Skip to main content

Karwa Chauth 2023: पहली बार रख रही हैं करवा चौथ का व्रत ? तो इन नियमों का करें पालन


सांकेतिक तस्वीर

कार्तिक मास की चतुर्थी को करवा चौथ का त्योहार मनाया जाता है. इस साल एक नवंबर को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा. दरअसल, इस साल कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 31 अक्टूबर मंगलवार रात 9 बजकर 30 मिनट से शुरू होकर एक नवंबर रात 9 बजकर 19 मिनट तक है. ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, करवा चौथ का व्रत बुधवार एक नवंबर को रखा जा रहा है. इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए यह व्रत रखती हैं. यह काफी कठिन व्रत माना जाता है. इसमें पूरे दिन बिना जल के रहना पड़ता है.

तो आइए जानते हैं कि करवा चौथ का महत्व और पूजन विधि.

करवा चौथ महत्व
किसी भी सुहागिन महिला के लिए करवा चौथ काफी खास होता है. मान्यताओं के अनुसार, सबसे पहले देवी पार्वती ने शिव जी के लिए यह व्रत रखा था. मान्यता है कि द्रौपदी ने भी पांडवों को संकट से मुक्ति दिलाने के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था. करवा चौथ का व्रत विवाह के 16 या 17 सालों तक करना अनिवार्य होता है. 

यह कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को किया जाता है. ऐसा माना जाता है कि जो स्त्री इस व्रत को करती है, उसके पति की उम्र लंबी होती है. गृहस्थ जीवन अच्छा रहता है. पति की सेहत बनी रहती है. वहीं कुंवारी लड़कियां भी इस व्रत को कर सकती हैं. ऐसा करने से उन्हें मनचाहे वर की प्राप्ति होती है.

करवा चौथ तिथि
करवा चौथ का व्रत कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है. इस साल करवा चौथ की तिथि 31 अक्टूबर मंगलवार रात 9 बजकर 30 मिनट से शुरू होकर एक नवंबर रात 9 बजकर 19 मिनट पर समाप्त होगी. उदयातिथि के अनुसार, करवा चौथ का उपवास एक नवंबर बुधवार को रखा जाएगा.

करवा चौथ शुभ मुहूर्त
करवा चौथ के व्रत वाले दिन यानी एक नवंबर को चंद्रोदय 8 बजकर 26 मिनट होगा. वहीं पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 44 मिनट से 7 बजकर 02 मिनट तक रहेगा.

 


Karwa Chauth 2023: इस साल करवा चौथ का व्रत 1 नवंबर 2023 को रखा जाएगा। ये उपवास हर सुहागिन महिला के लिए खास होता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इसके अलावा पूरे विधि विधान से पूजा करते हुए करवा चौथ की कहानी भी सुनती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन चंद्रमा की अहम भूमिका होती हैं क्योंकि चंद्रमा निकलने के बाद ही महिलाएं अपने व्रत को खोलती हैं। माना जाता है कि, ये व्रत रखने से वैवाहिक जीवन भी सुखमय होता है। करवा चौथ से जुड़ी कई मान्यताएं और परंपराएं हैं, जो इसे और खास बनाती हैं। साथ ही कुछ नियम भी हैं, जिनका पालन करना जरूरी होता है। अगर आप पहली बार करवा चौथ का उपवास कर रहीं हैं, तो व्रत के सभी नियमों को जान लें। चलिए जानते हैं करवा चौथ के व्रत के सभी नियमों के बारे में। 
Karwa Chauth 2023 date-puja-muhurat-puja-vidhi in-hindi first Karwa Chauth Rules
2 of 7
विज्ञापन
सरगी खाने का सही समय 
यदि आप पहली बार करवा चौथ का व्रत रख रही हैं, तो जान लें कि ये उपवास सूर्योदय से पहले ही शुरू हो जाता है। इसलिए भोर में ही उठकर अपने बड़ों का आशीर्वाद ले। बाद में सरगी खाकर व्रत की शुरुआत करें।

पूरे 16 श्रृंगार करें
पहली बार करवा चौथ का व्रत बहुत खास होता है। इस दिन आपको पूजा में पूरे 16 श्रृंगार के साथ ही बैठना चाहिए। साथ ही हाथों में मेंहदी जरूर रचा लें। ऐसा करना शुभ माना जाता है। 
Karwa Chauth 2023 date-puja-muhurat-puja-vidhi in-hindi first Karwa Chauth Rules
4 of 7
विज्ञापन
लाल रंग के वस्त्र धारण करें
लाल रंग सुहागिनों के लिए शुभ माना जाता है। ऐसे में आप करवा चौथ के दिन लाल रंग के जोड़े का ही चयन करें। लेकिन याद रहें भूलकर भी काले रंग के वस्त्र न पहने। इस दिन सुबह स्नान के बाद से ही आप लाल या गुलाबी रंग के वस्त्र पहने।
व्रत कथा जरूर सुनें
करवा चौथ के दिन 'करवा चौथ व्रत कथा' सुनना बहुत जरूरी होता है। इसके बिना व्रत पूर्ण नहीं माना जाता है। यदि आप पहली बार ये उपवास कर रहीं है, तो सही दिशा में बैठकर कहानी सुने व विधिनुसार पूजा करें।
मांसाहारी भोजन न बनाएं
इस दिन आप भूलकर भी घर में मांसाहारी भोजन न बनाएं। साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों को भी इसे खाने से रोके। 
Karwa Chauth 2023 date-puja-muhurat-puja-vidhi in-hindi first Karwa Chauth Rules
7 of 7
शादी का जोड़ा
अगर आप पहली बार करवा चौथ मना रही हैं, तो इस दिन आप शादी का जोड़ा भी पहन सकती है। ऐसा करना शुभ माना जाता है।

Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...