Skip to main content

DLF, रहेजा, ट्यूलिप आइवरी समेत गुरुग्राम में 11 रियल एस्टेट प्रोजेक्ट की रजिस्ट्री पर लगेगी रोक? जानें वजह


प्रतीकात्मक चित्र

गुरुग्राम: 11 रियल एस्टेट कंपनियों के रिहायशी और व्यावसायिक प्रॉजेक्ट्स की रजिस्ट्री पर रोक लग सकती है। स्ट्रक्चरल ऑडिट के नॉन डिस्ट्रक्टिव टेस्टिंग (NDT) के लिए इन कंपनियों ने टाउन एंड कंट्री प्लानिंग डिपार्टमेंट में राशि जमा करवानी है। इस राशि को जमा करवाने का कई बार नोटिस दिया जा चुका है, लेकिन ये जमा नहीं करवा रही हैं। दो दिन पहले इन कंपनियों को फाइनल रिमाइंडर दिया है। यदि एक सप्ताह में यह राशि जमा नहीं करवाई जाती है तो इनकी रजिस्ट्री पर रोक लगाने की सिफारिश भेजी जा सकती है। पिछले साल 10 फरवरी को गुरुग्राम में चिंटल पैराडिसो हादसे के बाद कई रिहायशी सोसायटियों से स्ट्रक्चरल ऑडिट की मांग उठी थी। पहले चरण में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग डिपार्टमेंट ने 15 रिहायशी सोसायटियों का स्ट्रक्चरल ऑडिट किया था। पिछले साल दिसंबर माह में चार जांच एजेंसियों ने इन रिहायशी सोसायटियों के विजुअल इंस्पेक्शन की रिपोर्ट तैयार करके एनडीटी की सिफारिश की थी। इस जांच पर करीब 3.91 करोड़ रुपये की लागत आनी है।

सेक्टर 82 स्थित कासाबेला और रॉयल पैराडाइज के डिवेलपर ने करीब 54 लाख रुपये टाउन एंड कंट्री प्लानिंग डिपार्टमेंट में जमा करवा दिए। सेक्टर 109 स्थित ब्रिस्क लुंबनी से रियल एस्टेट कंपनी और आरडब्ल्यूए ने स्वयं स्ट्रक्चरल ऑडिट का फाइनल टेस्ट करवाने की बात कही तो सेक्टर 110ए स्थित महेंद्रा ओरा की रियल एस्टेट कंपनी ने खुद एनडीटी करवा लिया, जिसके ऊपर आरडब्ल्यूए ने सहमती देने से इंकार कर दिया। इस विवाद को सुलझाने में टीसीपी डिपार्टमेंट के अधिकारी जुटे हैं।

किन 11 रियल एस्टेट कंपनियों ने जमा नहीं करवाई राशि

सेक्टर 84 स्थित आंतरिक्ष हाइट्स, सेक्टर 108 स्थित रहेजा वेदांता, सेक्टर 52 स्थित डीएलएफ पार्क प्लेस, सेक्टर 107 स्थित एम3एम वुडशायर, सेक्टर 109 स्थित रहेजा नवोदय, सेक्टर 107 स्थित सलोरा, सेक्टर 70ए स्थित पारस आईरीन, सेक्टर 72 स्थित स्पेज प्रिवी, सेक्टर 70ए स्थित पीसफुल होम्स, सेक्टर 48 स्थित सेंट्रल पार्क दो के बैलीव्यू टावर, सेक्टर 70ए स्थित ट्यूलिप आइवरी अपार्टमेंट्स शामिल हैं। इनकी तरफ से स्ट्रक्चरल ऑडिट के फाइनल टेस्ट के लिए राशि जमा नहीं करवाई है। इन्हें अब फाइनल रिमांइडर जारी किया है।

क्या है NDT

एनडीटी के तहत हैमर टेस्ट, अल्ट्रासोनिक पल्स वेलोसिटी टेस्ट, कोर कटिंग टेस्ट, हॉफ सेल पोटेंशियल टेस्ट, कार्बोनेशन टेस्ट, केमिकल एनालिसिस टेस्ट, फिरो स्क्रीनिंग टेस्ट, कवर मीटर टेस्ट, सीमेंट रेश्यो प्लास्टर टेस्ट किए जाएंगे।

Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी अस्पताल के जच्चा-बच्चा कक्ष में छत का प्लॉस्टर गिरा:घटना के समय 6 महिलाएं मौजूद थीं, सभी को दूसरी जगह शिफ्ट किया

  घटना वाले कक्ष की छत के हालात रेवाड़ी में स्थित सरकारी अस्पताल के जच्चा-बच्चा कक्ष में छत से प्लॉस्टर गिर गया। प्लॉस्टर गिरने के समय 6 महिलाएं मौके पर मौजूद थी। जिन्हें घटना के बाद अस्पताल के दूसरे कक्ष में शिफ्ट किया गया। घटना से अस्पताल में भर्ती मरीजों में दहशत का माहौल बन गया था। रेवाड़ी अस्पताल स्थित जच्चा बच्चा कक्ष में वीरवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे छत से प्लॉस्टर गिर गया। प्लॉस्टर एक महिला के पास में गिरा, जिससे जच्चा-बच्चा कक्ष में चीख-पुकार मच गई। ड्यूटी पर तैनात नर्सिंग स्टाफ ने तुरंत अस्पताल प्रबंधन को बताया। जिसके बाद मरीजों को वहां से फर्स्ट फ्लोर पर शिफ्ट किया गया। डिलीवरी मरीज थी ज्यादा रेवाड़ी अस्पताल के में डिलीवरी के लिए आई गर्भवती महिलाओं की संख्या ज्यादा हो गई थी। जिसके कारण ग्राउंड फ्लोर पर भी डिलीवरी के बाद महिलाओं को यहां रखा गया था। हादसा हुआ तो मौजूद महिलाओं के परिजन बिफर गए। जिन्होंने कहा कि यहां पर महिलाएं सुरक्षित नहीं है। अस्पताल प्रशासन ने ऐसे कमरे में रखा है, जहां पर कभी भी हादसा हो सकता है।

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट:CLU के बदले 30-50 करोड़ रुपए मांगने के आरोप; 12 साल पुराना है केस

  कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में कोर्ट में चालान पेश किया गया है।               कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में कोर्ट में चालान पेश किया गया है। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने करीब 12 साल पुराने भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व हेल्थ मिनिस्टर राव नरेंद्र सिंह के खिलाफ नारनौल कोर्ट में पीसी एक्ट के तहत चालान पेश किया है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि इससे राव नरेंद्र की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कांग्रेस के अध्यक्ष पर आरोप है कि उन्होंने धर्मेंद्र कुहाड़ से पलवल में 30 एकड़ जमीन की सीएलयू (CLU) कराने की एवज में 30 से 50 करोड़ रुपए की डिमांड की थी। धर्मेंद्र कुहाड़ ने इसका स्टिंग ऑपरेशन करके ऑडियो व वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली थी, जिसकी सीडी बनाकर उसने इनेलो के तत्कालीन विधायक रामपाल माजरा को दी। रामपाल माजरा ने साल 2014 में प्रदेश के लोकायुक्त के पास शिकायत नंबर 44 दर्ज कराई थी। इनेलो की ओर से स्टिंग ऑप...