Skip to main content

Holi 2023: होली पर 30 साल बाद शनि-गुरु का अद्भुत संयोग, ये 4 राशि वाले होंगे धनवान



Shani Surya Budh Trigrahi Yog 2023: होली का त्योहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. इस साल होलिका दहन 7 मार्च को होगा. जबकि रंगों वाली होली 8 मार्च को खेली जाएगी. ज्योतिषियों की मानें तो इस साल होली का त्योहार ज्यादा खास रहने वाला है. दरअसल, होली के मौके पर शनि 30 साल बाद स्वराशि कुंभ और 12 साल बाद देव गुरु बृहस्पति स्वराशि मीन में विराजमान रहने वाले हैं. इसके अलावा, कुंभ राशि में त्रिग्रही योग बना रहेगा. कुंभ राशि में शनि, सूर्य और बुध त्रिग्रही योग का निर्माण कर रहे हैं. होली पर ग्रहों की ऐसी स्थिति पूरे 30 वर्ष बाद बन रही है. आइए जानते हैं कि ये दुर्लभ संयोग किन राशियों की किस्मत चमकाने वाला है.

वृष राशि- होली के मौके पर बन रहे ये शुभ योग वृषभ राशि के जातकों को धन लाभ दे सकता है. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है. नौकरी में अवसर के योग बनते दिखाई दे रहे हैं.  कारोबार से जुड़े लोगों को भी मुनाफा होगा. जो लोग काफी समय से निवेश करने के बारे में सोच रहे थे, उनके लिए भी समय अनुकूल है. पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि की संभावना बन रही है. मान सम्मान में वृद्धि होगी.

मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों का भाग्योदय होगा. आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, निश्चित ही सफल होंगे. सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे छात्रों को खुशखबरी मिल सकती है. विदेश में रहने या नौकरी करने का सपना भी सच हो सकता है. जो लोग बिजनेस करते हैं, वे अपने कार्य क्षेत्र का विस्तार कर सकते हैं. आर्थिक मोर्चे पर लाभ की प्रबल संभावनाएं हैं. इस समय में आपका मन पूजा पाठ में लगेगा. ईश्वर के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी. दान-पुण्य के कार्य करने से अधिक लाभ मिलेगा.

वृश्चिक राशि- शनि, सूर्य और बुध का त्रिग्रही योग आपको वाहन और भवन का सुख दे सकता है. इस दौरान आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं. जो लोग अपने आशियाने का ख्वाब लंबे समय से देख रहे थे, उनकी इससे जुड़े बिजनेस करने वालों को भी धन का अच्छा लाभ हो सकता है. जो लोग लंबे समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे, उनकी परेशानियां भी बहुत जल्द खत्म हो सकती हैं. करियर-कारोबार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे.

कुंभ राशि- सूर्य, शनि और बुध आपकी राशि में ही त्रिग्रही योग का निर्माण करने वाले हैं. यह दुर्लभ योग आपकी राशि के लिए भी शुभ माना जा रहा है. ज्योतिषविदों का कहना है कि कुंभ राशि के जातकों को धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. शिक्षा के क्षेत्र में जातकों को बहुत ही उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे. करियर-कारोबार में धीरे-धीरे सुधार आता जाएगा. घर-परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है.

Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...