Skip to main content

इन 5 राशि वालों की शादी देरी से होने के रहते हैं चांस, देखें क्या आपकी राशि भी है इस लिस्ट में

 


ज्योतिष शास्त्र अनुसार कुछ राशियों के लोग शादी-ब्याह को लेकर अधिक उत्सुक नहीं होते। ये अक्सर देरी से शादी करना पसंद करते हैं।


ऐसा माना जाता है हर व्यक्ति अपनी किस्मत लेकर पैदा होता है। उसके जीवनकाल में कब क्या होना है ये पहले से ही निर्धारित होता है। ये बात शादी ब्याह के मामलों को लेकर भी देखी जाती है। कुछ लोगों का समय पर विवाह हो जाता है तो कुछ लोगों के विवाह में देरी होती है। या यूं कहें कि उन्हें अपना पार्टनर तलाशने में थोड़ा लंबा वक्त लगता है। ज्योतिष शास्त्र अनुसार कुछ राशियों के लोग शादी-ब्याह को लेकर अधिक उत्सुक नहीं होते। ये अक्सर देरी से शादी करना पसंद करते हैं।

मेष: इस राशि के जातकों की शादी में अक्सर देरी होती है। ये इस मामले में अपना मूड जल्दी नहीं बना पाते। इन्हें सच्चा पार्टनर भी अमूमन देरी से मिलता है और समय से मिल भी जाए तो भी ये शादी करने में समय लेते हैं। इन्हें अपनी जिंदगी स्वतंत्र तरीके से जीना पसंद होता है। उसमें ये किसी की भी दखलअंदाजी पसंद नहीं करते।

मिथुन: इस राशि के अधिकतर लोगों की शादी देरी से होती है। ये शादी करना तो चाहते हैं पर किसी न किसी कारण बाधा उत्पन्न होती रहती है। ये लोग अपने करियर को लेकर काफी महत्वाकांक्षी होते हैं

वृश्चिक: इस राशि के लोग भी जल्दी शादी ब्याह के चक्कर में नहीं पड़ते। ये पहले अपने करियर की तरफ ध्यान देते हैं। बाद में शादी के बारे में सोचते हैं। ये अपना लाइफ पार्टनर खोजने में पूरा समय लेते हैं

धनु: इस राशि के जातकों को अपनी आजादी सबसे ज्यादा पसंद होती है जिसके साथ ये बिल्कुल भी समझौता नहीं कर सकते। इन्हें हमेशा ऐसे पार्टनर की तलाश रहती है जो इनकी लाइफ में दखलअंदाजी ने करे और इनकी हर बात समझे। अमूमन इन्हें सच्चा जीवनसाथी देरी से मिलता है।

कुंभ: इन जातकों की शादी वाली लाइफ अच्छी रहती है। लेकिन इन्हें अपने पार्टनर का चुनाव करने में समय लगता है। ये बेहद ही सोच समझकर किसी को अपना जीवनसाथी चुनते हैं। इन्हें विवाह करने की कोई जल्दबाजी नहीं रहती और न ही इनके अंदर इसे लेकर कोई उत्सुकता रहती है। ये अमूमन शादी देरी से करते हैं।



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...