Skip to main content

Haryana BJP: केंद्रीय मंत्री की बेटी का बड़ा बयान, अगर मुख्यमंत्री बदलवाना हैं तो ताकत दिखानी होगी


केंद्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह, बेटी आरती राव( फाइल फोटो )


केंद्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह की बेटी आरती राव ने बड़ा बयान देते हुए लोगों के बीच कहा कि हरियाणा में अगर सीएम बदलवाना है, तो रैली में शक्ति प्रदर्शन दिखाना होगा। दरअसल, आरती राव 25 जून को पटौदी में होने वाली BJP की रैली को लेकर अपनी बात रख रही थी।

उनके पिता राव इन्द्रजीत सिंह के संयोजन में ये रैली होने वाली है। राव इन्द्रजीत सिंह गुरुग्राम से लोकसभा सांसद है। भाजपा की तरफ से हर लोकसभा क्षेत्र में शुरू की गई रैलियों की कड़ी में ये बड़ी रैली होने जा रही है।

आरती राव खुद भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य है। रैली का न्यौता देते हुए आरती राव ने कहा कि दक्षिण हरियाणा के लोग अगर इस रैली को सफल नहीं बना पाए तो इसका नुकसान उन्हें ही होगा। हरियाणा की राजनीति में दक्षिणी हरियाणा का कितना महत्व है, यह हमें इस रैली के मार्फत दिखाना होगा।



हालांकि सीएम बदलवाने वाला बयान सुर्खियां बनने लगा तो आरती राव की तरफ से ट्वीट कर सफाई भी दी गई कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। उनकी मंशा किसी व्यक्ति विशेष पर नहीं थी।

आरती राव की तरफ से सोशल मीडिया पर दी गई सफाई।
आरती राव की तरफ से सोशल मीडिया पर दी गई स
फाई।

राव इन्द्रजीत सिंह अहीरवाल के बड़े नेता है।
। वे अहीरवाल की राजनीति को अपने हिसाब से चलाते है। बेबाक बोली के लिए मशहूर राव इन्द्रजीत सिंह लंबे अर्से से राजनीति कर रहे है।वे 5 बार लोकसभा सांसद बने है। 2 बार महेन्द्रगढ़ सीट से और लगातार तीन बार से गुरुग्राम सीट से सांसद है। हालांकि चाहे कांग्रेस हो या फिर बीजेपी दोनों ही पार्टी में रहते हुए वे केन्द्र सरकार में मंत्री जरूर बने, लेकिन उनकी हरियाणा के मुख्यमंत्रियों के साथ पटरी ठीक से नहीं बैठ पाई।

समय-समय पर वे कांग्रेस में रहते हुए पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुड्‌डा पर हमलावर होते रहे। मौजूदा समय में भी वे पिछले 8 सालों में कई बार मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर अपनी टीस निकाल चुके है। अब उन्हीं के नक्शे कदम पर चलते हुए बेटी आरती राव के भी बड़े बयान सामने आने लगे है।


Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...