Skip to main content

Haryana: अब आधे दक्षिण हरियाणा के किसानों को मिलेग नहरी पानी, 304 करोड़ की परियोजना पर काम शुरू


   

अब आधे दक्षिण हरियाणा के कई जिलों को भरपूर नहरी पानी उपलब्ध हो सकेगा। सिंचाई विभाग ने करीब 304 करोड़ रुपये से दिल्ली पैरलल नहर को चौड़ा और गहरा करने का प्रोजेक्ट शुरू कर दिया है। इसके बाद नहर की क्षमता करीब दोगुनी हो जाएगी। यमुना में ओवरफ्लो और बरसाती पानी को इसमें शामिल किया जा सकेगा। इससे पानीपत, सोनीपत, रोहतक, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और इनसे लगते क्षेत्र के किसानों को लाभ होगा।

इस प्रोजेक्ट के लिए सिंचाई विभाग ने 304 करोड़ का टेंडर भी लगाया था, जिसका वर्क आर्डर जारी कर काम झांसी की भानाराम इंफ्रास्ट्रक्चर एजेंसी को आवंटित कर दिया गया है। एजेंसी को करीब 21 माह में काम पूरा कर 2024 में विभाग के सुपुर्द करना होगा। एजेंसी ने काम शुरू कर दिया और प्रोजेक्ट की रिपोर्ट लेने के लिए विभाग के वरिष्ठ अफसर भी रोज मौका मुआयना कर रहे हैं।

प्रोजेक्ट करनाल के मुनक बांध से सोनीपत के खूबडू झाल तक का है। इसकी लंबाई करीब 45 किलोमीटर की रहेगी। इसके तहत दिल्ली पैरलल नहर को 15 फीट चौड़ा और डेढ़ से दो फीट तक गहरा किया जाएगा, जिससे इसकी क्षमता दोगुनी होगी। इसके निर्माण में करीब दौ सो करोड़ रुपये खर्च होंगे जबकि करीब सौ करोड़ रुपये विभाग की ओर से दूसरे विभागों को दिए जाएंगे।

इस वक्त नहर की क्षमता 5525 क्यूसेक पानी की है, जबकि आमतौर पर इसमें 4000 क्यूसेक पानी ही चलता है। इस प्रोजेक्ट के बाद 7288 क्यूसेक पानी इसमें आ सकेगा। क्षमता करीब दोगुनी हो जाने से इसके पैरलल दिल्ली ब्रांच का नाम दिया गया है।

सिंचाई विभाग के एक्सईएन सुरेश सैनी ने बताया कि कई बार यमुना में ज्यादा पानी आने पर ओवरफ्लो की स्थिति बनती है। ओवरफ्लो पानी को दिल्ली पैरलल नहर से जोड़ा जाएगा। इसकी क्षमता ज्यादा होने की वजह से नहर पूरा पानी ले सकेगी और इसका उपयोग सिंचाई में हो सकेगा।

इस प्रोजेक्ट से नहरी क्षेत्र से लगे खेतों के किसानों को फायदा होगा। हालांकि कई जिलों में ब्रांचों के जरिये सिंचाई विभाग टेल तक पानी पहुंचाने में कामयाबी हासिल कर चुका है, लेकिन कई जिलों में अब भी पानी की समस्या बरकरार है। बरसाती पानी को व्यर्थ होने से भी बचाया जा सकेगा।



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...