब नामांकन के अंतिम दिन भाजपा ने सिरसा सीट से अपने प्रत्याशी का नामांकन वापस ले लिया. ऐसे में भाजपा ने सिरसा सीट पर गोपाल कांडा के सामने सरेंडर कर दिया. हालांकि, अब तक गोपाल कांडा ने भाजपा के साथ जानें की बात नहीं कही है.


जानकारी के अनुसार, सिरसा सीट पर भाजपा ने रोहताश जांगड़ा को प्रत्याशी बनाया था. जबकि गोपाल कांडा यहां से चुनाव लड़ते आ रहे हैं. अहम बात है कि भाजपा ने कांडा की पार्टी हिलोपा से गठबंधन की बात कही थी. लेकिन फिर भी प्रत्याशी उतार दिया. ऐसे में भाजपा के सिरसा से प्रत्याशी उतारने पर गोपाल कांडा ने रानिया से प्रत्याशी उतारकर बड़ा दाव खेला. इसी वजह से भाजपा को लगता है कि दोनों ही सीटों पर उसे गोपाल कांडा के खिलाफ जाकर नुकसान उठाना पड़ सकता है.

गोपाल कांडा क्यों हैं भारी

गोपाल कांडा बीते तीन चुनाव से हरियाणा में जीत हासिल करते आ रहे हैं. हुड्डा सरकार में मंत्री रहे थे. 2014 और 2019 में अपनी पार्टी के नाम से चुनाव जीते थे. बीते चुनाव में गोपाल कांडा को सिरसा सीट पर सबसे ज्यादा 44 हजार से अधिक वोट मिले थे और वह आजाद प्रत्याशी गोकुल सेतिया से महज 600 वोटों से जीते थे. लेकिन इस बार गोकुल सेतिया कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. कहीं ना कहीं भाजपा को लगता था कि कांडा के खिलाफ प्रत्याशी उतारने पर वोट बंटेंगे और फिर उसका फायदा सेतिया उठा ले जाएंगे. ऐसे में अंत समय में भाजपा ने अपने प्रत्याशी का नामांकन वापस ले लिया. सबसे अहम बात कि कांडा की तरफ से अब तक भाजपा के समर्थन और नामांकन वापस लेने को लेकर पॉजीटिव प्रतिक्रिया नहीं आई है. ना ही भाजपा ने कांडा को दोबारा समर्थन देने का ऐलान किया है. ऐसे में भाजपा सिरसा के भंवर में फंस गई है.

गोकुल सेतिया मजबूत कैंडिडेट

गोकुल सेतिया हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए हैं. उनकी माता सुनीता सेतिया ने 2014 में भाजपा की टिकट पर सिरसा विधानसभा से चुनाव लड़ा था. लेकिन जीत नहीं मिली थी.बाद में उन्होंने भाजपा छोड़ दी थी.  गोकुल के नाना लक्ष्मण दास अरोड़ा 1साल 967, 1982, 1991,2000 और 2005 में यहां से विधायक रहे थे. वो प्रदेश सरकार में चार बार मंत्री भी रहे. ऐसे में गोकुल सेतिया यहां से मजबूत दावेदार हैं.

कांडा ने गठबंधन पर क्या कहा

हरियाणा लोकहित पार्टी के सुप्रीमो गोपाल कांडा ने इस मसले पर प्रेस वार्ता की और कहा कि – इनेलो, बीएसपी और हलोपा का मजबूत और अटूट गठबंधन है. इस गठबंधन की बढ़ती लोकप्रियता से विरोधी घबराए हुए हैं और राजनीतिक बौखलाहट में अफवाहें फैला रहे हैं. कांडा ने कहा कि सभी पार्टियों को जनता देख चुकी है और अब हमारा गठबंधन सत्ता की ओर बढ़ रहा है. किसान हितैषी सोच को मेरा समर्थन है. भाजपा प्रत्याशी रोहताश जांगड़ा के नामांकन वापसी  और समर्थन की बात को लेकर गोपाल कांडा ने कहा कि उनके समर्थन या नामांकन वापसी को लेकर मेरी कोई बात नहीं हुई है. इनेलो किसान हितैषी पार्टी है. कांडा ने कहा कि कांग्रेस की सोच दलित विरोधी है और आरक्षण के विरोध में राहुल गांधी ने विदेश में जाकर बयान दिया है.

Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...