Skip to main content

रेवाड़ी के दिल्ली-जयपुर हाइवे पर ढाबा और होटल पर चला बुलडोजर, कई विभाग का ज्वॉइंट एक्शन



 हरियाणा  रेवाड़ी जिले के दिल्ली-जयपुर हाइवे पर नियमों को ताक पर रखकर चल रहे ढाबा और होटल पर NGT की गाइडलाइन के मुताबिक तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू हो गया है। मंगलवार को कई विभागों की टीम ने ज्वॉइंट एक्शन लेते हुए अभियान चलाकर करीब 5 ढाबा और होटल पर कार्रवाई की है।



करीब 6 विभागों की संयुक्त टीम ने मंगलवार सुबह 11 बजे इस कार्रवाई को शुरू किया। अधिकारियों के अनुसार कार्रवाई देर शाम तक जारी रहेगी। जिससे ढाबा संचालकों में हड़कंप मचा हुआ था।




NGT ने कार्रवाई का दिया था आदेश

मिली जानकारी के अनुसार एनजीटी ने शिकायत के आधार पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित विभिन्न विभागों को इस तरह के ढाबों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए गए थे। मंगलवार को डीटीपी, प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड, सिंचाई विभाग, पब्लिक हेल्थ, फायर ब्रिगेड व दूसरे विभागों के अधिकारियों की एक संयुक्त टीम पुलिस बल और बुलडोजर के साथ नेशनल हाइवे पर पहुंची

इस टीम ने नियमों की पालना नहीं करने वाले ढाबों पर तोड़फोड की कार्रवाई शुरू की। बुलडोजर से कई ढाबों को धराशाही कर दिया गया। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, हाइवे पर ज्यादातर ढाबा संचालक सभी नियमों को पूरा करने में सक्षम नहीं है। कई ढाबों को सील करने की कार्रवाई भी गई है।

पॉल्यूशन कंट्रोल ने भेजे थे नोटिस

8 दिन पहले एनजीटी की गाइडलाइन की पालना कराने के लिए रेवाड़ी शहर को हाइवे पर बने ढाबा, रेस्टोरेंट और होटल संचालकों को पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की तरफ से नोटिस भेजे गए थे। जिसके बाद इस कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया था। उन्हें एक समयावधि में नियमों को पूरा करने के आदेश दिए गए थे। जिसके बाद होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालक डीसी से मिलने पहुंचे थे। साथ ही कुछ दिन की मोहलत के साथ ही कुछ शर्तो को हटाने की अपील की गई थी। इस बीच मंगलवार को प्रशासन की ज्वॉइंट टीमों ने बड़ा एक्शन लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है

NGT के नियमों के अनुसार सभी होटल-रेस्टोरेंट, ढाबों व मैरिज पैलेस का नक्शा पास होना चाहिए, फायर NOC होनी चाहिए, पार्किंग के लिए निर्धारित स्थान, वाटर व एनर्जी कंजर्वेशन सहित भवन प्लान स्वीकृत होना चाहिए। ठोस व तरल कचरा का प्रबंधन होना चाहिए। इसके अलावा NGT की ओर से जारी अन्य सभी नियमों का पालन सुनिश्चित होना चाहिए।

रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी अनिवार्य

NGT ने होटलों के साथ-साथ मैरिज पैलेस को भी इस दायरे में रखा है। तय नियमों के अनुसार, होटल में महिला-पुरुष के लिए अलग-अलग जन सुविधा स्थल, वर्षा जल संरक्षण के लिए रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अनिवार्य किया गया है। इसमें मुख्य जोर ठोस-तरल कचरा के उचित प्रबंधन पर दिया गया है, ताकि इसको खुले में नहीं फैंका जाए। पार्किंग की व्यवस्था हो और यदि कोई जेनरेटर प्रयोग करता है तो उस पर साइलेंसर लगा होना चाहिए।



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...