Skip to main content

हरियाणा सरकार ने मनेठी एम्स सहित फरीदाबाद, नूंह व सिरसा में सात परियोजनाओं के लिए खरीदी 311 एकड़ जमीन

 


चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने सात अलग-अलग विकास परियोजनाओं के लिए शुक्रवार को 311 एकड़ जमीन की खरीद की है। इस जमीन की कीमत 172 करोड़ रुपये है। प्रदेश सरकार ने यह जमीन ई-भूमि पोर्टल के जरिये खरीदी है। प्रदेश सरकार के ई-भूमि पोर्टल पर किसान अपनी मर्जी से अपनी जमीन बेचने की पेशकश करते हैं और साथ ही उसके रेट भी बताते हैं। राज्य सरकार को यदि रेट और जमीन की साइट उपयुक्त लगती है तो उसे खरीद लिया जाता है।

प्रदेश की विकास परियोजनाओं में जमीन की किल्लत खत्म करने को हालांकि सरकार ने 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून में विधानसभा में बदलाव किया है, लेकिन राज्यपाल के जरिये यह मंजूरी के लिए राष्ट्रपति के पास जाएगा। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद प्रदेश में संशोधित कानून लागू होगा। कांग्रेस और इनेलो इस बदलाव का विरोध कर रहे हैं, लेकिन राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने तक विकास परियोजनाओं के लिए जमीन की खरीद जरूरी है। तब तक सरकार ई-भूमि पोर्टल के जरिये यह खरीद प्रक्रिया चालू रखे हुए है।

हाई पावर लैंड परचेज कमेटी की बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खुद सात विकास परियोजनाओं के लिए जमीन की साइट और रेट तय किए। 311 एकड़ जमीन 40 लाख रुपये प्रति एकड़ से एक करोड़ 15 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से खरीदी गई है। एनसीआर की जमीन काफी महंगी है। रेवाड़ी के मनेठी में खुलने वाले एम्स के लिए राज्य सरकार ने 140 एकड़ जमीन की खरीद कर ली है। प्रदेश सरकार का यह बहुत ही महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है, जो काफी समय से लंबित था। जमीन की उपलब्धता के बाद मनेठी एम्स के निर्माण में तेजी आएगी।

हरियाणा सरकार ने सिरसा में अनाज मंडी के विस्तार के लिए भी जमीन खरीदी। एक वाटर वर्क्स के लिए 45 एकड़ जमीन खरीदी गई है, जबकि नूंह के नल्हड मेडिकल कालेज के रास्ते के लिए जमीन खरीद की गई। सिरसा के चौटाला गांव में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने के लिए जमीन की खरीद कर ली गई है। गन्नौर में रेलवे ओवरब्रिज की सर्विस लेन के लिए भी आधा एकड़ जमीन खरीदी गई। फरीदाबाद के मंझावली पुल के लिए विचार गांव की जमीन खरीद की गई।

जनोपयोगी परियोजनाओं के लिए कानून में किए बदलाव

मनोहर लाल हरियाणा सरकार द्वारा विधानसभा के मानसून सत्र में भूमि अधिग्रहण कानून में संशोधन से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विपक्ष के आरोपों का जवाब दिया है। मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा में अब तक ई पोर्टल के जरिये ही जमीन खरीदी गई है। भाजपा सरकार में आज तक किसी भी किसान की इच्छा के खिलाफ कोई जमीन नहीं खरीदी गई। जिस कानून में संशोधन का विरोध किया जा रहा है, वह सिर्फ राजनीति से प्रेरित है और विरोध भी वह लोग कर रहे हैं, जिनकी हमेशा किसानों की जमीन पर निगाह रही। यह संशोधन जनोपयोगी योजनाओं को धरातल पर लाने के लिए किया गया है। कई बार जन उपयोगी योजनाओं में जमीन अधिग्रहण को लेकर कुछ दिक्कतें आ जाती हैं। इसलिए भूमि अधिग्रहण कानून में नए प्रविधान किए गए हैं। नए संशोधन का मकसद सिर्फ जनहित में जमीन खरीदने का है।



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...