Skip to main content

8 माह के लंबे अंतराल के बाद बैठक बुलाने से पार्षदों में खासी नाराजगी नजर आई, पार्षद बोले- शहर में समस्याओं की भरमार

 


नगर परिषद की बुधवार को हुई बैठक में शहर की समस्याओं को लेकर पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। नगर परिषद की चेयरपर्सन पूनम यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में विकास कार्यों के साथ शहर का कायाकल्प करने के लिए कई बड़े प्रस्ताव पास किए गए

आठ माह बाद हुई बैठक के शुरू होने से पहले ही पार्षद पतियों व उनके परिजनों के हाउस में पहुंचने को लेकर हंगामा हुआ। हालांकि बाद में उन्हें एक साइड में बैठने की जगह दे दी गई। बैठक के शुरू होते ही पार्षदों ने शहर की समस्याओं को लेकर नप अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए। बैठक में शहर की टूटी सड़कें, अतिक्रमण, लावारिस पशु व सफाई व्यवस्था को लेकर कुछ पार्षदों के बीच नोकझोंक भी होती दिखी। बैठक में रेवाड़ी से कांग्रेस के विधायक चिरंजीव राव भी पहुंचे।

उन्होंने बैठक में शहर की समस्याओं से जुड़े मुद्दों को उठाया। बैठक में अधिकांश पार्षदों ने शहर की साफ-सफाई और अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। इसके अलावा कुछ पार्षदों ने लावारिस पशुओं के कारण बिगड़ी शहर की सूरत व आए दिन हो रहे हादसों का जिक्र किया। इस पर नगर परिषद के अधिकारियों की तरफ से जवाब दिया गया कि लावारिस पशुओं को पकड़ने के लिए नए सिरे से टेंडर जारी किया जा रहा है। वहीं सफाई पर कहा कि इस तरह पहले से ज्यादा ध्यान दिया जा रहा हैै। अगर फिर भी शहर में कही सफाई की समस्या है तो पार्षद फोटो खींचकर भेज सकते हैं, तुरंत सफाई कराई जाएगी।
महिला पार्षद रेखा के पति सज्जन पहलवान ने कहा कि उनके वार्ड में महज 11 सफाईकर्मी हैं। जबकि पूर्व चेयरमैन विजय राव के वार्ड में 22 व पार्षद दलीप माटा के वार्ड में 18 सफाई कर्मचारियों को नियुक्त किया हुआ है। माना की नए सफाई कर्मचारियों की नियुक्त अधिकारियों के हाथ में नहीं है, परंतु वार्डों के अनुसार कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए तो किसी की अनुमति की जरूरत नहीं है।
बैठक में पास हुए टेंडर
जिला सचिवालय व न्यायिक परिसर के पीछे खाली पड़ी नगर परिषद की जमीन पर भविष्य को ध्यान में रखते हुए नप का आधुनिक कार्यालय बनाने, जाटूवास में मौजूद 14 एकड़ जमीन को खुली बोली लगाकर बेचने, फायर बिग्रेड के पास शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने, सेक्टर-3 डिस्पोजल से राजेश पायलट चौक तथा अनाज मंडी से नारनौल रोड तक अमृत योजना के तहत नई बड़ी सीवर लाइन डालने, लियो चौक का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर करने, ब्रॉस मार्केट पार्क का नाम वीर सावरकर, ब्रॉस मार्केट में मंडी की तरफ वाले पार्क का नाम भगवान परशुराम व सनसिटी पार्क का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखने के प्रस्ताव पास किए गए।
पार्षदों ने उठाई बाजार में कैमरे लगाने की मांग
बैठक में पार्षदों ने नगर परिषद परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने की अनुमति देने का भी आग्रह किया था। इस पर पार्षद धीरज शर्मा ने कहा कि नगर परिषद में कैमरे लग सकते हैं, तो फिर बाजार में भी लगने चाहिए। उन्होंने तर्क दिया कि आए दिन बाजार में आपराधिक घटनाएं होती रहती हैं। व्यापारी भयभीत हैं, इसलिए यहां कैमरे जरूर लगने चाहिए। इसका विधायक चिरंजीव राव ने भी समर्थन किया और कहा कि बाजार में कैमरे लगने चाहिए।

विधायक ने गिनाई शहर की समस्याएं
विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। उन्होंने सवाल किया कि 2019 में करोड़ रपये खर्च कर शहर की सड़कों से मिट्टी उठाने के लिए मंगवाई गई स्वीपिंग मशीन आखिर कहा है, इसका जवाब भी अधिकारियों को देना चाहिए। इस पर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अभय सिंह ने कहा कि मशीन चालू हालत में है। रात के समय शहर की सड़कों की सफाई इसी मशीन से की जाती है। जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी देखी जा सकती है। विधायक ने कहा कि अगर मशीन चलती है तो उसकी सीसीटीवी फुटेज दिखाई जाए। विधायक ने एक और सवाल किया कि बरसात के मौसम में रेवाड़ी की जनता ने बहुत बुरा हाल देखा है। उसके बावजूद बरसाती पानी की निकासी को लेकर कोई प्रबंध नहीं है। वहीं दूसरी तरफ पार्षद प्रवीन उर्फ शालू ने कहा कि उनके वार्ड की जनता सवाल करती है कि आखिर शहर की ऐसी हालत क्यों है। बाजार से गाड़ी लेकर निकलना तो दूर कोई पैदल भी नहीं निकल सकती। अतिक्रमण के कारण सड़कें सिकुड़ चुकी हैं। उनके पास कोई जवाब नहीं होता। उन्होंने कहा कि शहर की सफाई और अतिक्रमण से लोगों को जल्द निजात दिलाई जानी चाहिए।



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...