Skip to main content

हरियाणा के जनप्रतिनिधियों का मानदेय दोगुना बढ़ा:मेयर को अब हर महीने मिलेंगे 30 हजार; आपदा पीड़ितों की पेंशन भी 15 हजार हुई






हरियाणा सरकार के 9 साल पूरे होने पर सीएम मनोहर लाल खट्‌टर ने जनप्रतिनिधियों को तोहफा दिया है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों के मानदेय में दोगुना बढ़ोतरी की है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सरकार के 9 साल पूरे होने पर नगर निगम, नगर परिषद व समितियों के मेयर और अध्यक्ष सहित सदस्यों को बड़ा तोहफा दिया है। सीएम ने इनके मानदेय में दोगुनी बढ़ोतरी की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि बढ़ा हुआ मानदेय 1 अक्टूबर से दिया जाएगा।

इसके अलावा सीएम ने हिंदी आंदोलन सत्याग्रहियों व आपातकालीन पीड़ितों की पेंशन 10 हजार रुपए से बढ़ाकर 15 हजार रुपए करने की घोषणा की। प्रदेश सरकार के आज 9 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर स्कूल शिक्षा मंत्री कंवर पाल भी उपस्थित रहे।

चंडीगढ़ में एक महीने पहले मेयर और डिप्टी मेयर के साथ उनकी मांगों को लेकर मीटिंग की थी, मीटिंग में कई मांगों पर चर्चा की गई थी। फाइल फोटो
चंडीगढ़ में एक महीने पहले मेयर और डिप्टी मेयर के साथ उनकी मांगों को लेकर मीटिंग की थी, मीटिंग में कई मांगों पर चर्चा की गई थी। फाइल फोटो

मेयर को अब मिलेगा 30 हजार मानदेय
मनोहर लाल ने कहा कि नगर निगमों के मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर, काउंसलर्स, नगर परिषद के अध्यक्षों सहित सदस्यों के साथ विभिन्न विषयों को लेकर बैठक हुई थी, जिसमें मानदेय बढ़ाने पर विचार किया गया। उन्होंने बताया कि पहले मेयर को 20,500 रुपए मासिक मानदेय मिलता था, जिसे अब बढ़ाकर 30,000 रुपए किया गया है।

इसी प्रकार, सीनियर डिप्टी मेयर का मानदेय 16,500 रुपए से बढ़ाकर 25,000 रुपए, डिप्टी मेयर का मानदेय 13,000 रुपए से बढ़ाकर 20,000 रुपए तथा पाषर्दों का मानदेय 10,500 रुपए से बढ़ाकर 15,000 रुपए किया गया है।

नगर परिषद में भी दोगुना हुआ मानदेय
सीएम ने बताया कि नगर ‌परिषद अध्यक्ष का मानदेय 10,500 रुपए से बढ़ाकर 18,000 रुपए, उपाध्यक्ष का मानदेय 7,500 रुपए से बढ़ाकर 12,000 रुपए, पार्षदों का मानदेय 7,500 रुपए से बढ़ाकर 12,000 रुपए किया है। नगर समितियों के अध्यक्ष का मानदेय 6,500 से बढ़ाकर 10,000, उपाध्यक्ष का मानदेय 4,500 से बढ़ाकर 8,000 तथा पार्षदों का मानदेय भी 4,500 से बढ़ाकर 8,000 रुपए किया गया है।

जिला परिषद अध्यक्षों का मानदेय 20 हजार हुआ
मुख्यमंत्री ने‌ जिला परिषद के अध्यक्षों का मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 20,000, उपाध्यक्ष का 7,500 से बढ़ाकर 15,000 और सदस्यों का 3,000 से बढ़ाकर 6,000 रुपए किया गया है। इसके अलावा, पंचायत समिति के अध्यक्षों का मानदेय 7,500 से बढ़ाकर 15,000, उपाध्यक्ष का 3,500 से बढ़ाकर 7,000 तथा सदस्यों का मानदेय 1,600 से बढ़ाकर 3,000 रुपए किया गया है।

चंडीगढ़ में हुई मीटिंग में चुने हुए जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा करते मुख्यमंत्री। फाइल फोटो
चंडीगढ़ में हुई मीटिंग में चुने हुए जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा करते मुख्यमंत्री। फाइल फोटो

हिंदी आंदोलन के सत्याग्रहियों की पेंशन बढ़ी
मनोहर लाल ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार द्वारा हिंदी आंदोलन-1957 के मातृभाषा सत्याग्रहियों व आपातकालीन पीड़ितों व विधवाओं को 10 हजार रुपए की मासिक पेंशन की सुविधा दी जा रही है। आज इस पेंशन राशि को बढ़ाकर भी 15 हजार रुपए किया जाता है। उन्होंने कहा कि आज परिवार प‌हचान पत्र के डाटा के आधार पर 60 वर्ष की आयु पूरी करने वाले 42,431 लोगों की वृद्धावस्था सम्मान पेंशन बनाई गई है।

उन्होंने कहा कि PPP के बनने से अब लोगों की सरकारी सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ते हैं।

Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...