Haryana: सिविल लाइन थाना के ASHO व IO सस्पेंड:भ्रूण लिंग केस में पकड़े 2 आरोपियों को छोड़ा था; एसपी ने की कार्रवाई
प्रतीकात्मक फोटो फोटो सोशल मीडिया
हरियाणा के कैथल में भ्रूण लिंग जांच को लेकर रेड के बाद गिरफ्तार 2 आरोपियों को जमानत देने के मामले में सिविल लाइन थाना के एडिशनल एसएचओ राजकुमार और आईओ सत्यवान को एसपी मकसूद अहमद ने सस्पेंड कर दिया है। दोनों पर आरोप था कि दोनों ने आरोपियों को कोर्ट में पेश नहीं किया और अपने लेवल पर ही जमानत दे दी।
यह था मामला
बता दें कि 17 फरवरी को कैथल और गुरुग्राम की पीएनडीटी की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते यूपी के सहारनपुर में भ्रूण लिंग जांच का पर्दाफाश किया था। इसमें कैथल के ही दो आरोपी संदीप और बलबीर को पकड कऱ पुलिस को सौंप दिया था। सरकारी खजाने से 50 हजार रुपए एनइएफटी से इनके के खाते में डाले गए थे। सहारनपुर में एक अस्पताल में गर्भवती महिला के भ्रूण लिंग जांच करवाई थी।
भ्रूण लिंग जांच मामले में कुल 6 आरोपी शामिल थे। इसमें अभी 4 फरार चल रहे हैं। इसमें सुभाष और मुनीष सहित अन्य दो आरोपी फरार चल रहे हैं। सिविल सर्जन बलविंद्र गर्ग का कहना है स्वास्थ्य विभाग ने कड़ी मेहनत से आरोपियों को पुलिस को सौंपा, लेकिन पुलिस कर्मियों ने आरोपी को छोड़ दिया।
एसपी ने लिया मामले पर संज्ञान
कैथल के एसपी मकसूद अहमद ने मामला संज्ञान में आने के बाद दो पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। इनमें सिविल लाइन थाना के एडिशनल एसएचओ राजकुमार और आईओ सत्यवान शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई के बाद आरोपियों को पुलिस कर्मियों ने मुचलके पर छोड़ दिया था। कायदे से इनको कोर्ट के सामने पेश किया जाना था।
Comments
Post a Comment