Skip to main content

Haryana News: लोकसभा चुनाव की मेहनत बनेगी विधानसभा में टिकटों का आधार, कार्यकर्ताओं पर निगरानी के लिए BJP का ये है प्लान

 


चंडीगढ़। हरियाणा में लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने सभी मंत्रियों, विधायकों और पूर्व विधायकों के साथ उन नेताओं की जिम्मेदारी तय कर दी है, जो इसी साल अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में टिकट के दावेदार हैं। लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के हक में टिकट के दावेदारों द्वारा की गई मेहनत ही विधानसभा चुनाव में उनके टिकट का आधार बनेगी।

करनाल संसदीय क्षेत्र समेत विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा ने ऐसे सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर निगाह रखने के लिए सेल गठित कर दिया है। जो विधानसभा चुनाव में टिकट के दावेदार हैं। टिकट के दावेदार इन नेताओं की हर रोज की कार्य प्रणाली पर निगाह रखी जा रही है। एक लोकसभा क्षेत्र में औसतन नौ


विधानसभा क्षेत्र पड़ते हैं।

एक विधानसभा क्षेत्र में टिकट के लिए चार से पांच मजबूत दावेदार हैं। प्रत्येक दावेदार के काम का इस हिसाब से आकलन हो रहा है कि वह संबंधित लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार के हक में कितनी प्रचार सभाओं का आय़ोजन करा रहा है। इससे टिकट के दावेदारों में एक दूसरे से आगे निकलने की होड भी लगी हुई है।

भाजपा ने इस बार लोकसभा चुनाव में पांच टिकट बदले हैं। हिसार में बृजेंद्र सिंह के स्थान पर रणजीत चौटाला, सिरसा में सुनीता दुग्गल के स्थान पर डा. अशोक तंवर, सोनीपत में रमेश कौशिक की जगह मोहन लाल बडौली, अंबाला में रतन लाल कटारिया के निधन के बाद उनकी धर्मपत्नी बंतो कटारिया और करनाल में संजय भाटिया के स्थान पर पूर्व सीएम मनोहर लाल को टिकट दिए गए हैं।

कुरुक्षेत्र में नायब सिंह सैनी के मुख्यमंत्री बनने की वजह से यह सीट उद्योगपति एवं पूर्व सांसद नवीन जिंदल को दी गई है। लोकसभा चुनाव की तर्ज पर विधानसभा चुनाव में भी भाजपा करीब दो दर्जन विधायकों के टिकट काट सकती है।

विधायकों के टिकट कटने का अंदाजा संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के उन सभी दावेदारों को है, जो टिकट की लाइन में लगे हैं। भाजपा ने इन सभी दावेदारों का राजनीतिक रूप से सही इस्तेमाल करने की कार्य योजना के तहत उन्हें हर रोज कम से कम चार से पांच कार्यक्रम आयोजित कराने की जिम्मेदारी सौंपी है।

हर दावेदार का पूरा रिकार्ड तैयार किया जा रहा है, ताकि विधानसभा में टिकट की दावेदारी करते समय लोकसभा चुनाव में उनके काम का आकलन किया जा सके। हालांकि इसी तरह का पैमाना कांग्रेस में तैयार किया जा सकता है, लेकिन कांग्रेस का टिकट देने का तरीका ही अलग है।

करनाल लोकसभा और विधानसभा के लिए विशेष ड्यूटी

करनाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे पूर्व सीएम मनोहर लाल के चुनाव कार्यक्रमों के लिए निवर्तमान सांसद संजय भाटिया, घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण, सहकारिता राज्य मंत्री महीपाल ढांडा, इंद्री के विधायक राम कुमार कश्यप, पानीपत के विधायक प्रमोद विज, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष वेदपाल एडवोकेट, यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, नीलोखेड़ी के विधायक धर्मपाल गोंदर (निर्दलीय), प्रभारी भारत भूषण जुयाल, राज्यसभा सदस्य कृष्ण लाल पंवार।

प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता, करनाल के जिला प्रधान योगेंद्र राणा, पानीपत के जिला प्रधान दुष्यंत भट्ट की जिम्मेदारी तय की गई है। करनाल विधानसभा से चुनाव लड़ रहे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के चुनाव कार्यक्रमों के लिए मेयर रेणुबाला गुप्ता, निवर्तमान सांसद संजय भाटिया, पूर्व मीडिया कार्डिनेटर जगमोहन आनंद, पूर्व जिला प्रधान अशोक सुखीजा।

पूर्व मंत्री शशिपाल मेहता, पूर्व जिला प्रधान संतोष अतरेजा, पूर्व डिप्टी मेयर नवीन जरोडिया, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर राजेश अग्गी, कृष्ण गर्ग, सुरेंद्र बडौता, गुरविंदर धमीजा और यशपाल ठाकुर की जिम्मेदारी तय की गई है। इस पूरे कार्यक्रम को भाजपा नेता एवं उद्योगपति कुंवर शीशपाल राणा और भाजपा नेता बृज गुप्ता कार्डिनेट कर रहे हैं।

Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...