Skip to main content

Haryana Assembly Election: कर्ज से जूझ रहे हरियाणा में मुफ्त की रेवड़ियां देने में कांग्रेस-भाजपा के बीच जोर आजमाइश चल रही है, मुफ्त रेवड़ियों का अक्सर विरोध जताने वाली भाजपा ने इस वादे के साथ हरियाणा में अपनी परंपरा बदल कर रख दी हैट्रिक के लिए मुफ्त वादों के समंदर में उतरी BJP

 



कर्ज से जूझ रहे हरियाणा में मुफ्त की रेवड़ियां देने में कांग्रेस-भाजपा के बीच जोर आजमाइश चल रही है। कांग्रेस की तर्ज पर भाजपा ने भी हर महिला के खाते में प्रति माह 2100 रुपये भेजने का वादा किया है। मुफ्त रेवड़ियों का अक्सर विरोध जताने वाली भाजपा ने इस वादे के साथ हरियाणा में अपनी परंपरा बदल कर रख दी है। 


भाजपा अक्सर खासकर हरियाणा में मुफ्त रेवड़ियों के बांटने के खिलाफ रही है। हरियाणा में पहली बार है जब भाजपा ने मुफ्त में पैसे भेजने का एलान किया है। भाजपा के 20 सूत्रीय संकल्प पत्र में सबसे ज्यादा योजनाएं युवाओं, महिला और ओबीसी वर्ग से संबंधित हैं। रोचक यह है कि भाजपा-कांग्रेस की पांच घोषणाएं एक जैसी हैं।

भाजपा-कांग्रेस के पांच वादे एक जैसे

1. महिलाओं के खाते में पैसे भेजना : भाजपा व कांग्रेस के घोषणा पत्र में महिलाएं केंद्र में हैं। कांग्रेस ने सरकार आने पर महिलाओं को हर महीने 2000 रुपये देने की घोषणा की है। वहीं, भाजपा ने हर महिला को 2100 रुपये देने का वादा किया है।
मायने : पिछले कुछ चुनाव में भाजपा-कांग्रेस ने महिलाओं के दम पर ही सरकारें बनाई हैं। कांग्रेस ने कर्नाटक, तेलगांना और हिमाचल के चुनाव में महिलाओं के खाते में पैसे भेजने की गारंटी दी और पार्टी ने तीनों ही प्रदेश में अपनी सरकार बनाई। वहीं, भाजपा ने पिछले साल छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के चुनाव में महिलाओं को हर महीने रुपये देने का एलान किया और नतीजतन भाजपा ने दोनों ही प्रदेश में सरकार बनाई। इस योजना से राज्य सरकार के खजाने में करीब 16,800 करोड़ का भार पड़ेगा।

2. दो लाख सरकारी नौकरियां : कांग्रेस और भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में दो लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का वादा किया है। भाजपा ने वादा दोहराते हुए कहा-तीसरी बार उसकी सरकार आने पर बिना पर्ची-खर्ची के नौकरी देंगे।
मायने : हरियाणा में बेरोजगारी और सरकारी नौकरियां देने का मुद्दा हावी रहा। हरियाणा के युवाओं में सरकारी नौकरियों का काफी क्रेज है। हरियाणा में 18 से 39 साल के करीब 94 लाख युवा हैं। जिस तरफ भी युवा गए, उस दल की बल्ले-बल्ले हो जाएगी।

3. 500 रुपये में सिलिंडर : भाजपा-कांग्रेस ने 500 रुपये में गैस सिलिंडर देने की घोषणा की है। भाजपा ने दो महीने पहले इस योजना की शुरुआत की थी, मगर यह योजना सिर्फ बीपीएल कार्ड धारक को मिल रही थी। अब भाजपा ने सभी महिलाओं को 500 रुपये में सिलिंडर देने का वादा किया।
मायने : दोनों ही दलों के केंद्र में इस बार महिलाएं हैं। राज्य में महिला वोटरों की संख्या 95 लाख से ज्यादा है। महिलाओं को यदि योजनाएं भा गईं तो एक तरफा वोट पड़ना तय है।
4. एमएसपी : भाजपा-कांग्रेस के घोषणा पत्र में फसलों पर एमएसपी देने का जिक्र है। कांग्रेस ने एमएसपी को कानूनी गारंटी देने का वादा किया है। वहीं, भाजपा ने राज्य की 24 फसलों को एमएसपी के दामों पर खरीदने का वादा किया गया है।
मायने : लगभग सभी विधानसभा क्षेत्रों में किसानों की आबादी 30 से 70 फीसदी तक है। किसानों की बात किए बिना कोई भी दल सत्ता हासिल नहीं कर सकता है।इसलिए भाजपा ने चुनाव से पहले ही 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदने का एलान कर दिया था। वहीं, कांग्रेस गारंटी देना चाहती है फसल कोई भी खरीदे, किसान को एमएसपी मिलेगी।

5. आवास : दोनों ही दलों ने आवास बनाने की घोषणा की है। भाजपा ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 5 लाख आवास और कांग्रेस ने 100 गज जमीन के साथ-साथ घर बनाने के लिए साढ़े तीन लाख देने की घोषणा की।
मायने : यह आवास बीपीएल कार्ड धारकों के लिए हैं। राज्य में करीब 46 लाख परिवार बीपीएल कार्ड धारक हैं। यह बहुत बड़ा वोट बैंक है और साइलेंट रहता है। पिछले दो बार इसी वोट बैंक ने भाजपा की सरकार बनाई है। अब कांग्रेस ने भी इस पर फोकस किया है।

इन घोषणाओं में कांग्रेस ने बाजी मारी

कांग्रेस ने छह हजार रुपये पेंशन देने का वादा किया है। जबकि भाजपा ने डीए की तर्ज पर पेंशन बढ़ाने की बात कही है। वहीं, कांग्रेस ने ओबीसी की क्रीमिलेयर की सीमा और जातिगत सर्वे कराने की बात कह पिछड़ों और एससी वोटरों को साधने की कोशिश की है। सैनी सरकार ने पिछले दिनों ओबीसी क्रीमिलेयर की सीमा आठ लाख की थी। कांग्रेस ने 300 यूनिट फ्री बिजली देने और हरियाणा को नशा मुक्त बनाने और पुरानी पेंशन बहाल का भी वादा किया है। भाजपा ने इन क्षेत्रों में कोई घोषणा नहीं की है। वहीं, कांग्रेस ने हर परिवार को 25 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज देने की भी घोषणा की है। जबकि भाजपा ने दस लाख रुपये का मुफ्त इलाज करने की बात कही हैं। हालांकि इन योजनाओं के घोषणाओं से सरकार के खजाने पर काफी बोझ पड़ेगा। सिर्फ पेंशन दो गुनी करने पर ही सरकार के खजाने में सालाना करीब 21 हजार करोड़ का बोझ पड़ेगा। वहीं, 300 यूनिट मुफ्त बिजली प्रदान करने पर सब्सिडी बिल करीब 3200 करोड़ बढ़ जाएगा।

इन घोषणाओं में भाजपा ने बाजी मारी

भाजपा ने सरकार आने पर ग्रामीण क्षेत्रों में कॉलेज जाने वाली लड़कियों को स्कूटी देने का वादा किया है। वहीं, भाजपा ने अलग-अलग जातियों के लिए कल्याण बोर्ड बनाने का भी वादा किया है। भाजपा ने देश के किसी भी सरकारी मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में पढ़ने वाले हरियाणा के ओबीसी के छात्रों को संपूर्ण छात्रवृत्ति देने की घोषणा की है। उधर भाजपा ने हर अग्निवीर को सरकारी नौकरी की गारंटी दी है।

Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...