Skip to main content

हरियाणा में युवाओं को घर के नजदीक मिलेगा रोजगार, सभी विभागों के कच्चे-पक्के कर्मियों का डाटा जुटाने का निर्देश

 


चंडीगढ़। बेरोजगार युवाओं को स्थानीय औद्योगिक कलस्टर की आवश्यकता के मुताबिक कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें घर के नजदीक रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इससे उनके दूरदराज के क्षेत्र में जाने पर होने वाले खर्च व समय की बचत हो सकेगी। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने रोजगार विभाग के अधिकारियों को ऐसा सिस्टम तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

रोजगार पोर्टल पर ग्रेडअप के माध्यम से सरकारी नौकरियों के लिए दी जा रही कोचिंग की जानकारी लेते हुए कहा कि रोजगार पोर्टल पर ऐसा डाटाबेस तैयार करें, जिससे सभी महकमों में खाली पदों व कांट्रेक्ट आधार पर कार्य करने वाले युवाओं की डिटेल्स एकत्रित हो सके। प्राइवेट उद्योगों की मांग के अनुसार युवाओं को आधुनिक तकनीकी कौशल दिया जाएगा, ताकि कौशलयुक्त होने पर उन्हीं उद्योगों में युवाओं की प्लेसमेंट करवाई जा सके।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सभी रोजगार केंद्रों में नवीन तकनीक से युक्त बेहतरीन करियर काउंसलर नियुक्त किए जाने चाहिए ताकि वे पंजीकृत युवाओं का मार्गदर्शन कर सकें। ऐसी संभावनाएं तलाशी जाएं जिससे रोजगार पोर्टल पर पंजीकृत बेरोजगार को पोर्टल के माध्यम से ही पलंबर से लेकर हाउस मेड तक की पार्टटाइम नौकरी मिल सके।

वहीं, दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि हिसार में अंतरराष्ट्रीय स्तर का हवाई अड्डा का निर्माण करना पूरे राज्य के लोगों की महत्वाकांक्षी योजना है। इस ड्रीम प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने के लिए हरियाणा सरकार महाराजा अग्रसेन अंतरराष्ट्रीय हिसार हवाई अड्डे के निर्माण कार्यों के लिए 946 करोड़ रुपये की राशि खर्च करेगी। आवंटित धन राशि को दूसरे फेज में चल रहे हवाई अड्डे के निर्माण कार्यों को पूरा करने के लिए अलग-अलग मदों में खर्च किया जाएगा। इंटीग्रेटेड एविएशन हब के रूप में विकसित किए जा रहे हिसार हवाई अड्डे के निर्माण कार्यों के दूसरे चरण में रायपुर के समीप यात्री लाइन के अलावा कार्गो रेलवे लाइन का निर्माण भी शामिल है।

दुष्यंत ने कहा कि हिसार को एविएशन हब के रूप में विकसित करने का कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने बताया कि रनवे, टैक्सीवे व एप्रन को बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी किए गए 164 करोड़ रुपये के टेंडर का 15 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और रनवे का खुदाई कार्य व इस पर मिट्टी डालने का काम 75 से 90 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है।



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...